सरकार की कार्रवाई की भावना संस्थान के हित में होनी चाहिए

सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा (CBI Director Alok Verma) से अधिकार वापस लेने और उन्हें छुट्टी पर भेजने के सरकार के फैसले के खिलाफ उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने कहा कि अटार्नी जनरल ने उन्हें बताया है कि इस स्थिति के पीछे के हालात जुलाई में बने। कोर्ट ने कहा कि सरकार की कार्रवाई की भावना संस्थान के हित में होनी चाहिए। वहीं बुधवार को सुनवाई के दौरान केन्द्र सरकार ने कहा था कि आखिर क्यों उन्हें सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा और विशेष डायरेक्टर राकेश अस्थाना के बीच सार्वजनिक लड़ाई के चलते

Read More

एलपीजी से कम खर्च पर सोलर सिस्टम से पका सकेंगे खाना

रसोई गैस कनेक्शन और मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के बाद केंद्र सरकार अब किस्तों पर 50 हजार रुपये वाला सोलर पीवी कुकिंग सिस्टम देने की तैयारी में है। लोकसभा चुनाव से पहले सरकार आसान किस्तों पर सभी को सोलर कुकिंग सिस्टम देने की घोषणा कर सकती है। इस सोलर कुकिंग सिस्टम पर केंद्र सरकार 30 फीसदी की सब्सिडी भी मुहैया कराएगी। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा (एमएनआरई) मंत्रालय ने सोलर कुकिंग सिस्टम योजना को अंतिम रूप दे दिया है। एमएनआरई मंत्रालय कुकिंग सिस्टम पर तीस फीसदी की सब्सिडी मुहैया कराएगी। राज्य सरकार भी अपनी तरफ से सोलर कुकिंग सिस्टम लेने वालों को सब्सिडी

Read More

आज भाजपा विधायकों और सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे मनोहर पर्रिकर

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर आज अपने निजी आवास पर राज्य के भाजपा विधायकों, मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। पर्रिकर 14 अक्तूबर को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से छुट्टी मिलने के बाद पणजी के पास दोना पावला में अपने निजी आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री सबसे पहले सुबह के समय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और शासन व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद वह भाजपा विधायकों और मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि 62 वर्षीय पर्रिकर अब बेहतर महसूस

Read More

वोट मांगने के लिए जंगल-जंगल घूम रहे नेता

तेलंगाना के कावल बाघ अभयारण्य में इन दिनों अलग तरह के आगंतुक नजर आ रहे हैं। ये आगंतुक कोई आम प्रकृति प्रेमी सैलानी नहीं, बल्कि विभिन्न दलों के नेता हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जन्नारम जंगल के अंदर बसे आदिवासी मतदाताओं को लुभाने के लिए इन दिनों यहां नेताओं का जमघट लग रहा है। बेहद कम चर्चित प्रेम जनता दल पार्टी से चुनाव लड़ रहे थोडसम नागोराव ने कहा, जंगल में चुनाव प्रचार करना आसान नहीं है। जंगल में उनकी सफारी कार फंस गई और इस कारण उन्हें उतरना पड़ा तथा पैदल चलकर जन्नारम मंडल में डोंगापल्ली गांव जाना पड़ा।

Read More

भारत ने 9 सूत्रीय एजेंडा पेश किया जी 20 शिखर सम्मेलन में आर्थिक भगोड़ों पर

आर्थिक भगोड़ों के साथ व्यापक तरीके से निपटने के लिए भारत ने जी 20 सदस्य देशों के बीच शुक्रवार को 9 सूत्रीय एजेंडा पेश करते हुए मजबूत और सक्रिय साझेदारी की वकालत की। अंतरराष्ट्रीय व्यापार, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय और कर व्यवस्था पर जी 20 शिखर सम्मेलन के दूसरे सत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका एजेंडा पेश किया। इस एजेंडे में कहा गया कि- “कानून प्रक्रिया में आपसी सहयोग जैसे प्रभावशाली तरीके से अपराध से होनेवाली कमाई को फ्रीज करना, अपराधियों की जल्द से जल्द वापसी और अपराध से हुई आय को वापस उस देश भेजने के तरीके को सुव्यवस्थित करने

