नौगाम में हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

श्रीनगर के नौगांव इलाके में बुधवार की सुबह सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। इलाके में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों से कहा गया है कि जब तक इलाके को पूरी तरह साफ नहीं कर दिया जाए तब तक वे मुठभेड़ स्थल की तरफ नहीं जाएं। पुलिस ने बताया कि इस मुठभेड़ में कोई बड़ा

Read More

क्या है CBI चीफ आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना के बीच विवाद,

देश की प्रमुख जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) इस समय खुद ही भ्रष्टाचार के मामले को लेकर घिर गई है। इस मामले में सीबीआई चीफ आलोक वर्मा (CBI Chief Alok Verma ) और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना (Rakesh Asthana) को छुट्टी पर भेज दिया है। आइए जानते हैं कि किन वजहों से जांच एजेंसी के दो शीर्ष अफसरों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हुई और इस पूरे प्रकरण में कौन से अहम किरदार हैं। आलोक वर्मा  केंद्र शासित काडर के 1979 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह 1 फरवरी 2017 से सीबीआई प्रमुख हैं। उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पढ़ाई की

Read More

नागेश्वर राव बने CBI के अंतरिम चीफ, मुख्यालय किया गया सील,

सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच चरम पर विवादों के बाद सरकार ने एजेंसी के दोनों निदेशकों को छुट्टी पर भेज दिया है। इसके साथ ही, तत्काल प्रभाव से संयुक्त निदेशक एम. नागेश्वर राव को केन्द्रीय एजेंसी का अंतरिम निदेशक बनाया गया है। समाचार एजेंसी भाषा ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सीबीआई मुख्यालय की इमारत को सील किया गया। न तो कर्मियों और न ही बाहरी लोगों को इमारत में जाने की इजाजत। इसको लेकर पर्सनल एंड ट्रेनिंग डिपार्टमेंट की तरफ से बयान जारी किया गया है। इससे पहले, मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने राकेश

Read More

सीबीआई दफ्तर पर पड़े सीबीआई के छापे,

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानि सीबीआई के दो शीर्ष निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच चली जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। सरकार ने इस पूरे मामले पर बड़ा कदम उठाते हुए आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेजकर तत्काल प्रभाव से एम. नागेश्वर राव को अंतरिम निदेशक का प्रभार दे दिया है। उधर, आलोक वर्मा ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई है। ऐसा माना जा रहा है कि उनकी अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है। आइये जानते हैं केस से जुड़े 10 प्वाइंट्स में अहम बातें- 1-मंगलवार को दिल्ली

Read More

दिवाली पर रात 8 से 10 बजे तक ही चला सकते हैं पटाखे,

दीवाली से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री को पूरी तरह बैन करने को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया है, हालांकि कोर्ट ने इसके साथ कुछ शर्तें भी रखी हैं जिसे ना सिर्फ आम लोगों को बल्कि दुकानदारों को भी मानना होगा। जस्टिस एके सीकरी की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को ये फैसला सुनाया है। पढ़ें, सुप्रीम कोर्ट की शर्तें और फैसले की बड़ी बातें : 1 . केवल रात आठ बजे से 10 बजे तक ही पटाखे चला सकते हैं। 2. जिन विक्रेताओं के पास

Read More

दशहरा मेले में ‘ब्लेडमैन’ का कहर, 15 महिलाएं जख्मी

बिहार के जहानाबाद जिला मुख्यालय में लगे दशहरा मेले के दौरान एक ‘ब्लेडमैन’ मनचलों ने कहर बरपा। मनचलों ने 15 से ज्यादा महिलाओं को ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को विजयादशमी के मौके पर बड़ी संख्या में लोग जहानाबाद के ठाकुरबाड़ी इलाके में मेला देखने पहुंचे थे। इसी दौरान मनचलों ने 15 से ज्यादा लड़कियों और महिलाओं को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद मची अफरा-तफरी से डरकर लोग मेला छोड़ घर लौट गए। पीड़ितों में ज्यादातर की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

Read More

अवैध संबंध के शक में 2 साल की बच्ची के सामने पत्नी का गला घोंटा

राष्ट्रीय राजधानी में अवैध संबंध के संदेह के चलते 23 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी दो साल की बेटी के समक्ष अपनी पत्नी की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी कामिल रविवार को तड़के यहां कमला मार्केट पुलिस थाने पहुंचा और उसने हत्या करना कबूल किया। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी का शव कमला मार्केट क्षेत्र में उसके दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट पर पड़ा हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पाया कि रेशमा (22) का शव नीला पड़ चुका था। उन्होंने

Read More

दो युवकों ने फोन कर महिला को मिलने बुलाया,

ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र में दो युवकों द्वारा एक महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजकर इस संबंध में तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर इस संबंध में मामला दर्ज करने के बाद मंगलवार दोपहर को दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, थाना कासना प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र के पाई-3 सेक्टर में रहने वाली महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है

Read More

WhatsApp लाएगा तीन धमाकेदार फीचर

फेसबुक के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हॉट्सएप बहुत जल्द तीन नए फीचर लेकर आ रहा है। इनमें वैकेशन मोड, लिंक्ड सोशल मीडिया अकाउंट्स और साइलेंट मोड शामिल हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन फीचर्स से व्हॉट्सएप पर चैटिंग आसान और सुविधाजनक हो जाएगी। वेबटेइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक वेकेशन मोड उपभोक्ताओं को बिना किसी रुकावट के छुट्टियों का आनंद लेने की सुविधा देगा। इसके तहत जब उपभोक्ता छुट्टी पर होंगे तो यह फीचर सभी चैट्स और नॉटिफिकेशन को म्यूट कर देगा। यह फीचर उपभोक्ता के फेसबुक पर एक्टिवेट रहने के दौरान ही उसके चैट्स को म्यूट

Read More

डायबिटीज छीन सकती है आपकी आंखों की रोशनी,

डायबिटीज से देश में सात करोड़ लोग पीड़ित हैं। यह आंखों की बीमारी की पांचवीं बड़ी वजह है। डायबिटीज के मरीजों को चाहिए कि वह साल में एक बार आंखों के पर्दे की जांच जरूर कराएं। इस पर काबू नहीं की तो आंख की रोशनी (अंधता) जाने का खतरा काफी बढ़ जाता है। यह जानकारी रविवार को पीजीआई के नेत्र विभाग के वरिष्ठ डॉ. विकास कनौजिया ने दी। 70 फीसदी तक मरीज आते हैं पीजीआई नेत्र रोग विभाग की प्रमुख डॉ. कुमुदिनी शर्मा ने बताया कि संस्थान के इंडोक्राइन विभाग से ही रोजाना डायबिटीज के 70 से अधिक मरीज आते

Read More

Scroll Up