खराब जीवनशैली, स्ट्रेस और खराब खानपान के कारण भारत में अधिकतर लोग डायबिटीज से पीड़ित है। करीब 7.5 करोड़ लोग भारत में डायबिटिक है। वहीं अन्य 70 मिलियन लोग प्री-डायबिटिक है यानी वे जल्द इससे ग्रस्त होने वाले है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ के डायरेक्टर जीवीएस मूर्ति ने इस बात की जानकारी दी है। उनका कहना है कि भारत में आधे लोगों को पता ही नहीं होता की उन्हें डायबिटीज है। उन्हें जब पता चलता है जब यह बीमारी बढ़ जाती है। पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने डायबिटीज को लेकर पिछले सप्ताह ही एक हेल्पलाइन लांच की है।
Author: admin
2030 तक देश में चलेंगी सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियां,
स्विट्जरलैड की बिजली क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एबीबी भारत में फ्लैश चार्जिंग उत्पाद लाने की तैयारी कर रही है। इससे किसी स्टॉप पर बस बैटरी को मात्र 17 सेकेंड में चार्ज (टॉप-अप) किया जा सकेगा। इसके अलावा कंपनी कारों के लिए दुनिया के सबसे तेज चार्जर भी लाने जा रही है जिससे आठ मिनट की चार्जिंग के बाद वाहन 200 किलोमीटर तक दौड़ सकेंगे। यही नहीं कंपनी कंपनी कई तरह के ई-मोबिलिटी चार्जिंग समाधान लेकर भी आ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कंपनी अपने दावे पर खरी उतरी है तो देश में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की दिशा
मिलावटी सोने का आभूषण दे रहा गहरा घाव
‘हर पीली चीज खरा सोना नहीं होती’ मुहावरा सच साबित हो रहा है। इरेडियम और रुथेनियम जैसे घातक पाउडर की मिलावट वाला सोना ग्राहकों को गहरे जख्म दे रहा है। इस मिलावटी सोने के आभूषण पहनने से शरीर पर घाव हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस पदार्थ की मिलावट से तैयार सोने से होने वाले जख्म से कैंसर भी हो सकता है। अवैध कमाई के चक्कर में ज्वेलर दे रहे जख्म: ज्वेलर और तस्करों का सिंडिकेट अवैध कमाई के चक्कर में यह अपराध कर रहा है। शहर के बाजार में हलचल तब मची जब इस अवैध कारोबार
फीफा वर्ल्ड कप में दिखेगी भारत की भागीदारी
रूस में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में आखिर भारत की भागीदारी सोमवार को बेल्जियम और पनामा के बीच होने वाले ग्रुप-जी मैच में देखने को मिल जाएगी। भारत के दो बच्चे कनार्टक के 10 साल के ऋषि तेज और तमिलनाडु की 11 वर्षीय नथानिया जॉन के. वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे और वर्ल्ड कप के दो मैचों में आधिकारिक मैच बॉल कैरियर के रूप में मैदान में उतरेंगे। इनमें से एक बच्चा ब्राजील और कोस्टा रिका के मैच में और एक बेल्जियम और पनामा के मैच में टीम के खिलाड़ियों के साथ बॉल लेकर मैदान में
Oh! पत्नी नम्रता शिरोडकर ने किया ये ऐलान,
साउथ के जाने माने स्टार महेश बाबू का फैंस बॉलीवुड की फिल्मों में बेसब्री से इंतजार कर रह हैं। लेकिन लगता है महेश बाबू अभी साउथ की फिल्मों से ही खूश हैं। महेश बाबू ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। जी हां, बीते दिनों महेश बाबू की बॉलीवुड में एंट्री की खबर जोरों पर थी लेकिन अब उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर ने ये साफ कर दिया है कि साउथ स्टार महेश बाबू का फिलहाल बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है। नम्रता शिरोडकर ने एक इंटरवन्यू में इस बात का खुलासा किया है कि, ‘महेश की बॉलीवुड में
8 साल की जिया ने जीता डांस इंडिया डांस- 4 का खिताब, ये रहे रनअप्स
