तस्कर हाजी मस्तान ने बिना कोई बंदूक उठाए या कत्ल किए मुंबई के पहले डॉन बनने का रुतबा हासिल किया था। इसके लिए वह दूसरे गैंगस्टर का सहारा लिया करता था। देश के सबसे बड़े माफिया होने के बाद भी लोगों के दिलों में हाजी मस्तान के लिए काफी इज्जत भरी हुई थी। बंबई अंडरवर्ल्ड में मस्तान के शख्सियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि डॉन दाऊद इब्राहिम ने भी उसी से वसूली और तस्करी का कहकहरा पढ़ा था। हाजी मस्तान की 3 बेटी और एक गोद लिया बेटा भी है। वह बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा
Author: admin
दिल्ली हाई कोर्ट ने ED, CBI की याचिका पर राजा
दिल्ली हाई कोर्ट ने ने2 जी से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) की याचिका पर पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा, द्रमुक सांसद कनिमोई और अन्य को आज नोटिस भेजे। याचिका में इनकी रिहाई के फैसले को चुनौती दी गई है। अगली सुनवाई 25 मई को होगी। न्यायमूर्ति एस पी गर्ग ने2 जी स्पैक्ट्रम आवंटन घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी( सीबीआई) की उस याचिका पर भी राजा, कनिमोई और अन्य को नोटिस जारी किया जिसमें उन्हें बरी करने के विशेष अदालत के फैसले को चुनौती दी गई है। अदालत ने कहा कि धन शोधन मामले में ईडी
झारखंड बॉर्डर पर भारतीय वायुसेना का प्लेन क्रैश, पायलट की हालत गंभीर
ओडिशा-झारखंड बॉर्डर पर मंगलवार दोपहर भारतीय वायु सेना का प्लेन क्रैश हो गया है। भारतीय वायुसेना का विमान हॉक एडवांस ट्रेनर जेट ओडिशा के मयूरभांज जिले में क्रेश हुआ है। इस हादसे में पायलट की जान बाल-बाल बच गई है लेकिन उन्हें कुछ गंभीर चोटे आई हैं। बता दें कि जिस वक्त से हादसा हुआ उस वक्त विमान खड़गपुर के कलाईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन पर ट्रेनिंग में था। हादसे के जांच के आदेश में दिए जा चुके हैं। बता दें कि इससे पहले भी हाल ही में एक विमान हादसा सामने आ चुका है। पिछले महीने असम के माजुली द्वीप में भी
दुमका कोषागार केस में दोषी लालू की सजा पर सुनवाई आज
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की मुश्किलें बढ़ गई है। दुमका कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित मामले में लालू प्रसाद समेत 19 लोगों को दोषी करार दिया गया है। जबकि इसी मामले के आरोपी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र समेत 12 लोगों को बरी कर दिया गया। आज से अदालत दोषियों के खिलाफ सजा के बिंदु पर सुनवाई करेगी। अदालत ने कहा है कि सजा के बिंदु पर सुनवाई वीडियो काफ्रेसिंग से होगी। यह मामला दुमका कोषागार कांड संख्या आरसी 39ए-96 से 3.13 करोड़ रुपए की अवैध निकासी से संबंधित है। लालू इसके
शरद यादव ने अखिलेश से की मुलाकात, एनडीए को बताया डूबता जहाज
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड के बागी नेता शरद यादव से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, मुलाकात के दौरान महागठबंधन को लेकर दोनों नेताओं के बीच अहम बातचीत हुई। अखिलेश से मुलाकात के बाद शरद ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। शरद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की वादाखिलाफी की वजह से किसानों की आत्महत्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि करीब 26 हजार किसान और 500 बेरोजगार नौजवानों ने आत्महत्या की है। नोटबंदी के
गैरसैंण राजधानी के मुद्दे पर विधानसभा परिसर में कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच नोकझोंक
गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस विधायकों के बीच सदन के बाहर जोरदार नोकझोंक हुई। कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए विधानसभा की ओर बढ़े तो बीजेपी विधायकों ने उन्हें गेट पर रोक दिया। इस दौरान विधायकों के बीच नोकझोंक और खींचतान भी हुई। गैरसैंण को राजधानी बनाने का मुद्दा विधानसभा के बजट सत्र में पूरी तरह हावी हो गया है। बुधवार सुबह कांग्रेस विधायक पैदल मार्च करते हुए सत्र में शामिल होने के लिए पहुंचे। कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार गैरसैंण के नाम पर राज्य की जनता के साथ छलावा
उत्तराखंड में बिजली की नई दरों का ऐलान
बजट सत्र के बीच उत्तराखंड में बिजली की नई दरों का ऐलान कर दिया गया है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2021-19 के लिए बुधवार को नई बिजली दरों पर मुहर लगा दी है। यह दरें एक अप्रैल से प्रदेशभर में सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं पर लागू हो जाएंगी। इसमें आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है। 100 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं के लिए कोई दर नहीं बढ़ी है। यह शुल्क 3.20 पैसे प्रति यूनिट ही रखा गया है। 100 यूनिट से ज्यादा बिजली का उपभोग करने पर प्रति यूनिट तीन पैसे की बढ़ोतरी हुई
बैनर लेकर सड़क पर उतरी छात्राएं, प्रोफेसर अतुल जौहरी को सस्पेंड करने की मांग
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में 9 छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर अतुल जौहरी के खिलाफ छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया है। प्रोफेसर को जमानत पर रिहा किए जाने से गुस्साए छात्राएं सड़के पर प्रदर्शन करने के लिए उतर आई हैं। हाथों में बैनर लिए छात्रों कि मांग है कि प्रोफेसर को सस्पेंड किया जाए साथ ही उन्हें यूनिवर्सिटी में दाखिल ना होने दिया जाए। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पीड़ित छात्राओं का बयान भी दर्ज किया है। क्या है पूरा मामला : दरअसल दिल्ली की जवाहरलाल यूनिवर्सिटी के लाइफ साइंस के प्रोफसर अतुल जौहरी पर आरोप
विवाहिता के साथ कंडेक्टर ने किया रेप
थाना क्षेत्र के गजियापुर बंधे के नीचे मंगलवार की रात साढ़े दस बजे नीजि बस कंडेक्टर ने विवाहिता के साथ बलात्कार किया। विवाहिता मुहम्मदाबाद गोहना से दवा लेकर बस में घर आने के लिये सवार हुई थी। मधुबन दुबारी मोड़ पर सभी यात्री उतर गये थे। विवाहिता को अकेले देखकर चालक समेत बस के चार स्टाप पहले छेड़खानी करना शुरू किये थे। बाद में कंडेक्टर ने वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने चारों आरोपितों को रात में छापेमारी करके गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपी गाजीपुर और आजमगढ़ के रहने वाले हैं। मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव
फेसबुक पर कैसे कर सकते हैं अपना डेटा सुरक्षित
ब्रिटिश की डेटा एनालिटिक्स कंपनी ‘कैंब्रिज एनालिटिका’ पर आरोप है कि अमेरिका में साल 2016 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान इस कंपनी ने करीब 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स का डाटा चुराया था, जिसे डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किया गया। 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ये कंपनी ट्रंप सर्विस दे चुकी है। इस बात का खुलासा न्यूयॉर्क टाइम्स और लंदन ऑब्जर्वर की एक रिपोर्ट में हुआ। ऐसे में अब लोगों में इस बात की चिंता बढ़ गई है कि अपने चहेते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका डेटा कितना सुरक्षित है। साथ ही वे इसका इस्तेमाल जारी रखें या नहीं। फेसबुक पर
