बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्म ‘बागी-2’ थिएटर पर खूब धमाल मचा रही है। फुल एक्शन से भरपूर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बना रखी है। फिल्म शुक्रवार 30 मार्च को रिलीज हुई है और तीन दिन में फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। जहां 25 करोड़ के साथ बागी-2 ने पहले दिन एंट्री मारी। वहीं शनिवार को फिल्म 20.40 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही। फिल्म की शानदार परफॉर्मेंस को देखते हुए फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि रविवार भी फिल्म अच्छी कमाई करेगी। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर
Author: admin
अजय के बारे में पढ़ें ऐसी बातें जो शायद आपने कभी नहीं सुनी होंगी
बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन आज अपना बर्थडे सेलिब्रिट कर रहे हैं। 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली में जन्में अजय का अब तक का फिल्मी सफर काफी शानदार रहा है। एक्शन हीरो के तौर पर पहचाने जाने वाले अजय ने कॉमेडी में भी अपना हुनर दिखाया है। आज उनके बर्थडे के स्पेशल मौके पर पढ़ें उनके बारे में ये दिलचस्प बातें अजय ने फिल्म ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने 1985 की फिल्म ‘प्यारी बहना’ में मिथुन चक्रवर्ती के बचपन का किरदार निभाया था। अजय को ‘मास्टर छोटू’ के नाम से बिल भेजा गया था। अजय हर सुबह
चीनी स्पेस स्टेशन धरती के वायुमंडल में पहुंचते ही क्रैश, प्रशांत महासगर में गिरा
चीन का स्पेस स्टेशन ‘द तियांगोंग-1’ दो साल से अंतरिक्ष में बेकार घूम रहा था। इस स्पेस स्टेशन के धरती पर गिरने की आशंका जताई जा रही थी। स्पेस स्टेशन में भारी मात्रा में जहरीले रसायन होने के कारण खतरा बना हुआ था। लेकिन राहत की खबर यह है कि रविवार देर रात यह स्पेस स्टेशन धरती के वायुमंडल में पहुंचते ही क्रैश हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्पेस स्टेशन दक्षिण प्रशांत महासागर में गिरा। भारतीय समय के मुताबिक रविवार देर रात करीब 1.45 पर धरती के वायुमंडल में पहुंचा और धरती के वायुमंडल में पहुंचते ही क्रैश हो गया। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही थी पहले ही
शुक्र ग्रह के बादलों में हो सकता है
वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्र ग्रह के बादलों में जीवन होने की संभावना है। वैज्ञानिक अध्ययन के कुछ मॉडलों की मानें तो ऐसा वक्त भी था जब करीब दो अरब वर्षों तक के लिए शुक्र पर पानी मौजूद था और वह रहने योग्य था। अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कोसिन मेडिसन के संजय लिमाये का कहना है, मंगल के मुकाबले यह बहुत लंबा समय है। नासा के एमिज रिसर्च सेंटर डेविड जे स्मिथ के अनुसार, पृथ्वी पर सामान्य तौर पर कई जीवाणु वातावरण से बाहर चले जाते हैं और 41 किलोमीटर की ऊंचाई पर भी जीवित मिलते हैं। खास तौर
वैज्ञानिको ने बनाया ऐसा कपड़ा जो किसी को नहीं दिखता,
समुद्री जीव’ स्कि्वड के गुण- स्वभाव से प्रेरित होकर वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कपड़ा विकसित किया है जो गायब हो जाता है यानी किसी को भी दिखाई नहीं देता। यही नहीं यह कपड़ा अपने द्वारा प्रतिबिंबित किए जाने वाले ताप के तरीके में बदलाव कर सकता है। इस लिबास को उस उपकरण की मदद से भी नहीं देखा सकता जो रात में महीन और बारीक चीजों का भी पता लगा लेते हैं। यह सौम्य और महीन कपड़ा खींचे जाने या बिजली से चालू करने पर एक सेकेंड के अंदर अपनी सतहों को बहुत तेजी से सपाट बना या सिकोड़ सकता
