जनरल काउंसिल की बैठक

चेन्नई स्थित डीएमके मुख्यालय में डीएमके जनरल काउंसिल की बैठक एमके स्टालिन को पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया है। जबकि, दुरई मुरुगन को डीएमके के कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। बैठक में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी, पूर्व राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला और पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट के लिए मौन रखा गया। 2017 में बने थे पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उनके दिवंगत पिता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री

Read More

अनिश्चितकालीन अनशन पर हार्दिक पटेल,

गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) के नेता हार्दिक पटेल आज से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। उनके  इस अनशन के चलते जूनागढ़ में धारा 144 लगाई गई है। हार्दिक के अनशन को लेकर पुलिस और प्रशासन की तरफ से उन्हें न ही अहमदाबाद और न गांधीनगर उपवास करने की अनुमति मिल पाई। इसके बाद पाटीदार नेता ने एलान किया है कि वे किसी भी सूरत में भूख हड़ताल करने का फैसला नहीं बदलेंगे। अब हार्दिक एसजी हाईवे के निकट स्थित अपने आवास पर अनशन करेंगे। जूनागढ़ में धारा 144 लागू हार्दिक पटेल के अनशन के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी के चलते धारा 144

Read More

BJP अटल के जन्मदिन को यादगार बनाएगी,

भाजपा अपने शीर्ष नेता अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को इस साल खास यादगार के रूप में मनाएगी। सुशासन दिवस के रूप में इस दिन तमाम आयोजन तो होंगे ही, साथ ही कई कल्याणकारी घोषणाएं भी हो सकती है। अभी से लेकर 25 दिसंबर तक (जन्मदिन) तक पार्टी के लगातार कार्यक्रम चलते रहेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक भाजपा अभी अपने शीर्ष नेता को श्रद्धांजलि दे रही है। लेकिन पार्टी के हर नेता व कार्यकर्ता से जुड़ाव व जनता में वाजपेयी की छवि राजनीतिक माहौल को प्रभावित करेगी। चार राज्यों में विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू हो चुकी है। ऐसे में

Read More

47 लाख रुपये के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के दुर्ग क्षेत्र में 47 लाख रुपये के इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। दुर्ग क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जीपी सिंह ने बताया कि क्षेत्र के राजनांदगांव जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे नक्सल अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लाल आतंक का पर्याय बन चुके एमएमसी जोन के एसजेडसी सदस्य और जीआरबी डिवीजनल कमेटी के सचिव पहाड़ सिंह उर्फ कुमारसाय उर्फ राममोहम्मद सिंह टोप्पो ने पुलिस दबाव और छत्तीसगढ़ शासन की आत्म समर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

Read More

तमिलनाडु के मुल्लापेरियार बांध का पानी अचानक छोड़ने के चलते आई बाढ़

केरल सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि राज्य में आई बाढ़ के लिए तमिलनाडु भी जिम्मेदार है। केरल सरकार ने कहा कि तमिलनाडु की ओर से मुल्लापेरियार बांध से अचानक पानी छोड़ा जाना राज्य में बाढ़ आने का एक प्रमुख कारण बना। केरल सरकार ने न्यायालय में दाखिल हलफनामे में कहा कि इस बाढ़ से केरल की कुल करीब 3.48 करोड़ की आबादी में से 54 लाख से अधिक लोग बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार ने कहा है कि उसके इंजीनियरों द्वारा पहले से सचेत किए जाने के कारण राज्य के जल संसाधन

Read More

केंद्रीय मंत्री अल्फोंस आपदा में विदेशी मदद लेने के पक्ष में

केंद्रीय मंत्री अलफोंस ने गुरुवार को कहा कि वह केरल अपदा में विदेशी मदद लेने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि 2004 में सुनामी के बाद बनाई गई नीति में छूट दी जानी चाहिए। अलफोंस ने दिल्ली में कहा कि पिछले 50 सालों के दौरान केरल ने विदेशी विनिमय के तौर पर भारी मात्रा में योगदान किया है। वास्तव में पिछले साल ही उससे 75,000 करोड़ रुपये आए हैं। अल्फोंस ने कहा, ‘इन कारणों से एक कनिष्ठ मंत्री के तौर पर मैं अपने वरिष्ठ मंत्री से अनुरोध करता हूं कि वे राज्य के लिए खासतौर पर विचार करें। मैं

Read More

नमोकेयर के लाभार्थियों के नाम

नमोकेयर नाम से चर्चित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान’ के लगभग 55 करोड़ लाभार्थियों के नाम जल्द ही एक क्लिक पर उपलब्ध रहेंगे। इस योजना को अमलीजामा पहनाने में जुटी एजेंसी इन सभी नामों को आयुष्मान भारत पोर्टल पर डालने की तैयारी कर रही है। आने वाले सितंबर महीने के पहले सप्ताह तक यह काम पूरा करने का लक्ष्य तैयार किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल ही में 14 राज्यों में शुरू हुए योजना के टेस्ट रन में यह सामने आया है

Read More

भारत को अमेरिका और चीन के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए-

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के निचले तबके के लोगों को सुरक्षित नहीं कर पाने और नई नौकरी की समस्या को मानने से इनकार का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने बुधवार को कहा कि अमेरिका और चीन के बीच संतुलन बनाए रखना यह भारत की विदेश नीति का अहम लक्ष्य होना चाहिए। जर्मनी के हेमबर्ग में ब्यूकेरियस समर स्कूल में कांग्रेस अध्यक्ष ने घरेलू मुद्दों से जुड़े आर्थिक और सामाजिक कई तरह के सवाल लिए और विदेश नीति पर अपना व्यापक नजरिया रखा जो 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में जीवंत

Read More

2050 तक चीन के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा हो जाएगी भारत की आबादी

आबादी को लेकर एक स्टडी से जो बातें निकलकर सामने आई है वह भारत के लिए चौंकानेवाली है। 2030 के मध्य तक भारत की आबादी चीन के मुकाबले 8 फीसदी ज्यादा हो जाएगी जबकि 2050 के मध्य तक चीन की तुलना में यह बढ़कर 52 फीसदी हो जाएगी। वाशिंगटन की एक गैर सरकारी संस्था पॉपुलेशन रेफरेंस ब्यूरो (पीआरबी) की ओर से जारी किए गए 2021 वर्ल्ड पॉपुलेशन डाटा में यह बात बताई गई है। पीआरबी के आंकड़ों से यह जाहिर होता है कि इस वक्त भारत और चीन की आबादी 137 और 139 करोड़ है। हालांकि, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत

Read More

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली लंबी बीमारी के बाद काम पर लौटे,

  केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने आज से वित्त मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इसके लिए राष्ट्रपति भवन से नोटिफिकेशन जारी किया गया था। अरुण जेटली कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्री का भी पदभार संभालेंगे। इससे पहले पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आपको बता दें कि अरुण जेटली दिल्ली के एम्स में किडनी का प्रत्यर्पण हुआ, जिसके बाद वे कुछ दिन आराम के बाद फिर से मंत्रालय का जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अरुण जेटली को 12 मई को एम्स में भर्ती कराया गया था। वहां वे लगभग एक महीने से डायलिसिस

Read More

Scroll Up