CVC की आधार के जरिये भ्रष्ट अधिकारियों की नकेल कसने की तैयारी

केंद्रीय सतर्कता आयोग विशिष्ट पहचान संख्या आधार के जरिये गैर-कानूनी कमाई का पता लगाकर भ्रष्ट अधिकारियों की नकेल कसने  की तैयारी कर रहा है। सीवीसी ने रविवार को कहा कि विभिन्न प्रकार के वित्तीय लेनदेन तथा संपत्ति सौदों के लिए आधार अनिवार्य है,  ऐसे में इसका इस्तेमाल भ्रष्ट अधिकारियों की अवैध कमाई का पता लगाने के लिए किया जा सकता है। सीवीसी को उम्मीद है कि किसी व्यक्ति के स्थायी खाता संख्या (पैन) और आधार कार्ड के जरिये यह जानने में मदद मिल सकती है कि कार्डधारक द्वारा किया गया वित्तीय सौदा उसकी आमदनी के दायरे में है या नहीं।

Read More

‘मेरा दिमाग ही मेरा दुश्‍मन’ लिखकर न्यूज चैनल एंकर ने की आत्महत्या

हैदराबाद में एक न्‍यूज चैनल की एंकर का कथित रूप से आत्‍महत्‍या करने का मामला समने आया है। 36 वर्षीय न्यूज एंकर राधिका रेड्डी ने रविवार रात पांचवीं मंजिल स्थित अपने घर से कूदकर आत्महत्या कर ली। जांच के दौरान पुलिस को एंकर के बैग से एक सुसाइड नोट मिला। एंकर के बैग से मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि मेरा दिमाग ही मेरा दुश्मन है। बताया जा रहा है कि एंकर डिप्रेशन का शिकार थीं। कुक्कटपल्ली पुलिस स्टेशन के उपनिरीक्षक श्री मजीद ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि राधिका रेड्डी ने ऑफिस से घर लौटने के थोड़ी

Read More

माइक के इस्तेमाल को याचिका, प्रार्थी ने कहा, हम आपको सुन नहीं पा रहे हैं माइ लॉर्ड

सर्वोच्च न्यायालय की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग और यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग की सुनवाई के बीच कानून के एक छात्र और दो युवा वकीलों ने जनहित याचिका दायर कर मांग की है अदालत में सुनवाई के दौरान जज माइक का प्रयोग करें। याचिका मे यह भी मांग की गई है कि वकील उसी जगह से बहस करें जो उनके लिए चिन्हित की गई है। सामान्यतया पक्ष बायीं ओर और विपक्ष यानी प्रतिवादी दाहिनी ओर से बहस करते हैं, लेकिन कोर्ट में ये स्थितियां कई बार बदल जाती हैं जिससे भ्रम की स्थिति बन जाती है। याचिका छात्र कुलदीप अग्रवाल और

Read More

भारत बंद के समर्थन में सड़कों पर लोग, मेरठ में फायरिंग के बाद पुलिस-पत्रकारों पर हमला,

एससी-एसटी उत्पीड़न प्रतिरोधक कानून को लेकर आज (सोमवार) बुलाए गए देशव्यापी बंद के मद्देनजर पंजाब में स्कूल, कॉलेज, परिवहन सेवा और इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ङी पंजाब स्कूली शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं के सोमवार को होने वाली प्रैक्टीकल परीक्षाएं अब ग्यारह अप्रैल को होंगी। वहीं, सीबीएसई ने भी 10वीं और 12वीं की परीक्षा को स्थगित कर दी हैं। उधर बिहार और ओडिशा में सुबह से ही प्रदर्शनारियों ने रेल ट्रैक जामकर ट्रेन रोक दी और हाईवे पर भी जाम लगा दिया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार रैपिड एक्शन फोर्स और बीएसएफ की

Read More

गम्हरिया बाजार में भीषण आग

जमशेदपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर गम्हरिया हाट-बाजार में शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे लगी भीषण आग से 300 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। हाट-बाजार के होटलों में रखे गैस सिलेंडरों के लगातार फटने के कारण स्थिति और भयावह हो गई थी। हर तरफ अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड के तीन दमकलों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग के विकराल रूप को देखते हुए दो और दमकल बुलाए गए। देर रात करीब डेढ़ बजे काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। इस

