क्रिकेटर मोहम्मद शमी को लेकर एक के बाद एक हो रहे नए-नए खुलासों को देखकर लगता है कि उनकी मुश्किलें जल्द खत्म नहीं होने वाली हैं। पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध होने के आरोपों से घिरे मोहम्मद शमी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर हसीन जहां ने शमी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हसीन जहां के आरोपों के बाद कोलकाता पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर हसीन जहां का मेडिकल भी करा लिया है। पुलिस का दावा है कि रिपोर्ट को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोलकाता पुलिस के ज्वॉइंट कमिश्नर (अपराध) प्रवीण
Author: admin
श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले बांग्लादेश के लिए खुशखबरी
चोट के कारण काफी दिनों से मैदान से दूर चल रहे हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन टी20 ट्राई सीरीज निदहास ट्रॉफी के आखिरी नॉकआउट मैच में बांग्लादेश टीम में लौट आए हैं। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने कहा है कि शाकिब की उंगली की चोट ठीक हो गई है और अब वो गुरुवार को कोलंबो पहुंच जाएंगे। शाकिब के आने से बांग्लादेश को अहम मैच में मजबूती मिलेगी। आखिरी मैच बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों के लिए निणार्यक है। जो टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी वो फाइनल में भारत के खिलाफ खेलेगी।
ईद पर फिर चमकेंगे सलमान
सलमान खान अपनी अगली फिल्म के साथ दर्शकों से रूबरू होने को फिर से तैयार हैं। फैन्स ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद उनकी अगली फिल्म में भी जबरदस्त ऐक्शन की उम्मीद लगाए बैठे हैं। फैन्स की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए सल्लू भाई ने अपने अगली फिल्म ‘रेस 3’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। यह फिल्म तीन महीने बाद ईद के मौके पर रिलीज होगी। सलमान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्ट किया है। इसमें उनकी आवाज सुनी जा सकती है। फर्स्ट लुक जारी करने वाले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ‘अब
रजनीकांत का नया अंदाज, साधु-संतों को कराया भोजन और दिए 100-100 रुपये के नोट
हिमालय की यात्रा पर निकले सुपरस्टार रजनीकांत गुरुवार को आध्यत्म के रंग में रंगे नजर आए। तीन दिवसीय प्रवास पर ऋषिकेश स्थित दयानंद आश्रम में ठहरे रजनीकांत ने जहां आश्रम में साधु-संतो भोजन परोसा। वहीं दक्षिणा भी दी। राजनीतिक में जाने की इच्छा जता चुके सुपरस्टार रजनीकांत इनदिनों हिमालय की यात्रा पर निकले हैं। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में कुछ बिताने के बाद रजनीकांत मंगलवार को ऋषिकेश पहुंचे थे। यहां वह दयानंद नगर स्थित दयानंद आश्रम में रुके हुए हैं। तीसरा दिन रजनीकांत ने दान पुण्य में व्यतीत किया। दिनचर्या की शुरुआत सुबह योग के साथ हुई। उन्होंने गुरु
शाहरुख का बड़ा खुलासा, इस दिन छोड़ देंगे एक्टिंग…जानें क्या है वजह
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खास पहचान बना चुके हैं। आज भी लोग उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए उतने ही उत्साहित रहते हैं, जितना आज से बीस साल पहले। लेकिन शायद शाहरुख ने अपने फैंस का दिल तोड़ने की सोच ली है। हाल ही में बाजीगर ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि वे कब एक्टिंग छोड़ेंगे। शाहरुख ने ये खुलासा एक चैट शो के दौरान किया है। अपनी को-स्टार रह चुकी रानी मुखर्जी के सामने इस बात का खुलासा किया।दरअसल, रानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म
