rrb group d admit card and rrb group d exam date 2021 : कल रेलवे ग्रुप डी उम्मीदवारों को पता चल जाएगा कि उनकी परीक्षा किस दिन, किस शहर और किस शिफ्ट में होगी। इन तीन चीजों का पता लगने पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार अपनी आने-जाने की व्यवस्था कर लेंगे। रेलवे बोर्ड ग्रुप डी के करीब 63000 पदों पर भर्ती परीक्षा 17 सितंबर से आयोजित होगी। गुरुवार को RRB ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि परीक्षा केंद्र (RRB Exam Centre) और शिफ्ट संबंधी पूरी जानकारी 9 सितंबर को जारी की जाएगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड
Category: देश
डीजल-पेट्रोल के दाम में लगी आग
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी और रुपये की गिरती कीमत को लेकर कांगेस ने 10 सितंबर को भारत बंद का बुलाया है। यह जानकारी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दी है। डीजल-पेट्रोल के दाम नए स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम गुरुवार को बढ़कर नये उच्चतम स्तर पर पहुंच गये। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80 रुपये और मुंबई में 87 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई। बुधवार को इन दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई थी लेकिन गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों
हार्दिक पटेल के साथ आई कांग्रेस
गुजरात कांग्रेस ने गुरुवार को घोषणा की कि यदि राज्य सरकार पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से बातचीत नहीं करती है तो वह उनके समर्थन में शुक्रवार को 24 घंटे का उपवास रखेगी। पटेल के उपवास का गुरुवार को 13वां दिन था और वह व्हीलचेयर में बहुत ही कमजोर नजर आ रहे थे। उन्होंने अहमदाबाद के समीप अपने फार्महाऊस पर 25 अगस्त को उपवास शुरु किया था। सोला सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा और विपक्ष के नेता परेश धनानी एवं करीब 25 विधायकों समेत प्रदेश
NBCC की देखरेख में आम्रपाली की 16 संपत्तियां होंगी नीलाम
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आम्रपाली समूह की 16 संपत्तियां नीलामी के लिए चिन्हित की। सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कहा कि एनबीसीसी की देखरेख में आम्रपाली समूह की 16 संपत्तियों को नीलामी किया जाए। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि जरूरत पड़ने पर इसके लिए पेशेवर फर्मों की मदद भी ली जा सकती है। इस मौके पर एनबीसीसी की वकील ने कहा कि वह 1000 करोड़ के धन से आम्रपाली समूह 15 परियोजनाओं पर आगे काम शुरू कर सकता है। वहीं शेष 7500 करोड़ की राशि उसे तिमाही किस्तों में दी जा सकती है। जस्टिस अरुण मिश्रा
विधायक की जीभ काटनेवाले को 5 लाख देने का एलान
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुबोध सावजी ने कुछ दिन पहले लड़कों के लिए उनकी पसंद की लड़की अगवा करने के दिए बयान के बाद विवादों में आए बीजेपी विधायक पर एक बयान देकर एक और नया विवाद पैदा कर दिया है। सावजी ने गुरुवार को इस बात का एलान किया कि जो भी कोई भी शख्स बीजेपी विधायक राम कदम की जीभ काटेगा वे उसे ईनाम देंगे। पूर्वोत्तर महाराष्ट्र के बुलढाना के एक कार्यक्रम के वीडियो में कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मंत्री यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं- “कदम का बयान विधायक जैसा नहीं है। और इसलिए मैं
आधार न होने पर एडमिशन से मना नहीं कर सकते स्कूल
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने बुधवार को एक फिर स्पष्ट किया कि स्कूल आधार कार्ड के अभाव में बच्चों को दाखिला देने से इनकार नहीं कर सकते हैं। अगर कोई स्कूल ऐसा करता है, तो वह अवैध गतिविधि है। यूआईडीएआई ने कहा, उसने स्कूलों को प्रोत्साहित किया कि वह स्थानीय बैंकों, डाक कार्यालयों, राज्य शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के साथ मिलकर अपने परिसर में बच्चों का आधार कार्ड बनवाने और उसे अपडेट कराने के लिए विशेष शिविर लगाएं। प्राधिकरण की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि आधार कार्ड की वजह से
ITI में किसी भी स्टूडेंट को फेल नहीं करना चाहिए:
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में पंजीकृत किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा में असफल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसे विविध सामाजिक पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थी हतोत्साहित होंगे। प्रधान ने शिक्षक दिवस के मौके पर यहां एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आईटीआई विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर ग्रेड मिलना चाहिए पर किसी को असफल नहीं किया जाना चाहिए। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री ने कहा, ”हम मंगलवार को इसकी समीक्षा कर रहे थे। यह मेरा सुझाव है कि किसी को भी असफल नहीं
RRB Group D Admit card 2021
RRB Group D Exam Admit card 2021, rrb group d exam center, rrb group d exam date: रेलवे में निकलीं ग्रुप डी की लगभग 63000 वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले करीब 1 करोड़ 90 लाख उम्मीदवारों के लिए कल अहम दिन है। कल पता लग जाएगा कि किस उम्मीदवार की परीक्षा सितंबर/अक्टूबर माह में किस दिन होगी, किस शहर में होगी और किस शिफ्ट में होगी। जैसे ही परीक्षा तिथि, शहर और शिफ्ट की जानकारी मिले, उम्मीदवार अपने आने-जाने की योजना बना लें। करीब 2 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, इसलिए जाहिर की परीक्षा देने अन्य राज्यों में
पहचान छिपाकर दिन रात मदद करते रहे IAS अफसर, बोरियां ढोए
केरल के कोची में बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर में दादरा नगर हवेली के कलक्टर लगातार आठ दिन तक अपनी पहचान छिपाकर राहत कार्य में जुटे रहे। इस दौरान उन्होंने अपने सिर पर बोरियां ढोईं। शिविर में सफाई की और बच्चों को गोद में भी खिलाया। हालांकि नौवें दिन उनकी पहचान उजागर हो गई, जिसके बाद वह बिना किसी को बताया शिविर से लौट गए। 2012 बैच के आईएएस कानन गोपीनाथ जो इस वक्त दादरा नगर हवेली में बतौर जिला कलक्टर तैनात हैं, 26 अगस्त को कोचि के एक बाढ़ राहत शिविर में पहुंचे थे। उन्होंने अपनी पहचान उजाकर किए
मजदूर ने 200 रुपये उधार लेकर खरीदी लॉटरी,
भगवान जब देता है, छप्पर फाड़ के देता है। पंजाब के एक गरीब मजदूर के किस्मत के सितारे उस वक्त एक झटके में बदल गए जब उसकी 1.5 करोड़ रुपये की लॉटरी लग गई। चौंकने वाली बात तो यह है कि यह लॉटरी उसने किसी से 200 रुपये उधार लेकर खरीदी थी। संगरूर जिले में मांडवी गांव के रहने वाले मनोज कुमार को अपने भाग्य पर उस वक्त यकीन नहीं हुआ जब उसका लॉटरी नंबर और विनिंग नंबर हूबहू मैच हुआ। पंजाब स्टेट लॉटरी ने 29 अगस्त को पंजाब राज्य राखी बंपर 2021 के लिए लॉटरी की घोषणा की थी।
