मोहर्रम का चाॅद नज़र आते ही ग़मज़दा हुए अज़ादार

कब कहा कौन मौलाना पढ़ेगे मजलिस लखनऊ। संवाददाता माहे मोहर्रम का चाॅद आज नज़र आ गया मोहर्रम के चाॅद की तस्दीक शिया चाॅद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने करते हुए कहा कि माहे मेहर्रम की पहली तारीख 1 सितम्बर को होगी इस मेहर्रम मे अग्रेज़ी और हिजरी के महीने की शुरूआत भी एक साथ ही हुई है। हज़रत मोहम्मद मुस्तुफा सल्लललाहु अलैहि वसल्लम के नवासे और मुशकिल कुशा शेरे खुदा हज़रत अली मुर्तुज़ा के बेटे हज़रत इमाम हुसैन अ0स0 की मज़हबे इस्लाम के लिए दी गई उनकी कुर्बानी को पूरी दुनिया याद करती है। हज़रत इमाम हुसैन अ0स0

Read More

बारादरी, मे लगी नेशनल सिल्क एक्सपो

लखनऊ। विवाह समारोहों, परिवारिक आयोजनों आदि विविध कार्यक्रमों के लिए अनुकूल साड़ियों की व्यापक श्रृंखला एक ही स्थल पर उपलब्ध करवाने के लिए कैसरबाग स्थित बारादरी, में नेशनल सिल्क एक्सपो नामक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मोहसिन रजा मुस्लिम वक्फ और हज राज्य मंत्री, ने किया यह प्रदर्शनी 8 सितंबर तक सुबह 10.30 बजे से रात 8.30 बजे तक आयोजित की जा रही नेशनल सिल्क एक्सपो में देशभर के कोने-कोने से विविध स्थानों की 1,50,000 लोकप्रिय वैरायटी की साड़ीयाँ एवं ड्रैस मटेरियल पेश किये गये हैं, जो मन को लुभाने वाले हैं। तरह-तरह के डिजाइन्स, पैटर्न्स, कलर-कॉम्बिनेशन इन

Read More

सुन्नी मजलिसे अमल द्वारा आयोजित अम्मी आएशा कान्फ्रेन्स मे उमड़ा जन सैलाब

कई धर्मो के धर्मुगुरूओ ने की शिरकत हज़रत आएशा की पाक ज़िन्दगी पर डाला प्रकाश लखनऊ। पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तुफा सल्लललाहु अलैहि वल्लम मोहम्मद साहब की पत्नी हज़रत आएशा रजि0 की शान मे आज सुन्नी मजलिसे अमल की ओर से सुन्नी इन्टर कालेज मे अम्मी आएशा कान्फ्रेस का आयोजन किया गया। अम्मी आएशा कान्फ्रेंस मे उम्मीद से ज़्यादा मजमा एकत्र हुआ । कार्यक्रम मे कई धर्मो के धर्म गुरूओ ने शिरकत कर हजरत आएशा रजि0़ की पाक सीरत पर विस्तार से प्रकाश डाला। सुन्नी इन्टर कालेज के सैय्यदना सिददीक अक्बर हाल मे आयोजित अम्मी आएशा कान्फे्रस मे मुख्य अतिथि के

Read More

मौलाना कलबे जवाद नकवी ने गृह मंत्री अमित शाह को जम्मू-कश्मीर में मुहर्रम के जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकलवाने के लिए पत्र लिखा।

लखनऊ । मौलाना कलबे जवाद नकवी ने गृह मंत्री अमित शाह को आज जम्मू व कश्मीर राज्य में मुहर्रम के पवित्र महीने में शांतिपूर्ण जुलूस निकलवाने को लेकर पत्र लिखा। मौलाना ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर जम्मू-कश्मीर राज्य में शांतिपूर्ण जुलूस निकलवाने मे सरकार से भरपुर सहयोग करने की अपील की ।मौलाना ने लिखा कि जम्मू-कश्मीर राज्य का प्रशासन भी जुलूसों में शियों के साथ पूरा सहयोग करे ताकि मुहर्रम में कोई नाखुशगवार घटना न घटे। मौलाना ने अपने पत्र में लिखा कि भारत सरकार अलगाववादियों से सख़ती से निपटे, लेकिन मुहर्रम के सारे जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से