जी टीवी पर कई महीनों से चल रहे रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस सीजन 4 का विनर रविवार रात को घोषित कर दिया गया। डांस को लेकर चल रही कांटे की टक्कर में हैदराबाद की शान जिया ठाकुर विजयी रहीं। आठ साल की जिया ठाकुर ने डांस इंडिया डांस सीजन 4 का खिताब जीत लिया। कंटेस्टेंको को कड़ी टक्कर देते हुए जिया ने विनर ट्रॉफी और 5 लाख रुपये कैश प्राइज अपने नाम कर लिया। पिछले कुछ समय से टीवी पर शो को अच्छी खासी पॉपूलेरिटी मिल रही है। बता दें कि शो में उनकी मेंटर बनी थी वैष्णवी पाटिल।
ईद की छुट्टी मनाकर लौट रहे लोगों पर आत्मघाती विस्फोट, 31 मौत
नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में आज संदिग्ध बोको हरम के जिहादियों ने दो आत्मघाती बम विस्फोट कर दिया, जिससे इसमें कम से कम 31 लोगों की मौत हो गयी । एक स्थानीय अधिकारी और मिलिशिया नेता ने आज यह जानकारी दी। मिलिशिया नेता बाबाकुरा कोलो ने बताया कि दम्बोआ में कल रात दो आत्मघाती हमले और रॉकेट से संचालित ग्रेनेड विस्फोट किया गया जिसमें 31 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि ये हमले ईद उल फित्र की छुट्टियां मना कर लौट रहे लोगों को निशाना बना कर किया गया । कोलो ने
ओसाका प्रांत में 6.1 तीव्रता का भूकंप, 3 की मौत, 50 घायल
जापान के ओसाका में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता के भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 50 घायल हो गए। जापान के प्रसारक एनएचके के मुताबिक, मृतकों में नौ साल की बच्ची और दो पुरूष हैं। जापान मौसम एजेंसी (जेएमए) के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 7.58 पर महसूस किए गए और इसका केंद्र ओसाका प्रांत के होन्शू पर रहा। हालांकि, सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। ओसाका और ताकात्सुकी में कई इमारतें ढह गई। ओसाका, शिगा, क्योतो और नारा में हाईस्पीड बुलेट ट्रेन और स्थानीय रेल सेवाएं बाधित हुई। सरकारी प्रसारक
AIIMS MBBS result 2021:
AIIMS MBBS 2021 Result: एम्स एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा परिणाम आज 18 जून को घोषित होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 जून को शाम 6 बजे से एम्स एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा के परिणाम aiimsexams.org पर उपलब्ध होंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र अपना रिजल्ट aiimsexams.org पर देख सकते हैं। जुलाई के पहले सप्ताह में काउंसलिंग- रिजल्ट घोषित होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होगी। एम्स एमबीबीएस एंट्रेंस एग्जाम 2021 का आयोजन 26 और 27 मई 2021 को दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12.30
पीसीएस 2017 की मुख्य परीक्षा आज से
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2017 की मुख्य परीक्षा 18 जून से सात जुलाई तक इलाहाबाद और लखनऊ में होगी। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 14032 अभ्यर्थी सफल हुए थे जिनमें से 13663 ही आवेदन कर सके। इलाहाबाद में 17 और लखनऊ में 11 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। आयोग ने पहले 17 मार्च और फिर 17 मई से मुख्य परीक्षा की तारीख तय की थी। लेकिन दोनों बार टालना पड़ा। 23 मई को घोषित कार्यक्रम में 18 जून से सात जुलाई तक परीक्षा तय की गई। हालांकि अभ्यर्थियों को आठ जून को प्रवेश पत्र जारी किये गये।
