एशिया कप का आगाज हो चुका है। पहले मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को बुरी तरह पीटकर सबको चौंका डाला, तो दूसरे मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ आसान जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के आगाज से पहले शामिल हो रही छह टीमों के कप्तानों की एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी, जिसका एक वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद से कुछ ऐसा बोलते हुए नजर आए, जो खबरों में छा गया है। दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने में थोड़ा सा समय बचा था,
Author: admin
फेस रीडिंग में माहिर हैं जयपुर की ये पठान सिस्टर्स,
कलर्स पर टीवी के सबसे विवादित और पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 12’ शुरू हो चुका है। सलमान खान ने इस शो की धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की है। कहा जा रहा है कि इस शो ने पहले ही दिन सबका दिल जीत लिया है। शो की शुरुआत में ही सलमान ने बताया सभी जोड़ियो से परिचय करा दिया है। इस बीच सलमान ने जयपुर की पठान सिस्टर्स सबा खान और सोमी खान की विचित्र जोड़ी के बारे में भी लोगों को बताया। आपको बता दें कि शो में बिग बॉस में पहली बार दो बहनों ने एंट्री हुई है। शो
रजनीकांत ने लखनऊ में यूपी पुलिस की सुरक्षा लौटाई
दक्षिण भारत के सुपर हीरो रजनीकांत कितने संवेदनशील है, यह सिर्फ इससे ही पता लग जाता है कि लखनऊ के नागरिकों को दिक्कत न हो, इसके लिये उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा दी गई स्कोर्ट और सुरक्षाकर्मी वापस कर दिये। रजनीकांत आठ सितम्बर से लखनऊ में अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। रजनीकांत ने पुलिस अफसरों से यह कहा कि उनके पास अपने ही काफी सिक्यारिटी गार्ड हैं और ऊपर से यह सरकारी सुरक्षा मिलने से उनके गुजरने पर आम जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। रजनीकांत ने बेहद आत्मीय अंदाज में कहा कि वह एक आम इंसान
भारतीय इंजीनियरों की राह कठिन,
सिलिकॉन वैली में भारतीय इंजीनियरों का दबदबा अब भी कायम है लेकिन डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की नीतियों के कारण अब नए इंजीनियरों का आना कम हो गया है। सिलिकॉन वैली में अब स्थानीय इंजीनियरों की भर्ती बढ़ने लगी है। इसका फायदा स्थानीय विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले भारतीयों को भी मिल रहा है, लेकिन नई वीजा नीति के कारण भारत से सिलिकॉन वैली जाने वाले इंजीनियरों की संख्या में कमी आ रही है। एच-1बी वीजा में कटौती की नीति कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में भारतीय प्रोफेसर दीपक राजगोपाल बताते हैं कि एच-1बी वीजा में कटौती से भारतीय इंजीनियरों की आवक प्रभावित हुई है।
19 करोड़ डॉलर में बिकी मशहूर ‘Time Magazine’
अमेरिकी मीडिया कंपनी मेरेडिथ कॉर्प ने मशहूर ‘टाइम’ पत्रिका सेल्सफोर्स के सह-संस्थापक मार्क बेनीऑफ और उनकी पत्नी को 19 करोड़ डॉलर में बेच दिया है। ‘द वॉल स्ट्रीट’ जर्नल की खबर के मुताबिक यह पत्रिका सेल्सफोर्स के चार सह-संस्थापकों में एक मार्क बेनीऑफ को 19 करोड़ डॉलर में बेची गई है। सेल्सफोर्स ‘क्लाउड कंप्यूटिंग की दिग्गज कंपनी है। ‘पीपल’ और ‘बेटर होम्स एंड गार्डन्स’ जैसी पत्रिकाओं का प्रकाशन करने वाली मेरेडिथ ने ‘टाइम इन्क के चार पत्रिकाओं को मार्च में बेचने की पेशकश की थी। भाषा ने एपी के हवाले से कहा है कि ‘टाइम के बाद अब बची हुई
मुहर्रम शांतिपूर्ण व सौहार्द वातावरण में मनायें
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिये रविवार को कुर्साकांटा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अंचल अधिकारी विजय कुमार सिन्हा ने की। सीओ ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम मनाने की अपील की। थानेदार भानू प्रताप सिंह ने कहा कि सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करनेवालों को बख्शा नहीं जायेगा। थानेदार ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक दर्जन जगहों पर करतब दिखाने वाली टीम को अनुज्ञप्ति दी गई। उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रशासन को सहयोग करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर दारोगा छोटे लाल चौहान,
भाभी से विवाद होने पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम,
बबरगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर सत्संग भवन के पास रविवार सुबह भाभी से विवाद होने पर देवर शिव कुमार उर्फ शिबू (25 वर्ष) ने पेट में चाकू मारकर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल बबरगंज थाने से दस कदम की दूरी पर है। इसके बावजूद पुलिस को पांच घंटे बाद घटना की जानकारी मिली। परिजन दोपहर दाह-संस्कार के लिए शव बरारी घाट ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहद्दीनगर मोहल्ले के रास बिहारी साह का छोटा बेटा
बिगड़ी भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की तबीयत
बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में रविवार की दोपहर 12 बजे प्रेस कान्फ्रेंस में कहा था कि मैं किसी की बुआ नहीं हूं, इस बयान के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह फिलहाल घर में आराम कर रहे हैं। रविवार को छुटमल पुरी स्थित घर पर चंदशेखर दूर-दराज से आए भीम आर्मी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे। जेल से छूटने के बाद भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर से तीसरे दिन भी मिलने जुलने वालों का तांता लगा रहा। हालांकि कोई नामचीन व्यक्ति नहीं पहुंचा, लेकिन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष मोहम्मद कामिल और बसपा के
वाराणसी में 600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वाराणसी में अपना 68वां जन्मदिन मनाएंगे। बर्थडे रिटर्न गिफ्ट में वे करीब छह सौ करोड़ की परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और लोगों से जन्मदिन की खुशियां साझा करेंगे। स्कूली और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों से बात करेंगे। चार साल में प्रधानमंत्री की अपने संसदीय क्षेत्र में यह चौदहवीं यात्रा होगी। पिछली यात्राओं में प्रधानमंत्री काशी को हमेशा विकास परियोजनाओं का तोहफा देते रहे हैं। इस बार की यात्रा न केवल प्रधानमंत्री के लिए बल्कि काशी के लिए भी खास मायने रखती है।
सम्मानजनक सीटें न मिलीं तो बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी :
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को स्थिति साफ करते हुए कहा कि सम्मानजनक सीटें न मिलने पर उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि चंद्रशेखर रावण से उनका बुआ व खून का कोई रिश्ता नहीं है। मायावती ने रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बसपा किसी भी पार्टी के साथ तभी कोई चुनावी गठबंधन करेगी, जब उनकी पार्टी को सम्मानजनक सीटें मिलेंगी। वरना फिर हमारी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ना ज्यादा बेहतर समझती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा व कुछ राज्यों में होनेवाले विधानसभा चुनाव में बसपा समेत अन्य
