मुन्नाभाई सीरीज के बाद अब ‘ब्लॉकबस्टर’ में लोगों को गुदगुदाएंगे संजू बाबा

संजय दत्त का कॉमिक टाइमिंग से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। ‘मुन्नाभाई’ सीरीज के साथ, संजय दत्त ने बहुत ही जबरदस्त कॉमिक स्पेस को अपनाया। अब, मुन्नाभाई सीरिज के बाद उनकी पहली बड़ी कॉमेडी फिल्म आने वाली है। सुपरस्टार संजय दत्त निर्माता संदीप सिंह की अगली फिल्म ‘ब्लॉकबस्टर’ में लीड रोल में दिखेंगे। निर्देशन की दुनिया में कदम रखने वाले और संजय दत्त के करीबी दोस्त अजय अरोड़ा और लवल अरोड़ा ‘ब्लॉकबस्टर’ का निर्देशन करेंगे। संजय दत्त कहते हैं, ‘मैं हमेशा कॉमेडी से प्यार करता रहा हूं। यह एक ऐसी शैली है जो मुझे घर पर होने जैसा महसूस

Read More

‘एक दो तीन’ गाने पर फैंस ने जैकलीन को किया ट्रोल

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का मानना है कि जैकलिन फर्नांडिज ने माधुरी दीक्षित के मशहूर गीत ‘एक दो तीन’ के रीमेक के साथ पूरा न्याय किया है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो का लिंक साझा करते हुए सलमान ने लिखा,“मुझे ये गाना बेहद पसंद आया। जैकलीन ने सरोज जी के डांस स्टेप्स पर इस गाने के साथ पूरा न्याय किया है। माधुरी को मैच करना मुश्किल है। मुझे अच्छा लगता है यह देखकर कि जैकलिन और वरूण को हमारे गानों पर डांस करते और हमारे पुराने गानों को जिंदा रखते देखना शानदार है। मुझे गर्व महसूस हो रहा है।

Read More

आमिर के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल हुए मुकेश अंबानी

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ के क्लाइमैक्स शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन इस प्रोजेक्ट से फ्री होते ही आमिर अपने अगले प्रोजेक्ट पर जुट जाएंगे। और ये देश की अब तक की सबसे मंहगी फिल्म होगी। महाभारत पर आधारित राजमौली की फिल्म सीरीज के निर्माण से देश के उद्योगपति मुकेश अंबानी के जुड़ने की खबर आ रही है। फिल्म ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला के अनुसार भारत की सबसे महान ग्रंथ ‘महाभारत’ पर बनने वाली मेगा बजट फिल्म सीरीज में आमिर खान प्रमुख भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म के लिए रिलायंस कंपनी

Read More

US में भी जांच शुरू, हर हफ्ते हो रहा 58 हजार करोड़ का नुकसान

कैम्ब्रिज एनालिटिका द्वारा पांच करोड़ यूजर्स की जानकारी चुराने के बाद फेसबुक की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसके साथ ही फेसबुक पर साख का संकट भी मंडरा रहा है। डाटा लीक मामले में यूरोपीय संघ और ब्रिटेन की संसद के बाद अब अमेरिका में भी फेसबुक के खिलाफ इस संबंध में जांच शुरू हो गई है। संघीय व्यापार आयोग इस बात की जांच कर रहा है कि क्या फेसबुक ने कैम्ब्रिज एनालिटिका को उपभोक्ताओं की जानकारियां देकर क्या कानून का उल्लंघन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक यदि आयोग ने फेसबुक को उल्लंघन का दोषी पाया तो उसे प्रति उल्लंघन

Read More

ISIS ने ली काबुल में हमले की जिम्मेदारी, 33 की मौत, 65 घायल

अफगानिस्तान में पारसियों के नव वर्ष के जश्न के बीच शिया मस्जिद की ओर जाने वाली एक सड़क पर बुधवार को हुए इस्लामिक स्टेट के आत्मघाती हमले में कम से कम 33 लोग मारे गए हैं। जन स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद माजरो ने बताया कि पैदल आए एक आत्मघाती हमलावर के इस हमले में 65 लोग घायल भी हुए हैं। जिहादी वेबसाइटों पर नजर रखने वाले एसआईटीई खुफिया समूह के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट समूह ने ऑनलाइन जारी बयान में हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस ने दावा किया कि हमले का लक्ष्य ‘नवरोज का जश्न मनाने आए शियाओं को

