थाईलैंड के एक लोकप्रिय भारतीय व्यंजनों के रेस्तरां ने लगातार चौथे साल एशिया के सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। बैंकाक में गागन आनन्द द्वारा संचालित’ गागन रेस्तरां ने चीन के मकाउ शहर के विन्न पैलेसेज ग्रैंड थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में सालाना’ एशियाज 50 बेस्ट रेस्टोरेंट्स का वार्षिक पुरस्कार जीता। एशिया के रेस्तरां उद्योग के 300 शीर्ष लोगों के मतों के आधार पर 50 रेस्तरां का चयन किया गया। कोलकाता में जन्में आनन्द ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा कि हम परिवार बन चुके हैं और 50 सर्वश्रेष्ठ के छह वर्ष के दौरान यह सबसे अच्छी
Author: admin
महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का अंतिम संस्कार आज
ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग के शनिवार यानि आज होने वाले अंतिम संस्कार में उन्हें श्रद्धांजिल देने के लिए हजारों लोगों को कैंब्रिज पहुंचने की उम्मीद है। उनका अंतिम संस्कार कैंब्रिज यूनिवर्सिटी कॉलेज के पास स्थित गिरजाघर में होगा, जो कि उनका शैक्षणिक घर की तरह था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कैंब्रिज यूनिवर्सिटी पुलिस के साथ मिलकर ग्रेट सेंट मैरी चर्च के आसपास के इलाके की निगरानी कर रहा है, जहां हॉकिंग का अंतिम संस्कार होगा। वहां आम जनता नहीं पहुंच सकेगी, क्योंकि परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के लिए अंतिम संस्कार का कार्यक्रम निजी रखा गया है। यह ज्ञात नहीं है कि कितनी
अमेरिका के ये राष्ट्रपति भी हैं हनुमान जी के बड़े भक्त,
भारत में श्रीराम भक्त हनुमान जी के भक्तों की काफी तादाद है, लेकिन विदेश में भी बजरंगबली के भक्तों की कमी नहीं है। अंजनी पुत्र के भक्तों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी शामिल हैं। जी ये सच है कि बराक ओबामा भगवान हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त हैं। वह हमेशा अपनी जेब में पवन पुत्र की छोटी सी मूर्ति भी रखती हैं। आपको बता दें कि 2016 में यूट्यूब पर दिए एक साक्षात्कार में ओबामा ने खुद बताया था कि वह अपनी जेब में कुछ चीजों के साथ हनुमान जी की छोटी सी मूर्ति भी रखते
राजा भैया के साथ पर अखिलेश यादव को संदेह
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राजा भैया के बारे में कहा कि लगता तो नहीं कि राजा भैया हमारे साथ हैं। जो दूर हैं वो हमसे दूर रहें जो साथ नहीं हैं। इसीलिए उनसे संबंधित ट्वीट डिलीट कर दिया था। यादव ने शनिवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार के लोग लगातार झूठ बोलने का काम कर रहे हैं। एक झूठ खत्म नहीं होता, दूसरा झूठ बोलना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा, बीजेपी को जनता सबक सिखाने के लिये तैयार है। बीजेपी के लोग जैसा बोयेंगे, वैसा काटेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा कहना
अमित शाह बोले- विकास और हिन्दुत्व के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव-
कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों प्रदेश के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि भाजपा प्रदेश के भीतर विकास और हिन्दुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अमित शाह कर्नाटक जागृति यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा के दौरान शाह उन इलाकों का दौरा कर रहे हैं जहां भाजपा की पकड़ मजबूत नहीं है। मैसूर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा मजबूत स्थिति में है और
