फीफा वर्ल्ड कप में दिखेगी भारत की भागीदारी

फीफा वर्ल्ड कप में दिखेगी भारत की भागीदारी

रूस में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में आखिर भारत की भागीदारी सोमवार को बेल्जियम और पनामा के बीच होने वाले ग्रुप-जी मैच में देखने को मिल जाएगी। भारत के दो बच्चे कनार्टक के 10 साल के ऋषि तेज और तमिलनाडु की 11 वर्षीय नथानिया जॉन के. वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे और वर्ल्ड कप के दो मैचों में आधिकारिक मैच बॉल कैरियर के रूप में मैदान में उतरेंगे।

इनमें से एक बच्चा ब्राजील और कोस्टा रिका के मैच में और एक बेल्जियम और पनामा के मैच में टीम के खिलाड़ियों के साथ बॉल लेकर मैदान में आएगा। बेल्जियम मैच 18 जून को और ब्राजील मैच 22 जून को खेला जाएगा। फीफा के आधिकारिक ऑटोमोटिव पार्टनर किया मोटर्स ने इन बच्चों का चयन किया और इस चयन प्रक्रिया पर खुद भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने निगरानी रखी और बच्चों को चुनने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up