सामने आई रणवीर-दीपिका की वेडिंग डेट

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उससे ये खबर कुछ सच होती दिख रही है। दरअसल, एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक दोनों इसी साल 18-20 नवंबर के बीच शादी करने वाले हैं। खबर ये भी आ रही है कि दोनों मुंबई में ही शादी करेंगे। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है। वैसे रणवीर और दीपिका कई बार एक साथ पार्टी और हॉलीडे एंजॉय करते नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही हाल ही में

Read More

उत्तरी बगदाद में आत्मघाती हमले में सात लोगों की मौत,

बगदाद के एक पार्क में आज एक आत्मघाती हमले में एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी। इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और आपात कर्मचारियों ने आत्मघाती हमलावर को पार्क में प्रवेश करते समय रोकने का प्रयास किया लेकिन पकड़े जाने से पहले ही उसने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। यह हमला उत्तरी बगदाद के मुख्यरूप से शिया बहुल जिले शोअला में हुआ। इस हमले में कम से कम 16 लोग घायल हो गए हैं। 17 मई से रमजान का पाक महीना शुरू हाने के बाद से बगदाद में यह पहला हमला है। अधिकारी

Read More

ट्विटर पर किसी को ब्लॉक नहीं कर पाएंगे

अमेरिकी संघीय अदालत ने आदेश दिया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ट्विटर पर अपने फॉलोवर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते हैं क्योंकि इससे फर्स्ट अमेंडमेंट का उल्लंघन होता है। न्यूयॉर्क सदर्न डिस्ट्रिक्ट में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज नाओमी रीस बुचवाल्ड ने ट्विटर पर ट्रंप के सात फॉलोवर्स के समूह की याचिका पर यह फैसला सुनाया है। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्विटर पर अपने संदेश देखने से उन्हें रोक दिया है और यह गैर कानूनी है। अदालत से इस बात पर विचार करने को कहा गया था कि फर्स्ट अमेंडमेंट के दायरे में आने वाले सरकारी अधिकारी

Read More

विपक्षी एकजुटता के बीच कुमारस्वामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

कुमारस्वामी ने आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। इस अवसर पर कई शीर्ष नेता मौजूद थे। राज्यपाल वजुभाई वाला ने यहां स्थित विधान सौध परिसर में एक भव्य समारोह में कुमारस्वामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वाला ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं दलित नेता जी परमेश्वर को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दोनों ही नेताओं ने कन्नड़ में भगवान, किसान और दक्षिणी राज्य की जनता के नाम पर शपथ ली। कुमारस्वामी की तरफ से शुक्रवार को बहुमत साबित करने के बाद अन्य सदस्यों को मंत्रिपरिषद

Read More

16 साल का ये नन्हा किसान

झारखंड के लातेहार जिले के सदर प्रखंड के कैमा गांव के नन्हा किसान अरविंद भगत अपनी छोटी सी उम्र में खेती के बदौलत ग्रामीणों को समृद्धि का रास्ता दिखला रहा है। सोलह साल के अरविंद भगत अपनी मेहनत के बदौलत अपने भाइ मंजीत के साथ डेढ़ एकड़ में खेती कर हर साल लाखों रुपए कमा लेता है। अरविंद आस के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। अरविंद और उसके भाइ को खेती से उन्नति के राह पर जाता देख गांव के अन्य लोगों ने भी खेती की राह पकड़ ली है। गांव वर्तमान में खेती का हब बनता जाता

Read More

यूपी 68500 शिक्षक भर्ती:

up 68500 shikshak bharti: बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 मई को होगी। इस संबंध में सोमवार को शासनादेश जारी हो गया। परीक्षा के लिए दोबारा 14 से 15 मई की शाम छह बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा जिसमें दो मई को संशोधित टीईटी-2017 के परिणाम में सफल 4446 अभ्यर्थियों और आवेदन से वंचित अभ्यर्थियों को ही मौका मिलेगा। इसका मतलब जो लोग पहले आवेदन कर चुके हैं उन्हें आवेदन नहीं करना है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 मई और भरे हुए आवेदन जमा करने

Read More

भोजपुर में नाबालिग से गैंगरेप

भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र में एक किशोरी से गैंगरेप किया गया। इस दौरान उसका एमएमएस भी बना लिया गया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी जाने लगी। यह वारदात करीब एक सप्ताह पहले की है। दो दिनों पूर्व रेप का वीडियो वायरल होने के बाद किशोरी के परिजनों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। इसमें छह युवकों को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन व आरोपितों की जांच में जुट गयी है। इसके तहत किशोरी की मेडिकल जांच भी करायी गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है

Read More

स्टरलाइट कॉपर यहां के बाशिदों को बना रही है श्वासरोगी

तमिलनाडु के तूतीकोरिन में वेदांता की स्टरलाइट कॉपर इकाई पर छिड़ा बवाल बेवजह नहीं है। 2008 नें तिरुनेलवेली मेडिकल कॉलेज की ओर से जारी ‘हेल्थ स्टेटस एंड एपिडेमियोलॉजिकल स्टडी अराउंड 5 किलोमीटर रेडियस ऑफ स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (इंडिया) लिमिटेड’ रिपोर्ट में इस कॉपर इकाई को क्षेत्र के बाशिंदों में सांस की बीमारियों के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। अध्ययन -80 हजार से अधिक गांववाले तिरुनेलवेली मेडिकल कॉलेज के शोध में शामिल हुए थे -5 किलोमीटर, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के दायरे में बसे ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई -2 गैर-औद्योगिक क्षेत्रों और राज्य के औसत स्वास्थ्य हालत से

Read More

नर्स लिनी के पति को केरल सरकार देगी नौकरी

निपाह वायरस  के मरीजों का उपचार करते समय संक्रमण से जान गंवाने वाली नर्स लिनी पुतुसेरी के परिवार की केरल सरकार मदद करेगी। सरकार की ओर से लिनी के पति को नौकरी देने के अलावा उनके दोनों बच्चों को 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर फैसला लिया गया। सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि लिनी के पति सजीश को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से उनके दो और पांच वर्ष के बच्चों को 10-10 लाख रुपये मिलेंगे।

Read More

एक ही बार सूई से दी जा सकेगी पोलियो की पूरी खुराक

एमआईटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा नैनोपार्टिकल टीका विकसित किया है जो दुनिभर से पोलियो को खत्म करने में बड़ी भूमिका अदा कर सकता है। एक ही सूई के जरिए इस टीके की कई खुराक दी जा सकती हैं। पाकिस्तान सहित वैसे अन्य देश के दूर-दराज इलाके में, जहां अब भी यह बीमारी पायी जा रही है, वहां के बच्चों को इस टीके की मदद से इस बीमारी से मुक्ति मिल सकती है। अमेरिका बीमारी नियंत्रण केंद्र (यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल) के अनुसार दुनिया भर में पोलियो के ज्ञात मामलों में साल 1988 से 2013 के बीच में 99 फीसदी

Read More

Scroll Up