भारत में यह आम धारणा है कि कर्मचारी समय पर काम नहीं करते या आलसी है और आप भी ऐसा मानते हैं, तो अमेरिकी फर्म की ओर से कराए गए अध्ययन को जरूर पढ़े। इसके मुताबिक भारतीय कामगार दुनिया के सबसे मेहनतकश कर्मचारी हैं। जबकि दूसरे स्थान पर मैक्सिको के कामगार हैं। अमेरिका की बहुराष्ट्रीय मानव संसाधान प्रबंधन फर्म क्रोनोस की ओर से कराए गए सर्वे में शामिल 69 फीसदी भारतीय कामगारों ने कहा कि वे हफ्ते में पांच दिन काम करते हैं। जबकि उनके पास इससे कम काम करने का विकल्प मौजूद रहता है। वहीं, 43 फीसदी के साथ
Category: देश
कोरेगांव-भीमा हिंसा में संभाजी, मिलिंद मुख्य साजिशकर्ता
पुणे के डिप्टी मेयर की अगुआई में तथ्यों का पता लगाने वाली एक समिति ने दावा किया है कि कोरेगांव-भीमा गांव में एक जनवरी को हुई हिंसा पहले से योजना बनाकर अंजाम दी गई थी और दक्षिणपंथी कार्यकर्ता संभाजी भिड़े और मिलिंद एकबोटे इसके मुख्य साजिशकर्ता थे। डिप्टी-मेयर सिद्धार्थ ढेंडे की अगुआई वाली बहु सदस्यीय समिति ने मंगलवार को इस मामले की जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस को अपनी रिपोर्ट सौंपी। कोरेगांव-भीमा में हुई हिंसा की जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार ने दो सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है जबकि कई स्वतंत्र, तथ्यों का पता लगाने वाली समितियां
कड़ी सुरक्षा के बीच कॉलेजों में मतदान शुरू
DUSU elections live updates: कड़ी सुरक्षा के बीच डीयू छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। छात्र-छात्राएं वोट डालने के लिए कॉलेज पहुंच रहे हैं। आज डीयू के डेढ़ लाख स्टूडेंट्स 23 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान कराने के लिए 760 ईवीएम मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। यहां पढ़ें मतदान का पूरा लाइव अपडेट कॉलेजों में मतदान सुबह 8.30 बजे से शुरू हुआ। यह 1 बजे तक चलेगा। सांध्यकालीन कॉलेजों में शाम 3 बजे से मतदान शुरू होकर शाम 7.30 बजे तक चलेगा। कॉलेज का परिचय पत्र नहीं फिर भी वोट दे सकेंगे
कटरा के समीप ट्रक से मिली AK-47, तीन संदिग्ध आतंकी भागे
जम्मू के सुकेतर क्षेत्र में आतंकी गतिविधि के चलते हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। नेशनल हाइवे पर कटरा क्रासिंग के समीप पुलिस ने एक ट्रक से एके-47 और तीन मैग्जीन बरामद की है। ट्रक चालक और कंडक्टर से पूछताछ जारी है जम्मू के सुकेतर क्षेत्र में आतंकी गतिविधि के चलते हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। नेशनल हाइवे पर कटरा क्रासिंग के समीप पुलिस ने एक ट्रक से एके-47 और तीन मैग्जीन बरामद की है। ट्रक चालक और कंडक्टर से पूछताछ जारी है। हंदवाड़ा में सेना को मिली थी बड़ी सफलता याद दिला दें कि कल मंगलवार को
RRB Group D Admit Card 2021
rrb group d admit card and rrb group d exam date 2021 latest update :रेलवे ने ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2021 उम्मीदवारों को उनके परीक्षा उनके परीक्षा केंद्र, सीबीटी परीक्षा की तारीख आदि के लिए लॉगइन लिंक जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब रेलवे की संबंधित वेबवाइट के Initmation of Exam City, Date & Shift लिंक पर जाकर अपने परीक्षा केंद्र आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि अभी सिर्फ ग्रुप डी परीक्षा सिटी, डेट के बारे में सिर्फ उन अभ्यर्थियों के बारे में सूचना जारी की गई है जिनकी परीक्षाएं 19-09-2021 और 16-10-2021 आयोजित होंगी। ताजा सूचना में
