नई टोल नीति लागू होने पर दो लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर 40 फीसदी तक टोल कम हो सकता है। इसके साथ ही पे एंड यूज के तहत जितनी दूरी उतना टोल का नियम भी लागू हो जाएगा। दरअसल, केंद्र सरकार एक दशक पुरानी टोल टैक्स नीति की समीक्षा कर रही है। टोल को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए कंसल्टेंट दिसंबर में रिपोर्ट सौंपेंगे। सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2008 में लागू की गई टोल टैक्स नीति अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरी नहीं है। अभी दो, चार और छह लेन के
Category: देश
तीन साल की नौकरी में ही ग्रेच्युटी देने की तैयारी
आम चुनावों से पहले ग्रेच्युटी और पेंशन जैसे मसलों पर सरकार बड़े फैसले ले सकती है। अगले महीने चार दिसंबर को नवगठित ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी यानी सीबीटी की बैठक होनी है ऐसे में नौकरीपेशा लोगों के हितों से जुड़े कई मुद्दे एजेडा में शामिल करने की कवायद तेज हो गई है। इस बैठक में शामिल होने वाले विश्वस्त सूत्र ने ‘हिन्दुस्तान’ को बताया कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में ग्रेच्युटी की अवधि पांच साल से घटाकर तीन साल करने पर चर्चा होगी। साथ ही निश्चित अवधि वाले कर्मचारी (फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉई) को भी ग्रेच्युटी का
सुबह 10 बजे तक इतने फीसदी हुई वोटिंग
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 72 सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों को जीतने के लिए कांग्रेस और भाजपा ने रणनीति के साथ-साथ जातीय समीकरण के गणित को भी बैठाने की कोशिश की है। लेकिन पिछली बार करीब दो दर्जन ऐसी सीटें रहीं, जिनपर जीत-हार का फासला कुल पड़े मतों के पांच फीसदी से भी कम था। इन सीटों पर तमाम गणित के बावजूद पार्टियों की सांसें अटकी हैं। उनकी सांसे पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की एंट्री से और तेज हो गई है। सुबह 10 बजे तक राज्य की 72 सीटों पर कुल 12.54 प्रतिशत वोटिंग हुई है। –
वर्धा में आर्मी डिपो में धमाका
महाराष्ट्र के वर्धा में मंगलवार सुबह आर्मी डिपो में धमाके हुआ है। धमाके में छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं 18 लोग बताए जा रहे हैं।बताया जा रहा है वर्धा जिले के पुलगांव डिपो में बेकार प़ड़े विस्फोटकों को हटाने का काम चल रहा था उसी दौरान धमाका हो गया। एक न्यूज चैनल से बातचीत में वर्धा के जिलाधिकारी ने बताया कि धमाका सीएडी के बाहर हुआ है इसलिए आग ज्यादा फैलने की आशंका नहीं है। आपदा प्रबंधन टीम को काम पर लगा दिया गया है और जख्मी लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है। बता दें कि सोमवार को पंजाब के अमृतसर में निरंकारी
सुबह 10 बजे तक 12.54 प्रतिशत मतदान छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के तहत 72 विधानसभा सीटों पर मंगलवार सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया। राज्य में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि सुबह आठ बजे राज्य के 19 जिलों की 72 विधानसभा सीटों में मतदान प्रारंभ हो गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज में सुबह 10 बजे तक 12.54% वोटिंग हुई है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी) अध्यक्ष अजीत जोगी और उनके बेटे अमित जोगी ने पेंड्रा में मतदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से वोट डालने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया कि छत्तीसगढ़
पीएम मोदी की वोटर्स से अपील
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिये मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोगों से बड़ी संख्या में घरों से निकलकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है, ‘छत्तीसगढ़ में आज दूसरे और अंतिम चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे पूरे उत्साह के साथ भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाएं।’ मतदान के दिन प्रधानमंत्री अक्सर ट्वीट कर मतदाताओं से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील करते हैं। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव 12
सूची में नाम किसी का, गैस कनेक्शन किसी और को
उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन किसी को मिलना था, पर गैस एजेंसियों ने गड़बड़ी कर इसे किसी और को दे दिया। इस तरह गड़बड़ी सामने आने के बाद केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस एजेंसियों के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत एक भी शिकायत या गड़बड़ी पर गैस एजेंसी रद्द हो सकती है। अभी तक तीसरी बार गड़बड़ी पाए जाने पर एजेंसी रद्द करने की कार्यवाही की जाती थी। पेट्रोलियम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना में कई गड़बड़ियां सामने आई है। पर मौजूदा अनुशासन नियमों के तहत कार्रवाई
50 करोड़ मोबाइल कनेक्शन नहीं होंगे बंद
आधार प्रमाणीकरण के जरिए जारी किए गए 50 करोड़ से अधिक फोन कनेक्शन बंद या अमान्य नहीं होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें आधार से डी-लिंक कराने के बारे में कोई आदेश नहीं दिया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपना मोबाइल डी-लिंक नहीं कराना चाहता है तो वह अपना आधार केवाईसी जारी रख सकता है। लेकिन कोई व्यक्ति आधार डी-लिंक कराना चाहता है, तो वह ऐसा कर सकता है, मगर उसे सेवा प्रदाता को कोई दूसरा वैध केवाईसी दस्तावेज देना होगा। ‘हिन्दुस्तान’ से विशेष बातचीत में यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर अजय भूषण
आज पीएम के क्षेत्र में तो केशव मौर्य फूलपुर में चलाएंगे बाइक सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शनिवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाइक चलाएंगे। मुख्यमंत्री भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली के तहत वाराणसी में बाइक लेकर लोकसभा केन्द्र तक पहुंचेंगे। इसी कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर, डा. दिनेश शर्मा लखनऊ और भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल कन्नौज में बाइक चलाएंगे। भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश रैली में हर बूथ से कम से कम पांच बाइक पर सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा केंद्रों पर पहुंचेंगे। 17 नवम्बर को 80 लोकसभाओं के हर
हिन्दू महिला नेता की गिरफ्तारी के बाद केरल में बुलाया गया बंद
केरल में हिन्दू अइक्या वेदी की प्रसिडेंट केपी शशिकला की शनिवार तड़के हुई गिरफ्तारी के बाद सबरीमाला कर्मा समिति ने राज्य में बंद का आह्वान किया है। यह समिति उनका मातृत्व संगठन है जो सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सभी आयुवर्ग की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश की इजाजत के खिलाफ भारी विरोध कर रहे हैं। करीब 50 से ज्यादा उम्र की शशिकला दर्शन के लिए आई थी लेकिन उन्हें रोक दिया गया। निषेधाज्ञा तोड़ने के आरोप में उन्हें तड़के करीब 2 बजे गिरफ्तार किया गया। सुबह छह बजे से 12 घंटे के घंटे के लिए बुलाए गए बंद के बाद ऐसा माना जा
