टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 2’ के रिलीज होने के बाद टाइगर पूरी फिल्म इंडस्ट्री में छा गए हैं। ‘बागी 2’ ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। बता दें कि ‘हीरो’, ‘राम लखन’, ‘खलनायक’, ‘यादें’ और ‘कर्मा’ जैसी फिल्मों में जैकी श्रॉफ का निर्देशन कर चुके फिल्ममेकर सुभाष घई ने मंगलवार को ट्विटर पर पिता और बेटे दोनों की प्रशंसा की। घई ने लिखा, ‘साल 1980 में ‘हीरो’ से अब 2021 की ‘हीरो’ में पिता जैकी को टाइगर की सफलता के रूप में सम्मान मिला है। मुझे दोनों पर बेहद गर्व है। भगवान पूरे परिवार पर
Author: admin
शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए पहली बार बोले रणवीर,
दीपिका और रणवीर सिंह की शादी की खबरें काफी समय से सुर्खियों में हैं। आए दिन उनकी शादी को लेकर कोई न कोई खबर मीडिया की सुर्खियों में रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका और रणवीर इस साल के आखिर तक शादी कर सकते हैं। लेकिन अभी तक वेडिंग डेस्टिनेशन फाइनल नहीं हुआ है। रणवीर ने पहली बार अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। एक एंटरटेंमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने बताया कि अभी मैं और दीपिका दोनों ही अपने काम में बहुत ज्यादा बिजी हैं। काम के अलावा दीपिका इस समय बैक प्रॉब्लम
YouTube अकाउंट हैक!
दुनिया में सबसे ज्यादा देखे के गया यूट्यूब का मोस्ट पॉपुलर वीडियो डिलीट किए जाने की खबर है। माना जा रहा है ऐसा सिंगर का यूट्यूब अकाउंट हैक किए जाने से हुआ। यूट्यूब से डिलीट गया वीडियो लुइस फॉन्सी नाम के सिंगर का है जो ‘Despacito’ नाम से था। ‘Despacito’ नाम के गाने ने 2017 में दुनिया में भर में तहलका मचा दिया था। यूट्यूब से वीडियो डिलीट होने की खबर आने से ठीक पांच दिन पहले ही लोगों को बताया गया था कि ft. Daddy Yankee नाम के गाने को अब तक 5 बिलियन यानी पांच अरब लोगों ने देख चुके हैं। इस
बलात्कार के बाद 8 साल की बच्ची को जिंदा जलाया
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आठ साल की एक बच्ची से बलात्कार के बाद उसे जिंदा जला दिया गया। इस घटना के बाद प्रांत में प्रदर्शन शुरु हो गए । यहां से करीब 200 किलोमीटर दूर साहीवाल जिले के चिचावतनी में इस नृशंस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आये और उन्होंने मुख्य जीटी रोड घंटों तक जाम कर दिया। जब पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि उसने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है तब प्रदर्शनकारी वहां से हटे। पुलिस के अनुसार चिचावतनी के सरकारी बालिका उच्च विद्यालय की कक्षा दूसरी की छात्रा रविवार को
नोनका सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति
जापान के उत्तरी प्रांत होक्काइडो के निवासी 12 साल के मसाजो नोनका को विश्व के सबसे बुजुर्ग जीवित पुरुष की मान्यता दी गई है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि नोनका का जन्म 25 जुलाई 1905 को हुआ था। उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से प्रमाणपत्र प्राप्त किया। उन्हें अशोरो शहर के मेयर से पुरस्कार व केक भी मिला। अशोरो में ही नोनका का जन्म हुआ था और मौजूदा समय में वह यहीं अपने परिवार के साथ रहते हैं। नोनका ने कहा कि वह टीवी
अमेरिकी सीनेट के सामने जुकरबर्ग ने मानी गलती,
फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग बुधवार को डाटा लीक मामले में अमेरिकी सीनेट की न्यायपालिका और वाणिज्य समितियों के समक्ष संयुक्त सुनवाई में उपस्थित हुए। यहां उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए इसका जल्द से जल्द सुधार करने का आश्वासन भी दिया। जुकरबर्ग पहले भी उपयोगकर्ताओं और जनता से कई बार माफी मांग चुके हैं, लेकिन यह उनके करियर में पहली बार है जब वह संसद के सामने उपस्थित हुए हैं। वह सदन की ऊर्जा एवं वाणिज्य समिति के सामने आज बयान देंगे। ब्रिटेन की डेटा फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका द्वारा कथित तौर पर फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारी चुराने के
15 साल में कुछ नहीं करने वाले पीट रहे छाती
उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जो लोग 15 साल में कुछ नहीं कर पाए, वे पीएम की यात्रा पर भी छाती पीट रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोतिहारी में मुजफ्फरपुर-वाल्मीकिनगर रेलखंड के दोहरीकरण, मोतीझील के सौंदर्यीकरण, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के भवन और इंडियन ऑयल के बाटलिंग प्लांट की आधारशिला रखी। उत्तर बिहार को विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। उच्च शिक्षा, पर्यटन और ऊर्जा जैसे कई क्षेत्रों में रोजगार पैदा करने वाली 3000 करोड़ से अधिक की ये योजनाएं बापू की धरती के प्रति एनडीए सरकार का एक विनम्र कृतज्ञता ज्ञापन है। ट्वीट कर उप मुख्यमंत्री ने
पीएम बोले- सवा सौ करोड़ देशवासी कर रहे हैं मिशन मोड में काम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी में सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह को संबोधित करते हुए कहा कि सौ साल पुराना इतिहास आज एक बार फिर से दोहरा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छाग्रह करोड़ों लोगों के जीवन को एक नई दिशा दे रहे हैं। जयप्रकाश नारायण ने इसी धरती से खड़ा होकर देश के लोकतंत्र को बचाया था। स्वच्छता पीएम बिहार की पीएम मोदी ने की तारीफ। उन्होंने कहा कि बिहार में एक हफ्ते में आठ लाख शौचालय बने। बिहार में स्वच्छता का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। देश में बिहार इकलौता ऐसा राज्य था जहां पर पचास फीसदी
UPTET के 16 विवादित प्रश्नों को जंचवाएगा हाईकोर्ट
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2017 के 16 विवादित प्रश्नों को हाईकोर्ट जंचवाएगा। एकलपीठ के 6 मार्च के आदेश के खिलाफ दायर स्पेशल अपील पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने विवादित प्रश्नों पर विषय विशेषज्ञों की राय लेने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट की ओर से नामित विषय विशेषज्ञों से प्रश्नों के सही उत्तर लेने के बाद ही आगे की सुनवाई होगी। 6 मार्च को एकलपीठ ने प्राथमिक स्तर की टीईटी के 14 विवादित प्रश्नों को हटाते हुए नये सिरे से परिणाम तैयार करने के निर्देश सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी एलनगंज को दिए थे। इसके बाद
मई में ही घोषित हो जाएगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट
Uttarakhand Board UBSE Class 10th, Class 12th Result 2021 : उत्तराखंड में हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट इस बार जल्दी घोषित होने के आसार हैं। 15 अप्रैल को मूल्यांकन का कार्य समाप्त होते ही बोर्ड के अधिकारी रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुटेंगे। 25 अथवा 26 मई को बोर्ड का रिजल्ट आ सकता है। वर्ष 2017 में 31 मई को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम जारी किया गया था। प्रदेश के 1309 केंद्रों पर 5 से 26 मार्च तक हाईस्कूल और इंटर बोर्ड की परीक्षाएं हुई थी। एक अप्रैल से पांच हजार शिक्षक 30 मूल्यांकन केंद्रों पर