रिज्यूमे के बदले जमा किया रैप वीडियो, मिल गई नौकरी
नौकरी पाने के लिए जिस चीज की सबसे पहले जरूरत होती है वो है रिज्यूमे और उसके साथ लगा कवरिंग लेटर। रिज्यूमे और कवरिंग लेटर को ज्यादा से ज्यादा आकर्षक बनाने के तरीकों के लिए यूट्यूब पर ढेरों आर्टिकल और विडियो मौजूद हैं। लेकिन न्यूयॉर्क के रहने वाले चेज रीट ने एक ऐसा तरीका खोज निकाला जिससे उन्हें बिना रिज्यूमे और कवरिंग लेटर के ही नौकरी मिल गई। दरअसल उन्होंने कवरिंग लेटर के बदले तीन मिनट का एक रैप वीडियो बनाया और कंपनी को भेज दिया। कंपनी उनके इस रैप वीडियो से इतना प्रभावित हुई कि उन्हें तुरंत नौकरी का
फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के पास पुल गिरा, 10 की मौत, कई वाहन दबे
मियामी: मियामी में फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और स्वीटवॉटर को जोड़ने वाला एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) गिर गया। इस हादसे में पुल से दब कर 10 लोगों की मौत हो गई। फ्लोरिडा के सीनेटर बिल नेल्सन ने सीबीएस मियामी टेलीविजन को बताया कि आपदा प्रबंधन के अधिकारी खोजी कुत्तों के साथ दक्षिण फ्लोरिडा के सबसे व्यस्त सड़क पर ढहे पुल के मलबे और कुचले हुए वाहनों को हटाकर जिंदा लोगों की तलाश कर रहे हैं। उधर, अधिकारियों तथा डॉक्टरों ने संवाददाताओं को बताया कि इस पुल के मलबे में कम से कम आठ वाहन फंस गए थे और कम से कम
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की पत्नी वेनेसा ने तलाक की अर्जी की दायर
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की पत्नी ने शादी के12 वर्ष बाद तलाक के लिए अर्जी दायर की है। न्यू यॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे की पत्नी वेनेसा हैडन ट्रंप ने कल मैनहट्टन अदालत में तलाक के लिए अर्जी दायर की। रिपोर्ट में अनुसार वेनेसा और ट्रंप जूनियर आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं। दोनों वर्ष 2005 में शादी के बंधन में बंधे थे और इनके पांच बच्चे हैं। दंपति ने एक साझा बयान में कहा, ” हमने शादी के 12 वर्ष बाद अलग होने का निर्णय लिया है। हम हमेशा एक-दूसरे का
मोहम्मद तौफीक को कैसे आतंक ने अपनी ओर खींचा
इस हफ्ते जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मारे गए 26 वर्षीय तेलंगाना आंतकी मोहम्मद तौफीक ने आतंक की दुनिया में बहुत पहले ही कदम रख दिया था। पुलिस ने गुरूवार को बताया कि तौफीक पांच साल पहले हफ्ते भर की ट्रिप पर श्रीनगर गया था और उसके बाद इस्लामिक कट्टपंथियों की तरफ से लगातार सोशल मीडिया और मैसेज के जरिए उसे बरगलाया गया। पूर्वी तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम के रहनेवाले मोहम्मद तौफीक को दो अन्य आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था। कश्मीर में अल-कायदा सेल, अंसार गजावतुल हिंद के अनुसार, तेलंगाना के हैदराबाद का रहने वाला तौफीक
NDA से अलग हुई TDP और कांग्रेस ने किया समर्थन
लोकसभा चुनाव से महज एक साल पहले आंध्र प्रदेश की तेलुगू देशम पार्टी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बड़ा झटका देते हुए साथ छोड़ दिया है। केन्द्र में दो प्रतिनिधियों के मोदी सरकार के कैबिनेट से इस्तीफे के एक हफ्ते बाद 16 सांसदों वाली टीडीपी ये यह फैसला किया है। एनडीए से अलग होने का टीडीपी का यह फैसला पार्टी पोलित ब्यूरो की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने के चलते एन. चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई वाली टीडीपी और अन्य स्थानीय पार्टियां केन्द्र सरकार से काफी नाराज हैं। हालांकि, एनडीए
