लखनऊ। एकल विद्यालय एक शिक्षक वाले विद्यालय हैं जो विगत कई वर्षो से भारत के उपेक्षित और आदिवासी बहुल सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में एकल विद्यालय फाउंडेशन द्धारा संचालित किए जा रहे हैं। भारत के वनवासी एवं पिछड़े क्षेत्रों में ग्रामीण भारत के उत्थान में शिक्षा के महत्व को समझने वाले हजारों संगठन इसमें सहयोग दे रहे हैं। भारत के वर्तमान में 65 हजार गांवों के 26 लाख वनवासी बच्चों को एकल विधालय फाउंडेशन मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। यहां बुनियादी शिक्षा ही नहीं दी जाती बल्कि समाज के उपेक्षित वर्गो को स्वास्थ्य, विकास और स्वरोजगार संबंधी शिक्षा भी दी
Author: admin
पारा मे 5 दिन पहले हुए पूर्व प्रधान हत्याकाण्ड का खुलासा दो गिरफ्तार
आलमबाग पुलिस ने पकड़ा नशे का सौदागर दो किलो गांजा बरामद लखनऊ। पाॅच दिन पूर्व पारा थाना क्षेत्र के शिवाला मंदिर के पास रात के समय गोली मार कर हुई पूर्व प्रधान रामकुमार उर्फ गुडडू गौतम की हत्या का पारा पुलिस ने सर्विलांस की टीम के साथ मिल कर खुलासा करते हुए दो हत्या अभियुक्तो को गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल कर ली है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए दो अभियुक्तो ने अपने दो अन्य साथियो के साथ मिल कर राम कुमार उर्फ गुडडू गौतम की हत्या पुराने ज़मीनी विवाद के कारण की थी। पूर्व प्रधान की
भीषण सड़क हादसा ट्रैक्टर की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत
बांदा। कोहरे की धुंध में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसे मे दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। एक तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटर साईकिल मे टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक और उसके साथ बैठा दूसरा साथी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर भी अनियन्त्रित होकर पलट गया, जिससे चालक भी घायल हो गया है उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है बताया जा रहा है कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। जानकारी के अनुसार गिरवां गांव के पास नहर (चमरिहा की झाल) के नजदीक नरैनी
मीडिया रजिस्ट्ेशन के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक
लखनऊ। 05 फरवरी 2020 से 08 फरवरी 2020 तक लखनऊ के सेक्टर-15 वृंदावन योजना में रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित होनेवाले ‘डिफेंस एक्स्पो-2020’ जो 11वाॅं संस्करण है, का मुख्य थीम है, ‘भारत: उभरता हुआ विनिर्माण हब और रक्षा का डिजिटल परिर्वतन’। डिफेंस एक्स्पो-2020 को कवर करने के लिए मीडिया पास हेतु आॅनलाईन रजिस्ट्ेशन करना अनिवार्य है। आपको विदित है कि मीडिया पास हेतु आॅनलाईन रजिस्टे्शन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2019 तक बढ़ाई गई है। निर्धारित अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2019 के बाद जिनका आॅनलाइन रजिस्ट्ेशन नहीं होगा उनका रक्षा मंत्रालय की ओर से मीडिया पास जारी नहीं
प्रियन्का गांधी ने साधा सरकार पर निषाना कहा सरकार ने जिसे जान से नहीं मारा उसे जेल में डाला
लखनऊ। कांग्रेस के 135 वें स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रियंका ने कहा कि अगर संविधान पर हमला होता है तो हम उसका विरोध करेंगे। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएए लागू करके सरकार लोगों को सड़क पर उतरने को मजबूर कर रही है। जब लोग इसके खिलाफ प्रर्दशन करते हैं तो सरकार उन पर गोली चलवा देती है जिन लोगों को जान से नहीं मारा जाता उन्हें जेल में डाल दिया जाता है।