आखिर क्या है इस दिन का इतिहास, कैसे शुरू हुआ मजाक का ये सिसलिसा
1 अप्रैल अप्रैल फूल दिवस के रूप में मनाया जाता है। दुनियाभर में इस दिन को मूर्ख दिवस कहते हैं। आज के दिन हर कोई एक दूसरे के साथ मजाक करते हैं, ये बस हंसी मजाक के लिए ही होता है। इस दिन लोग आपस में एक दुसरे को हसीं मजाक में मूर्ख बनाते हैं लेकिन अन्य दिनों की तरह इस दिन मूर्ख बना व्यक्ति नाराज या गुस्सा नहीं होता जो इस दिन की सबसे बड़ी खासियत है। इस दिन आधिकारिक छुट्टी नहीं होती है, लेकिन लोग अपने दोस्त रिश्तेदार, ऑफिस में ये दिन अच्छे से मस्त होकर सेलेब्रेट करते
4 महीने से गायब है कपिल की टीम का ये कॉमिडेयन, दोस्त ने की मदद की गुहार
कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में नजर आ चुके सिद्धार्थ सागर बीते चार महीने से लापता हैं। छोटे पर्दे पर सेल्फी मौसी और नजीर के नाम से अपनी खास पहचान बना चुके सिद्धार्थ के लापता होने की खबर आ रही है। सिद्धार्थ की एक फ्रेंड ने फेसबुक पर पोस्ट डालते हुए ये खबर दी है कि सिद्धार्थ का पिछले चार महीने से कोई अता-पता नहीं है। सिद्धार्थ की दोस्त सोमी सक्सेना ने लिखा, ‘आप लोगों को याद है सिद्धार्थ सागर उर्फ सेल्फी मौसी उर्फ नसीर। ये शख्स पिछले चार महीने से लापता है। वे आखिरी बार 18 नवंबर 2017 को
हेट स्टोरी-4 एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के फेक आधार कार्ड से होटल में बुक हुआ रूम
हाल ही में फिल्म हेट स्टोरी-4 में बोल्ड अवतार में नजर आने वाली बॉलीवुड स्टार उर्वशी रौतेला फिर सुर्खियों में आ गयी हैं। उर्वशी रौतले के नाम का फर्जी आधार कार्ड के जरिये मुम्बई के एक नामचीन होटल में रूम बुक किया गया है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण मुम्बई पुलिस गंभीरता से काम कर रही है। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली हैं। उनकी मां मीरा रौतेला ने ‘हिन्दुस्तान’ प्रतिनिधि को फोन पर इसकी जानकारी दी। उर्वशी रौतेला की ओर से मंगलवार को तहरीर देकर
सोनी टीवी ने लगाई कपिल को फटकार,
कपिल शर्मा एक बार फिर छोटे पर्दे पर कमबैक कर चुके हैं। 25 मार्च से शुरू हुए उनके ‘फैमिली टाइम विद कपिल’ एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार वजह कपिल के शूट बार-बार कैंसिल होना है। शो को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और कपिल अपने पुराने ढर्रे पर नजर आ रहे हैं। ऐसे में सोनी टीवी चैनल ने कपिल को अनौपचारिक रूप से चेतावनी देते हुए कहा है कि या तो काम करो या फिर कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दें। दरअसल, अजय देवगन के बाद शो पर फिल्म बागी-2 के प्रमोशन के लिए
जेवरात लूटने के मामले में गिरफ्तार दिल्ली पुलिस के दोनों पुलिसकर्मी सस्पेंड, बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू
साहिबाबाद इलाके में मुंबई की ज्वैलरी कंपनी के कर्मचारी से करीब 10 किलो सोना के जेवरात लूटने के मामले में गिरफ्तार हुए दिल्ली पुलिस के दोनों एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने इसकी पुष्टि की। पुलिस उपायुक्त का कहना है कि यूपी पुलिस से दोनों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद गुरुवार को दोनों को सस्पेंड कर दिया गया। दोनों को बर्खास्त करने की तैयारी उपायुक्त के मुताबिक जांच के बाद दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दिल्ली पुलिस के दोनों ही वर्दीधारी लुटेरों के घर से
