चौकाघाट फ्लाईओवर हादसे की सूचना के बाद देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बनारस पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया व शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती घायलों से हाल जाना। मौके पर मौजूद अधिकारियों से हादसे की पूरी जानकारी ली। निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए और निशुल्क इलाज हो। विशेष विमान से रात करीब 12 बजे सीएम पहुंचे। सबसे पहले कैंट रेलवे स्टेशन के सामने घटनास्थल पर पहुंचकर गिरे हुए गार्डर को देखा और घटना का कारण पूछा। लेकिन अफसर गार्डर कैसे गिरा इस पर कुछ बता नहीं पाए। करीब
Author: admin
कार खाई में गिरने से पति-पत्नी और बेटे की मौत
पौड़ी में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां श्रीनगर से गांव जा रहा परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। ज्वाल्पा के समीप पीपलपानी में कार खाई में गिरने से पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के डांग ऐठड़ा बसंत बिहार में रहने वाले महिताब सिंह रावत परिवार के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से अपने गांव एकेश्वर ब्लॉक के छामा जा रहे थे। इस दौरान पीपलपानी दिलिंदा बैंड के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची
परीक्षा सबसे पहले, रिजल्ट में देरी,
बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे 30 मई के पहले या सात जून तक इंटर का रिजल्ट आयेगा, इसको लेकर बुधवार को निर्णय लिया जाएगा। यह हाल तब है जबकि बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर की परीक्षा फरवरी में ही समाप्त हो गई थी। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि अभी रिजल्ट की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। इंटर रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में भी जारी हो सकता है। सात जून के पहले रिजल्ट निकाल दिया जायेगा। इसको लेकर हम एक-दो दिनों में फैसला ले लेंगे। बिहार बोर्ड सूत्रों की मानें तो 22 से 25 मई के
RBSE 12th Results 2021
Rajasthan Board RBSE 12th Results 2021: आरबीएसई यानी राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 20 मई को जारी किया जा सकता है। रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक किए जा सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे पहले जारी करेगा। ऐसी भी खबरे हैं कि आर्ट्स के नतीजे पहले जारी किया जा सकता है। आर्ट्स में सबसे ज्यादा विद्यार्थी होते हैं। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड 12वीं में करीब 826,278 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें 42,665 कॉमर्स में, 246,254 साइंस में और 537,359 स्टूडेंट्स ह्यूमेनिटीज में रजिस्टर्ड हुए थे। ये परीक्षाएं 2 अप्रैल तक चलीं थीं। वहीं
गैर-इरादतन हत्या केस में सिद्धू सुप्रीम कोर्ट से बरी,
रोडरेज के दौरान गैर-इरादतन हत्या के 30 वर्ष पुराने मामले में पंजाब के कैबिनेट मंत्री और पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया है। हालांकी कोर्ट ने धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाने का) के मामले में सिद्धू को दोषी ठहराया है जिसके लिए उन्हें जेल की सजा तो नहीं मिली है लेकिन उन पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। न्यायमूर्ति जे चेलामेश्वर और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की पीठ ने कहा कि सिद्धू भारतीय दंड संहिता की धारा 323 ( जानबूझकर चोट पहुंचाना ) के तहत दोषी हैं और उन पर 1,000
सड़क पर उतरी AAP सरकार
सीसीटीवी के मुद्दे पर सरकार और एलजी के बीच टकराव तेज हो गया है। सोमवार को अपनी कैबिनेट और आप विधायकों के साथ मार्च पर निकले केजरीवाल उपराज्यपाल आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। केजरीवाल सभी विधायकों के साथ उपराज्यपाल से मिलने की मांग पर अड़े रहे। हालांकि करीब 3 घंटे बाद केजरीवाल समेत तमाम मंत्रियों ने एलजी से मुलाकात किए बगैर ही धरना खत्म कर दिया। सीएम ने आरोप लगाया है कि जानबूझकर सीसीटीवी की योजना को लटकाया जा रहा है। यह सब भाजपा के दबाव में हो रहा है। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम आवास
यात्रीगण कृपया ध्यान दें,
रेलयात्री सिर्फ ट्रेनों की लेटलतीफी से ही नहीं बल्कि निरस्तीकरण से भी खासा परेशान हैं। बीते 13 दिनों में 17 ट्रेनें निरस्त हो चुकी हैं। साथ ही रोजाना लगभग सभी प्रमुख ट्रेनें चार से 10 घंटे तक लेट रही हैं। इन ट्रेनों के रद्द होने से 15 हजार यात्रियों को अपनी यात्रा निरस्त करनी पड़ी। दो हजार यात्रियों की लिंक ट्रेन छूट गई। ट्रेनों की लेटलतीफी और निरस्तीकरण को लेकर जब यात्रियों से बातचीत की गई तो यात्रियों ने रेल प्रशासन को जमकर कोसा। उनका कहना था कि एक तो ट्रेन समय पर नहीं चल रही है और बीच-बीच में
पांच करोड़ के लिए हुई थी चुटिया के अरुण नाग की हत्या
राजेश नायक ने सात मार्च को अरुण नाग का घर अपने नाम पर करवाया था। ठीक एक सप्ताह के बाद ही अरुण नाग की हत्या करा दी गई। अरुण नाग और अरुण साहू के बीच के विवाद का फायदा उठाकर राजेश नायक इससे बचना चाहता था। राजेश ने ऐसी चाल चली थी कि हत्या के मामले में उसका नाम न आकर अरुण साहू फंस जाए। पुलिस ने अरुण नाग के घर की कागजात जांच की तब पता चला कि घर राजेश नायक ने घर अपने नाम पर करा लिया था। arun नाग के घरवालों ने म्युटेशन रद्द करने के लिए
एसएलआर से सिपाही ने की रिश्तेदार की हत्या
पटना पुलिस लाइन में सिपाही ने अपने रिश्तेदार के बेटे की हत्या कर दी। वारदात मंगलवार की सुबह पौने सात बजे पुलिस लाइन के पानी टंकी के पीछे स्थित क्वाटर में हुई। अगमकुआं थाने में चालक सिपाही राजेन्द्र के बेटे दीपक को उसके बड़े भाई के साले और सिपाही दिलीप कुमार ने मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान दिलीप ने कई राउंड फयरिंग की जिस से पुलिस लाइन में अफरातफरी मच गयी। गोली मारने वाले वाले सिपाही दिलीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर लाइन डीएसपी मोहम्मद मसलेहुद्दीन के साथ ही अन्य
बच्चों को भीख से आजाद कराने के लिए उठाया ये कदम
बच्चों को भीख मांगने की कुप्रथा से आजाद करने के लिए दिल्ली के इंजीनियर आशीष शर्मा ने अनोखी पहल की है। पिछले साल अच्छी खासी नौकरी छोड़कर लोगों को जागरूक करने के लिए पैदल यात्रा पर निकल पड़े। सोमवार को आशीष ने एडीएम सिटी ओपी वर्मा से मुलाकात की। पिछले साल युवा इंजीनियर का दिल्ली में कुछ बच्चों को भीख मांगते देख दिल पसीज गया। इसके बाद इस कुप्रथा को खत्म कराने के लिए उन्होंने एक मुहिम छेड़ दी। पिछले साल 22 अगस्त को आशीष ने जम्मू के ऊद्यमपुर से जागरूकता पदयात्रा की शुरुआत की। करीब 9 महीने से आशीष