हाथापाई के आरोप में टाटानगर रेल थाने के दो सिपाही लाइन हाजिर
टाटानगर जीआरपी निरीक्षण के दौरान झारखंड रेल पुलिस की आईजी सुमन गुप्ता ने शनिवार को पार्किंग ठेकेदार की शिकायत पर दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। अब दोनों पर विभागीय जांच होगी। ठेकेदार ने हाथापाई की शिकायत की थी। वहीं, आईजी सुमन गुप्ता ने टोपी ठीक से नहीं पहने पर भी कई पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। उन्हीने वर्दी भत्ता बंद करने की चेतावनी दी, क्योंकि कई पुलिसकर्मी विश्राम-सावधान तक ठीक से नहीं कर पाए। इन्हें सुधरने की चेतावनी देकर आईजी ने हाजत, मालखाना व थाने की रिकॉर्ड का मुआयना किया। टाटानगर रेल थाना के निरीक्षण में रेल आइजी को
जंगल के चेकडैम का पानी फिल्टर वाटर से भी साफ
जंगल के चेकडैम में जमा पानी सामान्य पीने के पानी की अपेक्षा बेहतर गुणवत्ता वाला है। दो प्रयोगशालाओं में चेकडैम के पानी की जांच में यह सुखद परिणाम सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि जिन पानी के नमूनों की जांच कराई गई- वे संथाल परगना, हजारीबाग और रांची जिलों से लिए गए थे। ये सभी चेकडैम जंगल में वन विभाग ने ही बनवाए हैं। पानी के नमूनों की जांच प्रदूषण नियंत्रण पर्षद और एक निजी प्रयोगशाला में कराई गई। खास बात यह है कि इसकी गुणवत्ता फिल्टर पानी से भी बेहतर है। पानी की गुणवत्ता उत्तम प्रयोगशालाओं में पानी
फरार घोषित मुख्य आरोपी अनिल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर
बिहार के औरंगाबाद में हुए उपद्रव के मामले में फरार घोषित किए गए मुख्य आरोपी अनिल सिंह ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अनिल सिंह करीब 8 बजे पुलिस से छुपते-छुपाते हुए कोर्ट पहुंचे और अपने वकील के माध्यम से सरेंडर कर दिया। इसकी भनक पुलिस को भी नहीं लग पाई। जानकारी के अनुसार, रविवार को नगर थाना पुलिस ने महाराजगंज रोड निवासी कुंडा हाउस, अनिल सिंह के घर पर इश्तेहार चिपकाया था। इसके बाद से ही उनके सरेंडर के कयास लगाए जा रहे थे। सरेंडर के बाद अनिल सिंह ने कहा कि उन्हें फंसाया गया है। जुलूस में
एम्स में ओपीडी रजिस्ट्रेशन के नियम आज से बदले
एम्स में राजकुमारी अमृतकौर ओपीडी (आरएके ओपीडी) में मरीजों के रजिस्ट्रेशन के लिए अब नियम बदल गए हैं। इसमें 2 अप्रैल सोमवार से नियमों में बदलाव हुआ है, जिसमें बाल रोग और मेडिसिन की ओपीडी भी शामिल है। अब एक बार पर्चा बनने के बाद बार-बार मरीज सीधे अपने विभाग जाएगा। उसे पीआरसी (मरीज पंजीकरण काउंटर) पर जाने की जरूरत नहीं होगी। पहले मरीज को तारीख लेने के लिए यहां जाना होता था। यह आदेश ओपीडी ट्रांसफॉर्मेशन एंड कंप्यूटराइजेशन कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर निखिल टंडन की ओर से जारी हुआ है। इसमें बताया गया है कि दो अप्रैल से यह व्यवस्था
सेना ने मार गिराए 12 आतंकी, तीन जवान भी शहीद, एक आतंकी जिंदा पकड़ा
आतंकी संगठनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तहत रविवार को दक्षिण कश्मीर में तीन जगहों पर लगभग एक साथ शुरू किए गए अभियान में 12 आतंकवादियों को मार गिराया गया जबकि सेना के तीन जवान शहीद हो गये और चार आम लोगों को भी जान गंवानी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों के इस अभियान के कारण हिज्बुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकवादी संगठनों को करारा झटका लगा है। एसपी वैद्य ने बताया, ‘मुठभेड़ खत्म हो चुकी है। शोपियां मुठभेड़ स्थल से दो और आतंकियों का शव बरामद किया गया है। एनकाउंटर में सभी 13 आतंकी मार गिराए गए हैं।