Read More

उत्तराखंड में हैं एकादशमुखी हनुमान जी का मंदिर

देहरादून शहर से सटे जामुनवाला स्थित उत्तराखंड का एक मात्र एकादश मुखी (11 मुखी) हनुमान मंदिर भक्तों की श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। किंवदति है कि पवन पुत्र हनुमान इस कलियुग के अंत तक अपने शरीर में ही रहेंगे। वे आज भी धरती पर विचरण करते हैं।   हनुमान रुद्र (शिव) के 11 वें रुद्रावतार – रावण ने महामृत्युंजय का जाप करते हुए शिव के दस रुद्रों को प्रसन्न किया और दस सिर वाले रावण का वरदान प्राप्त किया। परंतु जब उसने शिव के वरदान का गलत उपयोग किया तो उसके विनाश को और श्री राम की सेवा के लिए

Read More

गुस्साए छात्रों ने CBSE ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का पेपर लीक होने के मामले में छात्रों का गुस्सा अब भी शांत नहीं हो रहा है।  सीबीएसई 10वीं का गणित का पेपर और 12वीं का अर्थशास्त्र का पेपर दोबारा कराने को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि छात्रों के प्रदर्शन के बाद सरकार फैसला किया है कि अब दसवीं  के गणित की परीक्षा दोबारा पूरे देश में नहीं होगी। यह परीक्षा दिल्ली और हरियाणा में फिर से हो सकती है। सरकार के इस फैसले के बाद भी छात्रों का कहना है कि बोर्ड की लापरवाही की सजा हम क्यों भुगतें? छात्रों की कहना है कि

Read More

BOX OFFICE पर गूंजी टाइगर की दहाड़,

टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 2’ ने पहले ही दिन कुछ ऐसा कर दिखाया जो किसी ने कभी नहीं सोचा होगा। दरअसल, फिल्म ने पहले ही दिन 25.10 करोड़ की कमाई कर ली है। जी हां, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्म ने पहले दिन 25.10 करोड़ कमा लिए हैं। तरण ने कमाई के साथ-साथ फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, ‘फिल्म की शानदार कमाई…2021 की बड़ी ओपनर फिल्म। ‘बागी 2’ के पहले दिन की कमाई को देखते हुए ये तो साफ है कि फिल्म को 100 करोड़ के कल्ब में पहुंचने

Read More

शमी के बात न करने से भड़कीं हसीन जहां, जल्द करेंगी पलटवार

दिल्ली में शमी की बेरूखी से नाराज हुई हसीन जहां एक बार फिर बड़े एक्शन के मूड में नजर आ रही हैं। हसीन कभी भी शमी पर पलटवार कर सकती है। यही नहीं हसीन कोलकाता में दर्ज कराए गए शमी और उसके भाई हसीब के केस पर नजर रखे हुए है। बेटी से मुलाकात सिर्फ एक ड्रामा… हसीन ने शुक्रवार को ‘हिन्दुस्तान’ से फोन पर बातचीत में कहा कि वह दिल्ली में ही रूकी है और लोगों को साफ करना चाहती है कि शमी ने अपनी बेबो (बेटी) और हसीन से मुलाकात का सिर्फ एक ड्रामा किया था। हसीन ने

Read More

बातचीत के जरिए सुलझाने को राजी हुए भारत-पाक

भारत और पाकिस्तान ने शुक्रवार को घोषणा की कि वे राजनयिकों के बारे में सभी मुद्दों को पारस्परिक तौर पर सुलझाने के लिए राजी हो गए हैं। एक दूसरे के राजनयिकों को सताए जाने के बारे में दोनों देशों के आरोप-प्रत्यारोप के बाद यह सहमति बनी है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत और पाकिस्तान में राजनयिक/  दूत कर्मी से बर्ताव की आचार संहिता, 1992  की तर्ज पर दोनों देश राजनयिकों और राजनयिक परिसरों से बर्ताव से जुड़े विषयों को सुलझाने के लिए पारस्परिक तौर पर सहमत हुए हैं। पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने भी इसी तरह का

Read More

Scroll Up