Read More

लड़की से छेड़छाड़ करने के जुर्म में डॉक्टर की होगी बेंत से पिटाई

सिंगापुर में भारतीय मूल के एक फिजियोथेरेपिस्ट को एक किशोरी के साथ इलाज के दौरान छेड़छाड़ करने के मामले में 11 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा उसे तीन बार बेंत भी मारी जाएगी। 43  वर्षीय ल्यूक मणीमारन देगाराजू ने एक साल पहले अपने क्लीनिक में फिजियोथेरेपी मसाज के दौरान 18 वर्षीय लड़की को अनुचित ढंग से छुआ था। फिजियोथेरेपिस्ट को बुधवार को सजा सुनाई गई है। द स्ट्रैट्स टाइम्स की खबर के मुताबिक किशोरी पिछले साल 25 मार्च को (स्थानीय समयानुसार) 6 बजकर 20 मिनट पर पीठ और कूल्हे के दर्द का इलाज कराने क्लीनिक आई

Read More

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति पर अवैध तरीके से धन लेने का आरोप तय

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के खिलाफ लीबिया के तत्कालीन शासक मुअम्मर गद्दाफी से अपने चुनाव प्रचार के लिए अवैध तरीके से धन के मामले में प्राथमिक आरोप आज तय कर लिये गये हैं। न्यायिक अधिकारी ने बताया कि जांच की निगरानी कर रहे जजों ने पूर्व राष्ट्रपति पर 2007 में चुनाव प्रचार के लिए अवैध तरीके से धन प्राप्त करने, अप्रत्यक्ष भ्रष्टाचार और लीबियाई शासन से धन लेने के आरोप तय किए हैं। उक्त व्यक्ति इस संबंध में सार्वजनिक रूप से सूचना देने को अधिकृत नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले पेरिस के नान्तेरे थाने में भ्रष्टाचार-निरोधी

Read More

87 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति, जदयू के महेंद्र प्रसाद सबसे अमीर

राज्यसभा का आगामी चुनाव लड़ रहे 87 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं, जदयू के महेंद्र प्रसाद 4,078  करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। चुनावी निगरानीकर्ता एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। विज्ञप्ति के अनुसार समाजवादी पार्टी की जया बच्चन के पास 1,001  करोड़ रुपये से अधिक,  जनता दल सेक्यूलर के बी एम फारुक के पास 766  करोड़ रुपये से अधिक, कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी के पास 649 करोड़ रुपये से अधिक और तेदेपा के सीएम रमेश के पास 258  करोड़ रुपये से अधिक की

Read More

बैंक फ्रॉड करनेवालों का रद्द करें पासपोर्ट

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर से विदेश मंत्रालय को लिखते हुए बैंक फ्रॉड कर देश से भागनेवाले नीतीन और चेतन संदेसरा का पासपोर्ट रद्द करने को कहा है। ये दोनों अभियुक्त आंध्र बैंक से करीब 10 हजार करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा कर परिवार के साथ देश छोड़ भाग गए था। जिसके बाद पहले सीबीआई और बाद में ईडी ने केस दर्ज किया था। ख़बरों के मुताबिक, मुंबई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (पीआरओ) में पिछले साल अक्टूबर में ही पासपोर्ट रद्द करने को कहा गया था। हालांकि, पीआरओ की तरफ से अभियुक्त के पासपोर्ट रद्द नहीं करने और हीरा व्यापारी

Read More

एक सीट पर फंसा पेंच, भाजपा-बसपा में प्रतिष्ठा की लड़ाई

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। यहां इस बार कुल 10 उम्मीदवार राज्यसभा पहुंचने वाले हैं। इसमें से 8 सीटों पर भाजपा की जबकि एक पर समाजवादी पार्टी की जीत पक्की है। यूपी की 10वीं सीट पर सबसे बड़ा पेंच फंसा हुआ है। इस सीट पर सपा और कांग्रेस जहां बसपा को जिताने में जुटी हैं, वहीं भाजपा ने भी 9वें उम्मीदवार को उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। लखनऊ में दिग्गजों का जमावड़ा अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए दलों के पास महज 24 घंटे से कम का समय बचा है। मतदान 23

Read More

Scroll Up