दो दिन के दौरे पर ललितपुर पहुंचे सीएम योगी

दो दिन के बुंदेलखण्ड दौरे पर निकले सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर ललितपुर पहुंचे। दतिया में दर्शन के बाद ललितपुर पहुंचे सीएम ने पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, इसके बाद अधाकिरयों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा शुरू की है। इसके बाद जिले को 100 करोड़ की योजनाओं का तोहफा देंगे। मुख्यमंत्री यहां पर एक सभा को संबोधित करेंगे और रात्रि प्रवास वह चित्रकूट में करेंगे। चित्रकूट में आज समीक्षा बैठक और शुक्रवार को गांव चौपाल लगाएंगे। शुक्रवार को ही दोपहर बाद सीएम योगी उरई पहुचेंगे, उरई में सभा के साथ वह कई सौगात देंगे। कार्यकर्ताओं को महज दो मिनट

Read More

Note 9 में हो सकता है 6.4 इंच का डिस्प्ले और 4000 एमएएच की बैटरी

सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को लेकर नई जानकारी लीक हो गई है। टेक जगत के मुताबिक सैमसंग के इस फोन में 6.4 इंच का डिस्प्ले हो सकता है और इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बैक पैनल पर होगा डुअल रियर कैमरा  सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की तरह ही नोट 9 में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा एक अन्य खबर के अनुसार इसमें इन डिस्प्ले फिंगप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है जिसका मतलब है की पूरी डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की तरह काम करेगी। साथ ही यह डिवाइस एक्सिनोस 9810 और स्नैपड्रैगन

Read More

आईटी शेयरों में लिवाली से बाजार में लगातर पांचवे रौनक

वैश्विक स्तर से मिले कमजोर संकेतों के बावजूद आईटी, धातु, टेक और उपभोक्ता उत्पाद (सीडी) समूह में हुई लिवाली के दम पर सोमवार को शेयर बाजार में लगातार पांचवे दिन तेजी दर्ज की गई। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 60 अंक की बढ़त के साथ 33,940 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 15 अंक की तेजी के साथ 10,417 अंक पर बंद हुआ। छोटे शेयर भी चमके दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी कंपनियों में भी लिवाली रही। बीएसई का मिडकैप 0.19 फीसदी यानी 31 अंक बढ़कर 16,621 अंक पर

Read More

ज्वेलरों की मांग से 300 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव भी बढ़े

मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की सतत मांग से सोना बुधवार को 300 रुपये चढ़कर 31,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी भी 360 रुपये की बढ़त के साथ 39,760 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चार दिन में 500 रुपये बढ़े दाम राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 300 रुपये चढ़कर क्रमश : 31,850 रुपये और 31,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले तीन सत्रों में यह 200 रुपये चढ़ा था।  गिन्नी के भाव 24,800 रुपये प्रति आठ

Read More

अवारे ने जीता गोल्ड, बबीता के नाम सिल्वर और किरन के नाम ब्रॉन्ज अब नजर सुशील पर

21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को कुश्ती में काफी मेडल्स उम्मीद है। बबीता कुमारी, सुशील कुमार और राहुल अवारे ने इन उम्मीदों को और भी पुख्ता कर दिया है। तीनों ने ही फाइनल में जगह बनाकर कम से कम सिल्वर मेडल तो देश के लिए पक्का कर ही लिया है, हालांकि इन तीनों की ही नजर गोल्ड मेडल पर होगी। वहीं किरन ब्रॉन्ज मेडल के लिए दांव लगाएंगीं। कॉमनवेल्थ गेम्स के आठवें दिन की शुरुआत भारत के लिए काफी अच्छी रही। एक नजर कुश्ती के मुकाबलों परः 01:32 PM: भारत की महिला पहलवान किरन ने 76 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज

Read More

धौनी के करोड़ों रुपये फंसाए हैं इस कंपनी ने

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी को वैसे तो गुस्सा कम आता है, लेकिन जब आता है तो उसका नुकसान सामने वाले को उठाना ही पड़ता है। धौनी ने रियल एस्टेट कंपनी आम्रपाली ग्रुप पर आरोप लगाया है कि इस कंपनी ने उनके करोड़ों रुपये हड़प लिए हैं। धौनी ने घाटे में चल रही आम्रपाली ग्रुप पर आरोप लगाया है कि इस कंपनी ने उनके 150 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है। बातचीत से जब बात नहीं बनी तो धौनी ने दिल्ली हाई कोर्ट जाने का फैसला लिया। अब ये मामला कोर्ट में पहुंच गया है।

Read More

CSK के साथ धौनी का पुणे ‘रिटर्न्स’, जानिए क्या है पूरा माजरा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में चेन्नई में होने वाले मैचों को पुणे शिफ्ट कर दिया गया है। इसका मतलब चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को आईपीएल के बचे मैचों में होम एडवांटेज नहीं मिल पाएगा। आईपीएल कमिटी ने फैसला लिया है कि चेन्नई में होने वाले बचे हुए छह मैचों को अब पुणे में कराया जाएगा। पहले मैच के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आईपीएल कमिटी को ये फैसला लेना पड़ा। सीएसके का होम ग्राउंड अब पुणे होगा। आपको बता दें, पिछले दो साल महेंद्र सिंह धौनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेले थे। स्पॉट फिक्सिंग कांड

Read More

कावेरी विवाद के चलते चेन्नई में अब नहीं होगा एक भी मैच

चेन्नई के आईपीएल फैन्स के लिए बुरी खबर! भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कावेरी विवाद को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के चलते चेन्‍नई में होने वाले आईपीएल मैचों को किसी दूसरे स्‍थान पर शिफ्ट करने का फैसला किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि कावेरी जल  विवाद को लेकर तमिनलाडु में तनाव का माहौल है जिसके चलते बोर्ड को यह फैसला लेना पड़ा। बीसीसीआई ने कावेरी संकट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैचों के लिए चार स्टैंड बाई शहरों का चयन किया है। आईपीएल सूत्रों के मुताबिक

Read More

बोनी कपूर के साथ सौतेले भाई के घर पहुंची जाह्नवी और खुशी

श्रीदेवी की मौत के बाद से बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर परिवार के करीब आते दिख रहे हैं। श्रीदेवी की मौत की खबर के बाद अर्जुन अपनी शूटिंग बीच में छोड़ मुंबई चले आए थे। इतना ही नहीं, पिता बोनी कपूर की मदद के लिए सौतेली मां की बॉडी लेने के लिए वो दुबई भी रवाना हुए। वहीं, श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में भी अर्जुन पूरा समय साथ नजर आए थे। अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी के लिए अर्जुन की सहानुभूति बढ़ती जा रही है। ऐसे में अर्जुन ने जाह्नवी के जन्मदिन पर

Read More

इस वजह से पीएम मोदी से मिलने पहुंची प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस, इंटरननेशनल स्टार और यूनीसेफ की ब्रांड अंबेसडर प्रियंका चौपड़ा इन दिनों भारत में हैं। हॉलीवुड से अपनी शूटिंग पूरी कर अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए इंडिया वापस लौटी हैं। यहां भी प्रियंका काफी बिजी हैं। इस बिजी शेड्यूल से टाइम निकाल कर प्रियंका ने पीएम मोदी से मुलाकात की। प्रियंका ने पीएम मोदी को कॉन्फ्रेंस का निमंत्रण दिया, जिसमें मां, नवजात और शिशुओं के हेल्थ संबंधित मुद्दे उठाने की बात कही गई है। यह कॉन्फ्रेंस इसी साल के आखिर में दिल्ली में ही आयोजित की जाएगी। इस मुलाकात के दौरान स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा और

Read More

Scroll Up