बॉलीवुड के सीरियल किसर नाम से मशहूर इमरान हाशमी का आज जन्मदिन है। इमरान अपनी पत्नी परवीन और बेटे से बहुत प्यार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इमरान की पत्नी उन्हें अनलकी मानती हैं। इससे पहले कि आप कुछ और सोचें आपको बता दें कि इसके पीछे वजह कोई और है जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, इमरान ने एक इंटरव्यू के दौरान ये खुलासा किया था कि परवीन, अपने फेवरेट गेम ‘पोकर’ को लेकर इमरान को अनलकी मानती हैं। इमरान ने इंटरव्यू के दौरान कहा था, ‘मैंने कभी भी पोकर नहीं जीता, लेकिन मेरी पत्नी इस
Author: admin
जब आग की लपटों में फंसी ये एक्ट्रेस,
कई बार ऐसा होता है कि टीवी एक्टर्स खुद ही अपने स्टंट सीन करने की जिद करते हैं। लेकिन कई बार ये जिद भारी भी पड़ सकती है। कुछ ऐसा ही हुआ सिद्धिविनायक शो की एक्ट्रेस फरनाज शेट्टी के साथ, जो एक सीन के दौरान आग की लपटों में घिर गईं। खुद शेयर किया शॉकिंग वीडियो… दरअसल, हुआ यूं कि एक सीन के दौरान फरनाज को अपने कपड़ों में आग लगानी थी। उन्होंने इस सीन के लिए किसी भी बॅाडी डबल का इस्तेमाल करने से मना कर दिया। इस सीन को उन्होंने खुद फिल्माया। इस सीन का वीडियो उन्होंने
एलियन का नहीं था चिली में मिला छह इंच का कंकाल,
चिली में एक खुदाई के दौरान मिला छह इंच का बेहद छोटा कंकाल एलियन का नहीं है। इस पर अब तक हुए तमाम अध्ययनों के बाद वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे हैं। विशेषज्ञ अब इस कंकाल पर नए सिरे से अध्ययन करेंगे। हड्डियों के डीएनए अध्ययन से पता चलता है कि अवशेष वास्तव में इनसान के हैं। यह कंकाल 2003 में चिली के अटाकामा में मिला था। अध्ययन के दौरान पता चला था कि इस कंकाल में सिर्फ 10 पसलियां हैं। कई अध्ययनों के बाद वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि यह एक लड़की का कंकाल है जो बौनी
ट्रंप ने चीन पर लगाया चोरी का इल्जाम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए व्यापारिक जंग का ऐलान किया है। इसी जंग के तहत ट्रंप सरकार ने चीनी वस्तुओं के आयात पर 60 अरब डॉलर का शुल्क (टैरिफ) लगा दिया है। इसके साथ ही, अमेरिका ने अमेरिकी प्रौद्योगिकी में निवेश की बीजिंग की आजादी कम कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में कहा, ‘हम इस देश के लिए वह काम कर रहे हैं जो वषोर्ं पहले हो जाना चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे साथ बौद्धिक संपदा चोरी की बड़ी समस्या है। इसकी बदौलत ही हमारा राष्ट्र शक्तिशाल और
भारत वापस लौटे पाक राजनयिक सोहेल ने कहा,
भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहैल महमूद ने कहा कि उनका देश राजनयिकों के कथित उत्पीड़न का मुद्दा जल्द से जल्द सुलझाना चाहता है। उन्होंने कहा कि उनका देश भारत के साथ शांतिपूर्ण और अच्छे पड़ोसी का संबंध चाहता है। महमूद शुक्रवार रात भारत लौटे थे। एक हफ्ते पहले भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिकों के उत्पीड़न को लेकर बढ़ते विवाद के दरम्यान सलाह-मशविरा के लिये उन्हें इस्लामाबाद बुला लिया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दे दोनों देशों के बीच संबंध को प्रभावित करते हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम से इतर पाकिस्तानी उच्चायुक्त
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद छोड़ने की धमकी दी
जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद द्वारा इस्राइल के खिलाफ पांच निंदा प्रस्ताव पारित किये जाने के बाद अमेरिका ने आज कहा कि उसका धैर्य अब खो रहा है औरउसने फिर से इस परिषद से हटने की धमकी दी। अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने एक बयान में कहा कि इस्राइल के खिलाफ परिषद का रवैया बिल्कुल पक्षपातपूर्ण है, जबकि इस संगठन ने उत्तर कोरिया, ईरान और सीरिया के खिलाफ सिर्फ तीन प्रस्ताव ही पारित किये हैं। उन्होंने कहा, ” हमारा धैर्य असीमित नहीं है। आज के कदम से यह साफ हो गया है कि यह संगठन अपनी साख खो चुका है, जिसे मानव अधिकारों का
बम्हरौली एयरपोर्ट के लिए 214 करोड़ रुपये जारी
शहरियों के लिए खुशखबरी है। बम्हरौली में निर्माणाधीन नागरिक हवाईअड्डे के लिए प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 214 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। इससे हवाईअड्डे के निर्माण कार्य को गति मिलेगी। इसके बाद अक्तूबर तक हवाईअड्डे का काम पूरा होने की उम्मीद है। बम्हरौली में नागरिक हवाईअड्डे का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है, पर इसके लिए अतिरिक्त जमीन की जरूरत भी है। कुछ भूमि का अधिग्रहण करके जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंप दी है, पर अब भी कुछ जमीन सौँपना शेष है। इस काम में जमीन के बदले दिए जाने वाले
7 साल के बच्चे को पुलिस ने बनाया इंस्पेक्टर
अर्पित मंडल के लिए यह एक सपने के साकार होने जैसा है। दरअसल मुंबई पुलिस ने 7 साल के अर्पित को एक दिन के लिए पुलिस इंस्पेक्टर बनाया। पुलिस की इस अनोखी पहल की ट्विटर पर काफी तारीफ हो रही है। दरअसल अर्पितका सपना एक पुलिस इंस्पेक्टर बनने का है लेकिन 7 साल का अर्पित कैंसर की बीमारी से जूझ रहा है। इसलिए अर्पित की इच्छा पूरी करने के लिए मुंबई पुलिस ने यह पहल की। अर्पित को एक दिन के लिए मुलुंड पुलिस स्टेशन पर एक दिन का चार्ज उसे दिया गया। दिन भर में उसने देखा कैसा पुलिस
रघुराम राजन खोलेंगे विश्वविद्यालय
रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कारपोरेट जगत की कई हस्तियों के साथ मिलकर आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में केरा विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की है। यह विश्वविद्यालय अंडर ग्रेजुएट शिक्षा में बदलाव लाने के लिए खोला जाएगा। इंडसइंड बैंक के चेयरमैन आर. शेषसायी विश्वविद्यालय निगरानी बोर्ड के भी चेयरमैन हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित लिबरल आर्ट विश्वविद्यालय में प्रथम चरण में 750 करोड़ रुपये का निवेश होगा। 750 करोड़ रुपये में 70 से 80 फीसद चैरिटी से जुटाया जाएगा। इस विश्वविद्यालय में पहला बैच जुलाई 2019 में शुरू होगा, जिसके लिए इसी वर्ष नवंबर
सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भारतीय सुरक्षाबलों के हाथ एक बडी़ कामयाबी लगी है। अनंतनाग के डोरू इलाके में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। आंतकियों के पास से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोलाबरूद बरामद किए हैं। अनंतनाग में शुक्रवार रात से चल रहे सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गई है। इलाके के DGP एसपी वैद के मुताबिक सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकियों के पास से AK47, पिस्तौल, ग्रेनेड, हथियार और बारूद बरामद हुए हैं। दोनों आतंकियों के अभी पहचान की जा रही