Read More

निशाने पर होती थी नाबालिग लड़कियां

गुरुग्राम में पकड़े गए सीरियल किलर से जो खुलासे हो रहे हैं वह बेहद सनसनीखेज है। पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय आरोपी सीरियल किलर सुनील कुमार की पुलिस रिमांड गुरूवार को एक दिन के लिए बढ़ाई गई है। हर बार इसके निशाने पर नाबालिग लड़कियां होती थी और यह जोश के लिए ड्रग्स लेता था। सुनील कुमार पर गुरूग्राम, ग्वालियर और झांसी की कम से कम 15 नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार और उसकी हत्या का आरोप है। उसे 9 दिन की गुरुग्राम पुलिस हिरासत के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। पुलिस ने बताया कि ब्रिस्टल चौक

Read More

पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता समेत पांच दोषी करार

साल 2012 में पश्चिम बंगाल कोयला खदान आवंटन मामले में बरती गई अनियमितताओं को लेकर पूर्व केन्द्रीय कोयला सचिव एचसी गुप्ता समेत पांच को दोषी करार दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली के स्पेशल कोर्ट ने इन सभी को दोषी माना है। केन्द्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) जिसे इस घोटाले की जांच की जिम्मेदारी दी गई थी, वह इस केस को बंद करना चाहती थी। लेकिन, स्पेशल जज भरत पराशर ने साल 2016 में केन्द्रीय एजेंसी की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया। इसके साथ ही, सेवा निवृत्त आईएएस ऑफिसर समेत पाचों अभियुक्तों को ट्रायल का सामना करने को

Read More

तीन करोड़ घरों को मुफ्त गैस कनेक्शन देने की तैयारी

वह दिन ज्यादा दूर नहीं है, जब देश के हर घर की रसोई में गैस का चूल्हा होगा। केंद्र सरकार दिसंबर 2019 तक हर घर में गैस पहुंचाने की तैयारी कर रही है। लक्ष्य तय वक्त से पहले हासिल किया जाए, इसके लिए पेट्रोलियम मंत्रालय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की पात्रता का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत बाकी बचे सभी घर को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दिया जा सकता है। इस वक्त देश में करीब 25 करोड़ गैस कनेक्शन हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिसंबर 2019 तक सभी घरों में

Read More

लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले BJP का है ये ‘प्लान’

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे जो भी रहें भाजपा की लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। पार्टी दिसंबर से ही सभी राज्यों में अपनी गतिविधियां बढ़ा देगी। संसद सत्र के दौरान भी अवकाश के दिनों में मंत्री विभिन्न राज्यों का दौरा करेंगे। भाजपा की तैयारी लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले बड़े राज्यों (बीस या ज्यादा लोकसभा सीटें) में हर माह कम से कम दस रैलियां व बड़े सम्मेलन करने की है। भाजपा नेताओं को उम्मीद है कि विधानसभा चुनावों के नतीजे अच्छे रहेंगे, लेकिन यदि उनमें कोई कमी रह भी जाती है तो

Read More

सीएम योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के अजमेर में बुधवार को चुनावी सभा में निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में दंगे दिए, आतंकवाद दिया, नक्सलवाद दिया और यहां तक भ्रष्टाचार को जन्म दिया। इसीलिए कहता हूं कि जो विकास में बाधक हो, सुशासन में बाधक हो और राष्ट्रवाद के मार्ग में बाधक हो, उस कांग्रेस को वोट देने की बात तो दूर अगर उसे छूने का प्रयास भी करेंगे तो अपने-आप में महापाप का कारण बनेगा। योगी आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके राहुल गांधी पर भी सीधे हमला बोलते हुए कहा कि उन पर तो कांग्रेस के नेता भी

Read More

Scroll Up