विधानमंडल का एक दिन का विशेष सत्र 31 दिसंबर को
लखनऊ। विधानमंडल का एक दिन का विशेष सत्र 31 दिसंबर को बुलाया गया है। इस विशेष सत्र में अनुसूचित जाति व जनजाति के आरक्षण की अवधि को 10 साल बढ़ाने के प्रस्ताव पर सदन की मंजूरी ली जाएगी। आरक्षण की यह अवधि खत्म होने वाली है लोकसभा और राज्यसभा में आरक्षण की अविध बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। इसके बाद राज्यों के विधानमंडलों से इस प्रस्ताव पर मंजूरी ली जाएगी। इस सिलसिले में विधानसभा कार्यमंत्रणा समिति की बैठक 30 दिसंबर को होगी।
लखनऊ के 42 थानो मे की गई पीस कमेटी की मीटिंगे
पुलिस ने बाटे सीएए कानून से सम्बन्धित पर्चे अफवाहो पर ध्यान न देने की अपील लखनऊ। 19 दिसम्बर को लखनऊ मे धारा 144 के बावजूद सीएए और एनआरसी के खिलाफ बड़े पैमाने पर हुए हिसंक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने अब लोगो को नागरिकता संशोधन कानून के बारे मे समझाना शुरू कर दिया है। एक सप्ताह पहले उग्र प्रदर्शन की आग मे झुलसे अमन के शहर के अमन को बरक़रार रखने के लिए लखनऊ पुलिस पूरी शिददत से मेहनत कर रही है। 19 दिसम्बर को लखनऊ मे हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने हिंसक प्रदर्शन करने के आरोप मे सीसीटीवी कैमरा फुटेज
यूपी में हिंसा के लिए सीएम की भाषा व उनकी पुलिस जिम्मेदार: अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेष यादव ने सरकार पर तीखा जबानी हमला करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें लगातार जनता को धोखा दे रही हैं। सरकार जानबूझ कर समाज में दीवार बनाना चाहती है। इसीलिए उत्तर प्रदेश और देश का माहौल खराब किया गया है। नागरिकता कानून का जनता समर्थन नहीं कर रही है। जो लोग भारतीय संविधान और प्रेम बल में विश्वास करते हैं वह सरकार के इस कानून के विरोध में हैं। देश ही दुनिया भर से आवाज आ रही है कि भाजपा सरकार ने संविधान के खिलाफ काम किया
महंत नरेंद्र गिरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, रखी मांगे
लखनऊ। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने गुरुवार को सीएम योगी से सीएम आवास पांच कालिदास मार्ग पर मुलाकात की। बताया जा रहा है कि आगामी माघ मेले की तैयारियों संतो महंतो को मिलने वाली व्यवस्थाओं को लेकर यह मुलाकात हुई है। इसकी जानकारी महंत नरेंद्र गिरी के मठ द्वारा देते हुए बताया गया है कि सीएम से उनकी मुलाकात सकारात्मक रही है।सीएम से मुलाकात में महंत नरेंद्र गिरी ने मेले में आने वाले साधु-संतों और श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त सुविधाएं दिए जाने की मांग रखी। कुंभ जैसी व्यवस्थाओं को लेकर सीएम ने महंत नरेंद्र को
कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने घर के बाहर से उड़ाई फॉर्च्यूनर कार
लखनऊ। ठंड का लाभ उठा कर चोर लगातार चोरी की वारदातो को अन्जाम दे रहे है। अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-बी में कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर कार उड़ा ली और मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना की जानकारी कार मालिक को सुबह हुई। जिसके बाद पीड़ित अचल गुप्ता ने थाने पहुंचकर कार चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया। बता दें कि पीड़ित अचल गुप्ता की तालकटोरा में पानी की टंकी बनाने का कारखाना है। जिनकी सफेद कलर की फार्च्यूनर गाड़ी नंबर यूपी 32 केए 6000 का शीशा तोड़कर उसे चोर लेकर रफूचक्कर
