अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिकी सुरक्षा बलों को जल्द ही सीरिया से वापस बुला लिया जाएगा। उन्होंने वॉशिंगटन द्वारा पश्चिम एशिया में सात हजार अरब अमेरिकी डॉलर की बरबादी पर भी खेद जताया। ओहायो में उद्योगों के कर्मियों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि कभी इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के कब्जे में रहे सभी इलाकों को अमेरिकी बल अपने नियंत्रण में लेने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। ट्रंप ने वादा किया, ‘ हम सीरिया से जल्द लौट रहे हैं। अब दूसरे लोगों को ही इसे देखने दें। हालांकि ट्रंप
Author: admin
15 मंजिला यह इमारत ऐसे ढ़ह गई सिर्फ 10 सेकेंड में
क्या आपने किसी बिल्डिंग को ताश के पत्तों की तरह ढहते हुए देखा है। अगर नहीं तो चीन की इस 15 मंजिला इमारत का वीडियो देख सकते हैं। इन दिनों चीन की इस 15 मंजिला इमारत का गिरते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। दऱअसल पीपुल डेली चीन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे 10 सैकंड में पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढ़ह जाती है। यह कंट्रोल डिमोलिशन था। मीडिया में आई खबरों के अनुसार लोकल पुलिस ने इस बिल्डिंग
टेल्को थाने का ASI 9 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, दो युवकों को जमानत देने के लिए मांगे थे रुपये
जमशेदपुर के टेल्को थाने के एएसआई औरंगजेब को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 9 हजार रुपए घूस लेते गुरुवार सुबह उसके ही टेल्को थाना रोड स्थित घर से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एएसआई पर आरोप है कि उन्होंने टेल्को निवासी सुनील प्रसाद और रविशंकर को मारपीट मामले में जमानत देने के लिए नौ हजार रुपए मांगे थे। पैसे देने के लिए उन्हें घर बुलाया था। इसकी जानकारी सुनील प्रसाद ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी थी। इसी सूचना पर छापेमारी की गई। ऐसे हुई गिरफ्तारी एसीबी के डीएसपी अमर पांडेय ने बताया कि टेल्को केटू/10 निवासी सुनील प्रसाद ने
एवरेस्ट फतह के लिए उत्तराखंड पुलिस का पहला पर्वतारोही दल
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने के लिए उत्तराखंड पुलिस का 15 सदस्यीय पर्वतारोही दल गुरुवार को रवाना हो गया। पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल का नेतृत्व आईजी एसडीआरएफ संजय गुंज्याल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह दल एवरेस्ट पर पहुंचकर इतिहास रचेगा। उन्होंने दल के सदस्यों को सलाह दी कि इसमें तेजी के बजाए धैर्य और साहस से काम लें। सीएम ने दल के लीडर आईजी संजय गुंज्याल को राष्ट्रीय ध्वज एवं उत्तराखंड पुलिस का ध्वज भी
सीएम योगी आज करेंगे देश की सबसे लंबी एलिवेटेड रोड का उद्घाटन
गाजियाबाद की पहली एलिवेटेड रोड उद्घाटन के साथ ही शुक्रवार को आम जनता के लिए खोल दी जाएगी। इसके साथ ही शहर के लिए 1791.63 करोड़ की कई परियोजनाओं की सौगात भी मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम शासन से जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने गुरुवार को तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने एलिवेटेड रोड और रामलीला मैदान का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने बताया कि कविनगर रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा यूपी गेट से करहेड़ा तक बनी छह लेन एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करेंगे।
अगले माह से बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी
7th Pay Commission : 7वें वेतन आयोग पर बनी चार सदस्यों वाली समिति की सिफारिश के बाद सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ सकती है। कर्मचारियों को यह फायदा अप्रैल माह से मिल सकता है। खबर है कि यदि सरकार कर्मचारियों में न्यूनतम वेतन बढ़ाने के विचार को अमल में नहीं लाती तो 50 लाख कर्मचारी अगले माह से हड़ताल पर जा सकते हैं। लेकिन केंद्र सरकार के कर्मचारियों का बढ़ा हुआ भत्ता जल्दी मिलने की उम्मी है। माना जा रहा जुलाई 2021 से केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ भत्ता मिल सकता है। जुलाई 2016 में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 7वें
आज पुराने मैसूर का दौरा करेंगे अमित शाह
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज पुराने मैसूरू क्षेत्र का दौरा करेंगे जहां पिछले चुनाव में उनकी पार्टी एक सीट भी नहीं जीत सकी थी। अपनी’ कर्नाटक जागृति यात्रा के तहत शाह 30 और 31 मार्च को मैसुरू, चामराजनगर, मांड्या और रामानागर जिलों का दौरा करेंगे। इन चार जिलों में कुल 26 विधानसभा सीटें आती हैं। भाजपा 2013 के विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य जदएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी और वरिष्ठ मंत्री डी के शिवकुमार का इस क्षेत्र में काफी असर माना जाता है। दूसरी तरफ, राज परिवार
आज हो सकता है 10वीं के मैथ्स और 12वीं के इकोनॉमिक्स के पेपरों की नई तारीखों का ऐलान
सीबीएसई बोर्ड 10वीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र के पेपर की नई तारीखों का ऐलान आज कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को इस बाबत एक बैठक हुई थी। इसके बाद ऐसी खबरें हैं कि इन दोनों पेपरों की नई तारीखों का ऐलान आज हो सकता है। हालांकि बोर्ड की तरफ से ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को कहा था कि सीबीएसई जल्द ही सोमवार या मंगलवार को नई तारीखों की घोषणा करेगा। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि ‘ऐसी कोई लीक नहीं हो, यह सुनिश्चित करने
90000 भर्तियों के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि, जानें 10 खास बातें
Railway Recruitment 2021 RRB 90000 vacancy – रेलवे में निकली 90 हजार भर्तियों के लिए आवेदन करने के अब सिर्फ 3 दिन बाकी रह गए हैं। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। ग्रुप सी (असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन) के 26502 पदों पर भर्तियां होनी हैं जबकि ग्रुप डी के 62,907 पदों पर भर्तियां होनी हैं। असिस्टेंट लोको पायलट की 17673 वैकेंसी हैं जबकि टेक्नीशियन की 8829 वैकेंसी हैं। ये रेलवे की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया है। यहां हम आपको बताते हैं आवेदन से जुड़ी 10 खास बातें – 1. केवल ऑनलाइन आवेदन- इन पदों के
महावीर जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी बधाई
आज यानी 29 मार्च को देशभर में महावीर जयंती मनाई जा रही है। यह दिन जैन समुदाय वालों का बड़ा पर्व माना जाता है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत राहुल गांधी ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक वीडियो ट्वीट कर कहा कि भगवान महावीर के शांति, अहिंसा और समरसता के संदेश हम लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। वहीं राष्ट्रपति ने ट्वीट करके बधाई दी है। उन्होंने कहा कि महावीर जयंती के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, खासकर जैन समुदाय को बधाई देता हूं। भगवान महावीर की शिक्षाएं
