गर्मियों का मौसम आ गया है। ऐसे में पैरों के स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित व स्टाइलिश होने के साथ ही सही फुटवियर (चप्पल, जूते) पहनकर घर से बाहर निकलें। एगॉस (मेन्सवेयर लेदर शू ब्रांड) की चीफ एक्सपीरियंस ऑफिसर कनिका भाटिया और मोटेलो डोमानी (शू ब्रांड) के संस्थापक व डिजाइनर दीवान खुराना ने गर्मियों में पैरों की देखभाल के संबंध में कुछ सुझाव दिए हैं। कनिका ने कहा, “मुलायम चमड़े से बने फुटवियर गर्मियों में पैरों के लिए अनुकूल होते हैं और पैरों से दुर्गंध आने और संक्रमण होने की संभावना कम रहती है। एथेलेटिक सैंडल और लोफर्स सबसे ज्यादा उपयुक्त होते हैं क्योंकि
Author: admin
पेट्रोल-डीजल की कीमत पर कैसे लगेगी लगाम
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश में ईंधन की कीमतों के रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच जाने के बाद पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के दायरे में लाने की अपील की, ताकि उपभोक्ताओं को मूल्य निधार्रण का लाभ मिल सके। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य नहीं चाहते हैं कि पेट्रोलियम पदार्थों को नए अप्रत्यक्ष कर प्रणाली के तहत लाया जाए। उन्होंने कहा, ‘मैं एक बार फिर से जीएसटी परिषद से पेट्रोलियम को जीएसटी के तहत लाने की अपील करता हूं, ताकि ग्राहकों को फायदा हो।’ दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल की कीमत 73.83 रुपये प्रति लीटर
आभूषण कारोबारियों की लिवाली से सोना 110 रुपये चढ़ा
आभूषण कारोबारियों की सतत लिवाली के बीच वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली थोक सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 110 रुपये बढ़कर 31,460 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने से चांदी की कीमत भी 175 रुपये की तेजी के साथ 39,375 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 110 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 31,460 रुपये और 31,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शनिवार के कारोबार में इसमें 50 रुपये की की तेजी आई थी।
SBI ने 1 अप्रैल से लागू किया नया चार्ज रेट, देखें लिस्ट अब कितना लगेगा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कुछ समय पहले लो बैलेंस चार्ज के नए रेट लागू करने का ऐलान किया था। ये नए रेट अब एक अप्रैल 2021 से लागू हो चुके हैं। इस नए लो बैलेंस चार्ज रेट के मुताबिक एसबीआई का दावा है कि पहले जो लो बैलेंस जार्च लगता था उसमें 75 फीसदी तक की कटौती कर दी गई है। यानी बचत खातों का न्यूनतम बैलेंस एक सीमा से कम होने से पर जो लो बैलेंस चार्ज वसूला जाता था वह अब 75 तक कम देना पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार, देश के सबसे बड़े बैंक ने लो
जानिए किस टीम के नाम हैं कितने गोल्ड मेडल
21वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज बुधवार को होना है। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में खेला जाएगा। सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खाते में हैं जबकि भारत इस लिस्ट में टॉप-5 में शामिल है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक हुए सभी 20 कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया है और कुल 852 गोल्ड मेडल जीते हैं। ऐसे में 4 अप्रैल से गोल्ड कोस्ट में शुरू हो रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया की कोशिश मेडल लिस्ट में टॉप पर रहते हुए अपने गोल्ड मेडल की संख्या को बढ़ाने की होगी। इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 71
धौनी ने गर्व से किया सीना चौड़ा, साक्षी की नजाकत के लोग हुए कायल
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी को सोमवार को पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान साक्षी धौनी की नजाकत के लोग कायल हो गए। धौनी जहां लेफ्टिनेंट कर्नल की वर्दी में पहुंचे और आर्मी अंदाज में ही सम्मान ग्रहण किया, तो वहीं इस दौरान साक्षी की नजाकत पर लोगों की नजरें ठहर गईं। धौनी के लिए 2 अप्रैल की तारीख सुपर लकी साबित हो चुकी है, एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार। इसी तारीख को सात साल पहले उनकी कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप खिताब जीता था और इसी तारीख पर
SPORTS STAR: IPL से पहले रैना का तूफानी पचासा
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरू होने में कुछ ही दिन का समय बचा है। ऐसे में सभी खिलाड़ी तैयारियों में जुट चुके हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ियों ने होम ग्राउंड चेपक में एक मैच खेला। इस मैच में सुरेश रैना ने छक्कों की बरसात कर डाली जिससे पूरा स्टेडियम गूंज उठा। रैना ने 24 गेंद पर 57 रन जड़ डाले, वहीं ध्रुव शोरे ने भी तेज 47 रनों की पारी खेली।
IPL शुरू होने से पहले ही रैना के छक्कों की बरसात
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरू होने में कुछ ही दिन का समय बचा है। ऐसे में सभी खिलाड़ी तैयारियों में जुट चुके हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ियों ने होम ग्राउंड चेपक में एक मैच खेला। इस मैच में सुरेश रैना ने छक्कों की बरसात कर डाली जिससे पूरा स्टेडियम गूंज उठा। रैना ने 24 गेंद पर 57 रन जड़ डाले, वहीं ध्रुव शोरे ने भी तेज 47 रनों की पारी खेली। रैना ने अपनी पारी के दौरान सात छक्के जड़े। चौंकाने वाली बात ये थी कि इस प्रैक्टिस मैच को देखने के लिए भी चेपक स्टेडिमय लोगों से भरा हुआ
अगर आप मानते हैं खुद को IPL ज्ञानी, तो खेलिए ये QUIZ
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगाज में अब कुछ ही दिन बचे हैं। हर तरफ आईपीएल की दीवानगी देखने को मिल रही है। फ्रेंचाइजी टीमों ने और क्रिकेटरों ने भी अपनी कमर कस ली है। चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें दो साल के बैन के बाद टूर्नामेंट में वापसी कर रही हैं। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की वापसी के बाद 2016-2017 में खेली टीमें राइजिंग पुणे सुपरजायंट और गुजरात लायंस का पत्ता कट चुका है। आईपीएल का पहला मैच 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाना है। खैर ये सारी बातें तो आप
कपिल के बर्थडे पर सुनील ग्रोवर ने किया ये ट्वीट
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच का विवाद कुछ दिनों पहले फिर गर्मा गया था। दोनों के बीच ट्विटर वॉर खूब चली, लेकिन आज कपिल के बर्थडे पर सुनील ने उन्हें विश किया। सुनील ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे कपिल…भगवान आपको स्वस्थ और खुश रखें। आपको प्यार और दुआएं।’ बता दें कि कपिल इन दिनों अपने नए शो ‘फैमिली टाइम विद कपिल’ में बिजी हैं। हालांकि इस शो को अभी तक अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। इस शो में कपिल की कॉमेडी के साथ-साथ फैमिली गेम्स भी हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले सुनील से एक यूजर ने