Read More

लखनऊ की बहू नेहा लाल बनी मिसेज वर्ल्ड लिगेसी प्रथम रनरअप

लखनऊ। प्रेस क्लब में बुधवार को मिसेज वर्ल्ड लिगेसी प्रतियोगिता में रनरअप रही नेहा लाल का अभिनंदन राजनेताओं और समाजसेवियों ने किया। नेहा लाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जाने से पहले ही वह बढ़ चढ़ कर समाजसेवा में हिस्सा लेती रही थीं जिसका फायदा उन्हें मिसेज वर्ल्ड में मिला। प्रतियोगिता में नेहा से पूछा गया कि यदि वह जीती तो क्या करेंगी। जवाब में नेहा ने कहा कि वह शिक्षा पर सबसे अधिक ध्यान देंगी, और यही शायद उनकी जीत का कारण बना। भाजपा जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि लखनऊ की बहू ने पूरे विश्व में परचम

Read More

राष्ट्रीय एथलेटिक चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। महानगर में राष्ट्रीय एथलेटिक चैंपियनशिप मंगलवार से शुरु हो गया हैं। जहां 27 से 30 अगस्त तक महानगर पीएसी ग्राउंड में प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह करेंगे। साथ ही उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, स्वाति सिंह और चेतन चैहान कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार 59वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के नामचीन एथलीटों के साथ श्रीलंका, ईरान, मालदीव, कजाखस्तान और अफगानिस्तान के धावक जुटेंगे। यह पहला मौका होगा जब राष्ट्रीय चैंपियनशिप में विदेशी धावक भाग लेंगे। चार दिवसीय यह आयोजन काफी

Read More

बारिश की वजह से गाड़ी पर गिरा पेड

लखनऊ। तेज बारिश के चलते रविवार रात गुरुनानक सिंह गर्ल्स कालेज के सामने एक विशालकाय पेड़ गिर गया। जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के चलते कॉलेज के पास सड़क किनारे लगे बिजली के खंभो सहित विशालकाय पेड़ भी गिरा गया। वहीं इस घटना से इलाके में अफरा- तफरी मच गई। आंधी-तूफान और बारिश की वजह से पेड़ गिरने की बात आम है, लेकिन इससे यदि कोई व्यक्ति घायल हो जाए तो यह चिंता का विषय है। ऐसे में बताया जा रहा है कि पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से दोनों के नीचे एक कार भी दब गई है। वहीं

Read More

भाजपा नेता अरूण जेटली के निधन पर राज नेताओ ने जताया दुख

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जेटली का जाना देश और समाज की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी रिक्तता का अहसास हम लंबे समय तक करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि देश के प्रख्यात विधिवेत्ता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। जेटली जी छात्र जीवन में ही बीजेपी से जुड़े, आपातकाल के खिलाफ आवाज मुखर की एवं आजीवन सकारात्मक राजनीति के साथ मां भारती की सेवा करते रहे। उत्तर प्रदेश

Read More

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनायी जन्माष्टमी

लखनऊ। राजाजीपुरम् स्थित सेंट जोजफ प्ले-वे के नन्हे-मुन्ने बच्चो ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव अपने ही अंदाज में बड़ी ही धूमधाम से मनाया। बच्चों ने श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ उनकी बाल लीलाओं को अपने बाल सुलभ अंदाज में मंचित भी किया। बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा रानी, कंस, देवकी, वासुदेव सुदामा माता यशोदा सुदामा तथा बाल सखाओं जैसे श्रीकृष्ण लीला के चऱित्रों जीवंत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सेंट जोसेफ समूह की संस्थापक प्रबन्धक पुष्पलता अग्रवाल ने कहा कि हम सभी प्रमुख त्योहारों होली, दीवाली, रक्षाबंधन, ईद, बकरीद, गुरूपर्व, क्रिसमस

Read More

मस्जिद की मीनार पर गिरी आकाशीय बिजली बाल बाल बचे लोग

लखनऊ।  मंगलवार की रात लखनऊ मे तेज़ गरज चमक के साथ हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली सआदतगंज के अम्बरगंज मे स्थित जामा मस्जिद की मीनार पर गिर गई जिससे करीब 60 फिट ऊॅची मीनार का बड़ा हिस्सा टूट कर मस्जिद के बराबर खाली पड़े एक प्लाट और सड़क पर गिर गया । रात करीब ढाई बजे मीनार गिरने की आवाज़ दूर तक गई तो आस-पास रहने वाले लोग दहल गए। हालाकि राहत की बात ये रही कि आकाशीय बिजली की ज़द मे कोई इन्सान नही आया क्यूकि रात का समय होने के साथ साथ बरसात भी हो रही थी

Read More

Scroll Up