सीबीएसई बोर्ड 10वीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र के पेपर की नई तारीखों का ऐलान आज कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को इस बाबत एक बैठक हुई थी। इसके बाद ऐसी खबरें हैं कि इन दोनों पेपरों की नई तारीखों का ऐलान आज हो सकता है। हालांकि बोर्ड की तरफ से ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को कहा था कि सीबीएसई जल्द ही सोमवार या मंगलवार को नई तारीखों की घोषणा करेगा। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि ‘ऐसी कोई लीक नहीं हो, यह सुनिश्चित करने
Author: admin
90000 भर्तियों के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि, जानें 10 खास बातें
Railway Recruitment 2021 RRB 90000 vacancy – रेलवे में निकली 90 हजार भर्तियों के लिए आवेदन करने के अब सिर्फ 3 दिन बाकी रह गए हैं। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। ग्रुप सी (असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन) के 26502 पदों पर भर्तियां होनी हैं जबकि ग्रुप डी के 62,907 पदों पर भर्तियां होनी हैं। असिस्टेंट लोको पायलट की 17673 वैकेंसी हैं जबकि टेक्नीशियन की 8829 वैकेंसी हैं। ये रेलवे की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया है। यहां हम आपको बताते हैं आवेदन से जुड़ी 10 खास बातें – 1. केवल ऑनलाइन आवेदन- इन पदों के
महावीर जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी बधाई
आज यानी 29 मार्च को देशभर में महावीर जयंती मनाई जा रही है। यह दिन जैन समुदाय वालों का बड़ा पर्व माना जाता है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत राहुल गांधी ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक वीडियो ट्वीट कर कहा कि भगवान महावीर के शांति, अहिंसा और समरसता के संदेश हम लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। वहीं राष्ट्रपति ने ट्वीट करके बधाई दी है। उन्होंने कहा कि महावीर जयंती के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, खासकर जैन समुदाय को बधाई देता हूं। भगवान महावीर की शिक्षाएं
एक साल में निवेशकों की कमाई 5.58 फीसदी घटी
वित्त वर्ष 2017-18 के आखिरी कारोबारी सत्र में बुधवार को बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 206 अंक टूटकर 33,000 अंक से नीचे 32,969 अंक पर बंद हुआ। वित्त वर्ष की समाप्ति गिरावट के साथ होने के की वजह से वर्ष के दौरान निवेशकों की कमाई 5.58 घटी है। इस अवधि में निवेशकों को 11.30 फीसदी मुनाफा हुआ। जबकि पिछले वित्त वर्ष में निवेशकों ने 16.88 फीसदी का लाभ कमाया था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 70 अंक टूटकर से 10,114 अंक पर बंद हुआ। कमाई का लेखा-जोखा बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स वित्त वर्ष 2017-18
EPFO ने पेंशनरों के लिए शुरू किया नया पोर्टल,
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने बुधवार को नया पोर्टल लांच किया। इससे ईपीएफओ के करोड़ों कर्मचारियों को एक ही जगह पर पेंशन संबंधी सभी जानकारी मिल सकेगी। पोर्टल पर कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आर्डर संख्या, पासबुक की जानकारी और पेंशन योगदान की जानकारी मिलेगी। इसे https://mis.epfindia.gov.in/PensionPaymentEnquiry नाम दिया गया है। पेंशन खाताधारक के खाते में कब हस्तांतरित हुई और इसका सिलसिलेवार ब्योरा होगा। पेंशन रुकने की वजह पता चलेगी पेंशनर जीवन प्रमाणपत्र की सही स्थिति भी यहां से जान सकेंगे। अगर पेंशन किसी कारणवश रोकी गई है, तो इसकी कारण सहित जानकारी भी पोर्टल से मिल सकेगी। अगर पेंशनर
गोल्ड मेडल पर साइना की नजर, कहा मुझ पर प्रेशर…
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जहन में आज भी दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल 2010 में जीते गोल्ड मेडल की यादें ताजा हैं। साइना ने कहा कि वह अगले महीने गोल्डकोस्ट में इस प्रदर्शन को दोहराना चाहती हैं और फिर गोल्ड हासिल करना चाहती हैं। आठ साल पहले बीस साल की साइना ने दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स के आखिरी दिन स्वर्ण पदक जीता था । वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं और उसके इस पदक की मदद से भारत ने पदक तालिका में इंग्लैंड को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया था। साइना ने
बॉल टेंपरिंग: स्मिथ, वॉर्नर की सजा पर शेन वॉर्न को ऐतराज
अपने क्रिकेट करियर के नाजुक मोड़ पर आ खड़े हुए स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को गेंद से छेड़छाड़ यानि बॉल टेंपरिंग के लिए हर तरफ से आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया टीम के उनके पूर्व साथी ने दोनों खिलाड़यों के समर्थन में बयान दिया है। इस पूर्व खिलाड़ी ने दोनों की सजा पर सवाल खड़ा किया है। बुधवार को महान स्पिनर शेन वॉर्न ने कहा कि गेंद से छेड़छाड़ विवाद में फंसने के बाद स्टीव स्मिथ और उनके दो साथियों को मिली सजा काफी कड़ी है। वॉर्न ने ‘द हेराल्ड सन’ में अपने कॉलम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, टॉप स्पॉन्सर मैगलन ने करार किया खत्म
बॉल टेंपरिंग मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के टॉप स्पॉन्सर मैगलन ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड से अपनी साझेदारी खत्म कर दी है। मैगलन के चीफ एक्जीक्यूटिव और सह-संस्थापक हामिश डगलस ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमारी भागीदारी सच्ची भावना वाले खेल और प्रतिष्ठा, अखंडता, बेहतर नेतृत्व, समर्पण पर आधारित थी। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान की ओर से की गई साजिश ने दक्षिण अफ्रीका से तीसरा टेस्ट जीतेने के लिए नियमों को तोड़ा है। आपको बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के तमाम बड़े प्रायोजकों ने
1 साल के बैन की सजा के बाद बोले वॉर्नर-
इंडियन प्रीमियर लीग में इस बार स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की धांसू बल्लेबाजी देखने को नहीं मिलेगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद दोनों पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक साल का बैन लगा दिया है। जिसके बाद इस साल आईपीएल के दरवाजे भी दोनों के लिए बंद हो गए हैं। अभी तक पूरे विवाद पर चुप्पी साधे हुए, वॉर्नर ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से माफी मांगी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में बॉल टेम्परिंग के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल का और कैमरोन
करीना पर लाइन मारना इस एक्टर को पड़ गया भारी,
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म अब तक 100 करोड़ का बिजनेस कर चुकी हैं। फिल्म को लेकर उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें बॉलीवुड में ए लिस्ट एक्टर की कैटेगरी में शामिल करा दिया है। हाल ही में कार्तिक मनीष मल्होत्रा के समर कलेक्शन के दौरान शो स्टॉपर बने और करीना के साथ रैम्प शेयर किया। सिंगापुर में हुए इस फैशन शो के दौरान करीना और कार्तिक एक अलग अंदाज में नजर आए। आखिर में दोनों ने एक-दसूरे को रोमांटिक अंदाज में देखा, जो कि
