सीबीएसई पेपर लीक मामले में क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए, अबतक 25 संदिग्धो से हुई पूछताछ, छापेमारी जारी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीबीएसई पेपर लीक मामले में जांच शुरू कर दी है ।ज्वाइंट कमिश्नर आलोक कुमार ने बताया कि सीबीएससी की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर दोनों मामले दर्ज किए गए हैं।पहला मामला अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के संबंध में कल दर्ज किया था । वहीं 10वीं का पेपर लीक होने का मामला आज दर्ज किया गया।ये मामले धोखाधड़ी, आपराधिक षडयंत्र और आपराधिक विश्वासघात के आरोप में दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है जिसमें दो पुलिस उपायुक्त , चार सहायक पुलिस

Read More

सोनिया गांधी से मिलीं ममता बनर्जी,

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस से सहयोग मांगा है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को जीत की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य  में कांग्रेस मजबूत है। हम चाहते हैं कि उसकी जीत हो। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और मायावती का गठबंधन जीतें और बिहार में लालू प्रसाद यादव की पार्टी की जीत हो। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से करीब आधे घंटे की मुलाकात के बाद ममता ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों पर बात हुई है। हम सभी को एकजुट

Read More

आधार को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की डेडलाइन बढ़ी,

सरकार ने देश के संचित निधि से नागरिकों को दिये जाने वाले लाभ से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं को आधार से जोड़ने की समयसीमा को 30 जून तक बढ़ा दिया है। इलेक्ट्रानिक्स और आईटी मंत्रालय के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार समयसीमा को बढ़ाकर 30 जून 2021 कर दिया गया है। अब तक यह समयसीमा 31 मार्च 2021 थी।  बैंक खातों तथा मोबाइल फोन को 12 अंकों वाली बायोमेट्रिक पहचान संख्या आधार से जोड़ने की समय सीमा पहले ही तब तक के लिये बढ़ायी जा चुकी है, जब तक पांच न्यायाधीश की पीठ इस मामले में अपना फैसला नहीं सुनाती है। पीठ

Read More

GSAT-6A संचार उपग्रह आज होगा लॉन्च,जानें खूबियां

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज GSAT-6A सैटेलाइट को लॉन्च करेगा। इस सेटेलाइट को आंध्र प्रदेश में श्रीहरि कोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। इसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इसे आज शाम 4.56 बजे अंतरिक्ष भेजेगा। यह सैटेलाइट 10 साल काम करेगा। इसे जियोसिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी-एफ08) से भेजा जाएगा। इसरो ने कहा कि आज (गुरुवार) प्रक्षेपित होने वाले मिशन की उल्टी गिनती मिशन तैयारी समीक्षा समिति और प्रक्षेपण अधिकार बोर्ड से मंजूरी के बाद बुधवार को दिन में एक बजकर 56 मिनट पर शुरू हुई। यह इस प्रक्षेपण यान की 12 वीं उड़ान

Read More

चार लोग इस हाईटेक तरीके से सॉल्व कराते थे पेपर, वसूलते थे लाखों रुपए

दिल्ली पुलिस ने एसएससी मैट्रिक लेवल परीक्षा में कमरे में बैठकर पेपर हल कर रहे गिरोह के चार सदस्यों को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन लैपटॉप, दस मोबाइल फोन सहित 51 लाख नगद बरामद हुए हैं।  डीसीपी जतिन नरवाल ने बताया कि यूपी पुलिस की एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि एक गिरोह एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा में हाईटेक तरीके से पेपर हल करा रहा है।  यह गिरोह तिमारपुर इलाके में स्थित गांधी विहार के फ्लैट से संचालित हो रहा है। इसके बाद यूपी पुलिस की सूचना के आधार पर ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर

Read More

चंदा कोचर पर ‘फैमिली भ्रष्टाचार’ का आरोप, आईसीआईसीआई और वीडियोकॉन में हुई थी डील

प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक के सीईओ चंदा कोचर पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद का सनसनीखेज आरोप लगा है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी ख़बर के मुताबिक 2008 के दिसंबर में वीडियोकॉन समूह के मालिक वेणुगोपाल धूत ने बैंक की सीईओ और एमडी चंदा कोचर के पति दीपक कोचर और उनके दो संबंधियों के साथ मिलकर एक कंपनी बनाई थी। 65 करोड़ की कंपनी 9 लाख में बेची फिर इस कंपनी को 64 करोड़ का लोन दिया गया। लोन देने वाली कंपनी वेणुगोपाल धूत की थी। बाद में इस कंपनी का मालिकाना हक महज 9 लाख रुपये में उस ट्रस्ट को

Read More

बलात्कार का शिकार हुई लड़कियों में 72 फीसदी नाबालिग

मुंबई में वर्ष 2016 में बलात्कार के सामने आए मामलों को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। यहां बलात्कार के दर्ज हुए कुल प्रकरणों में से 72 फीसदी मामलों में नाबालिग लड़कियां पीड़िता थीं। मुंबई में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग पर प्रजा फाउंडेशन की सालाना रिपोर्ट में यह आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2016 में शहर में बलात्कार के कुल 628 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 455 यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत दर्ज किए गए। इसने बताया कि वर्ष 2015 में बलात्कार के 712 मामले दर्ज हुए जिनमें

Read More

बैंकिंग शेयरों में लिवाली से बाजार में बढ़ी रौनक,

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बैंकिंग शेयरों में जोरदारी लिवाली से सेंसेक्स 108 अंक चढ़कर 33,174 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी  53  अंक के लाभ  से 10,184  अंक पर बंद हुआ। व्यापार युद्ध की आशंका कम होने के बीच सकारात्मक वैश्विक संकेतों से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। एसबीआई में सबसे ज्यादा फायदा सेंसेक्स में शामिल सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में सबसे अधिक बढ़त दर्ज हुई। इसमें 3.04 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। वहीं कोटल

Read More

ज्वेलरों की मांग के दम पर 32 हजारी बनने के करीब पहुंचा सोना

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रही तेजी और घरेलू जेवराती ग्राहकी आने से मंगलवार को दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना 150 रुपये की छलांग लगाकर रिकॉर्ड 31,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग निकलने से चांदी भी 250 रुपये चमककर 39,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। गिरवाट से उबरा सोना वैश्विक तेजी के दम पर गिरावट से उबरता हुआ सोना 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता का भाव 15० रुपये की बढ़त  के साथ क्रमश: 31,950 रुपये और 31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम  के स्तर पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपये पर स्थिर रही। औद्योगिक

Read More

पैन से आधार जोड़ने की समयसीमा 30 जून हुई

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने पैन को आधार से जोड़ने की समयसीमा को बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। कर विभाग की नीति बनाने वाली निकाय ने इस समयसीमा को बढ़ाने का आदेश जारी किया है। अभी तक यह समयसीमा 31 मार्च थी। आदेश में कहा गया है कि आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए पैन-आधार को जोड़ने की समयसीमा बढ़ाई जा रही है। समझा जाता है कि सीबीडीटी का ताजा आदेश उच्चतम न्यायालय के इसी महीने आए आदेश के मद्देनजर आया है। उच्चतम न्यायालय ने आधार को विभिन्न अन्य सेवाओं से जोड़ने की 31 मार्च की समयसीमा को

Read More

Scroll Up