ट्यूटर ने छात्रा को बताया पूर्व जन्म का जीवनसाथी
इंदौर में 21 वर्षीय एक इंजीनियरिंग छात्रा को अपने पिछले जन्म की जीवनसाथी बताकर उसके अपहरण का प्रयास किया गया। पुलिस ने इस आरोप में मुंबई निवासी महिला ट्यूटर और मुंबई पुलिस के आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तिलक नगर पुलिस थाने के प्रभारी स्वराज डाबी ने रविवार को बताया कि आरोपियों की पहचान वेरोनिका बोरोड़े उर्फ किरण और आनंद वसंत मुढ़े के रूप में हुई है। शादीशुदा वैरोनिका ट्यूटर है, जबकि मुढ़े मुंबई पुलिस में आरक्षक है। उन्होंने बताया कि वेरोनिका तथा मुढ़े पर आरोप है कि दोनों शनिवार को पिपल्या हाना क्षेत्र में छात्रा के घर
महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार सजग,
विशेष महिला सुरक्षा कार्यक्रम के तहत जल्द ही दिल्ली समेत आठ प्रमुख शहरों में सार्वजनिक स्थलों पर पैनिक बटन और महिला गश्त दल शुरू किए जाएंगे। इस दल की सभी सदस्य महिलाएं होंगी और गृह मंत्रालय ने इसके लिए 3000 करोड़ रुपये मंजूर भी किए हैं। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 2919.55 करोड़ रुपये की लागत के सुरक्षित शहर प्रस्तावों को हाल ही में ‘निर्भया कोष’ के तहत मंजूरी दी गई। देश में महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से की जाने वाली पहलों के क्रियान्वयन के उद्देश्य से 2013 में ‘निर्भया कोष’ बनाया गया
SC/ST कानून पर केंद्र सरकार को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने शीर्ष अदालत के मार्च के फैसले को निष्प्रभावी बनाने और एससी/एसटी (अत्याचारों की रोकथाम) कानून की पहले की स्थिति बहाल करने के लिये इसमें किये गये संशोधन को चुनौती देने वाली याचिका पर शुक्रवार को केन्द्र सरकार को नोटिस जारी किया। एससी/एसटी (अत्याचारों की रोकथाम) कानून में संसद के मानसून सत्र में संशोधन करके इसकी पहले की स्थिति बहाल की गयी है। न्यायमूर्ति ए के सीकरी और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने इस कानून में किये गये संशोधन को निरस्त करने के लिये दायर याचिकाओं पर केन्द्र को नोटिस जारी किया। केन्द्र को छह सप्ताह के
जम्मू-कश्मीर: पुलिस पिकेट पर हमला
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक पुलिस पिकेट पर किये गए आतंकी हमले में एक लश्कर आतंकी मारा गया जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने अनंतनाग जिले के अचबाल स्थित पुलिस पिकेट पर शुक्रवार की देर रात हमला किया। हालांकि, हमले को पूरी तरह विफल कर दिया गया। न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया और उसका हथियार भी बरामद कर लिया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार यह आतंकी हथियार छीनने की कोशिश में मारा
मनमोहन सिंह का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला,
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब देश में वैकल्पिक विमर्श पर गौर करने और अपनाने की जरूरत है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल की पुस्तक ‘शेड्स ऑफ ट्रुथ’ का विमोचन करते हुए मनमोहन ने कहा कि इस सरकार में किसान और नौजवान परेशान हैं तो दलितों एवं अल्पसंख्यको में असुरक्षा का माहौल है। सिंह ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि कुशल शोध के बाद इस पुस्तक को लिखा गया है। यह पुस्तक मोदी सरकार का समग्र विश्लेषण है। यह सरकार
