जॉन केली ने ट्रंप को ‘मूर्ख बुलाने वाली खबरों को किया खारिज

व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ जॉन केली ने उन सभी खबरों को खारिज कर दिया जिसमें उनके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘मूर्ख कहने का दावा किया गया था। दूसरी ओर ट्रंप ने इन खबरों को फर्जी बताते हुए इसे ट्रंप प्रशासन पर हमला बताया है। व्हाइट हाउस के बेनाम सूत्रों के हवाले से ‘एनबीसी  ने अपनी एक रिपोर्ट में केली को कई बार ट्रंप को’ मूर्ख  बुलाने का दावा किया गया था। सेवानिवृत्त जनरल ने खबरों के तुरंत बाद ही इसे खारिज कर दिया। केली वेस्ट विंग में जाने से पहले ट्रंप के होमलैंड सुरक्षा सचिव भी रहे हैं।

Read More

ईरान के पास खुफिया परमाणु हथियार कार्यक्रम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह 12 दिनों के भीतर फैसला करेंगे कि अमेरिका ईरान परमाणु समझौते से अलग होगा या नहीं। ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उन दावों के बाद यह बयान दिया है, जिसमें नेतन्याहू ने ईरान पर आरोप लगाया है कि तेहरान ने दुनिया की नजरों से छिपकर परमाणु हथियार बनाने की कोशिश की। सीबीएस न्यूज के मुताबिक, नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि उनके पास ईरान के खुफिया परमाणु हथियार कार्यक्रम को लेकर साक्ष्य हैं। ईरान के पास एक संगठित, गोपनीय परमाणु हथियार कार्यक्रम : व्हाइट हाउस व्हाइट हाउस

Read More

सीतापुर में दो और मासूम बने आदमखोर कुत्तों का निवाला

जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र के दो गांवों में मंगलवार सुबह दो बच्चों को आदमखोर कुत्तों के झुंड ने नोच नोच कर मौत के घाट उतार दिया. पहली घटना सुबह छह बजे थाना क्षेत्र के टिकरिया गाँव में हुई.  गाँव के कैलाश नाथ की 11 साल की बेटी शामली को बाग जाते समय कुत्तों ने नोच डाला.  शोर सुनकर लोग दौड़े तब कुत्ते भागे.  थोड़ी देर बाद ही शामली ने दम तोड़ दिया. दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के गुरपलिया गाँव में हुई. मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे आबिद अली का बारह साल का बेटा खालिद आम की बाग जा

Read More

दिल्ली वालों को गर्मी से मिलेगी राहत

राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और उत्तर प्रदेश और राजस्थान पर बनी चक्रवाती हवाओं के चलते बुधवार की रात और गुरुवार सुबह दिल्ली आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम में इस बदलाव से अगले कुछ दिन अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं सोमवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य

Read More

समलैंगिक संबंधों को अपराध माना जाए या नहीं

समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रैणी में रखा जाए या नहीं, इस पर भारत में बहस चल रही है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर आज सुनवाई करेगा। समान लिंग के वयस्कों के बीच सहमति से बनाए जाने वाले शारीरिक संबंध सहित अप्राकृतिक यौन संबंध को अपराध के दायरे में लाने वाली आईपीसी की धारा 377 निरस्त करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में छह नई याचिकाएं दायर की गई हैं। केंद्र को देना है जवाब पिछली सुनवाई (23 अप्रैल) में सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक यौन संबंधों को अपराध बताए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर केन्द्र सरकार को

Read More

आनंद कुमार और अभ्यानंद ने दिए पास होने के टिप्स

JEE Advanced 2021: जेईई मेन 2021 का रिजल्ट सोमवार को घोषित होने के बाद देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में एडमिशन की रेस और तेज हो गई है। जेईई मेंस परीक्षा में टॉप रैंक लाने वाले लगभग 2 लाख 24 हजार छात्र जेईई एडवांस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। ये छात्र  2 मई से 7 मई तक जेईई एडवांस परीक्षा के लिए www.jeeadv.ac.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। परीक्षा 20 मई को होगी। एग्जाम पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड होगा। अब चूंकि परीक्षा में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, ऐसे में जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई करने वाले विद्यार्थियों

Read More

फेसबुक का यह नया फीचर

मां-बाप को अधिक नियंत्रण देने के प्रयासों के तहत फेसबुक ने मैसेंजर किड्स में स्लीप मोड लांच किया है, जो मां-बाप को बच्चे के डिवाइस पर पूर्व-निर्धारित ‘ऑफ टाइम्स’ सेट करने की अनुमति देगा, ताकि उस समय पर बच्चे इस एप का उपयोग नहीं कर पाएं। जब यह एप स्लीप मोड में होगा तब बच्चे संदेश या वीडियो कॉल न भेज पाएंगे और प्राप्त कर पाएंगे, और न ही क्रिएटिव कैमरा से खेल पाएंगे और न ही नोटिफिकेशन प्राप्त कर पाएंगे। अगर बच्चा एप को खोलने की कोशिश करेगा, तो उसे संदेश मिलेगा कि यह स्लीप मोड में है और

Read More

आयकर में क्या हुआ बदलाव

नया वित्त वर्ष 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है और इस साल से सरकार ने इसमें कुछ बदलाव किए हैं। हालांकि इनकम टैक्स के स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कुछ कटौतियां किसी व्यक्ति की टैक्स लगने योग्य कमाई पर प्रभाव डालेगी। इसलिए, नए वित्त वर्ष में निवेश की सही योजना अभी से ही बना लेनी चाहिए, क्योंकि अगर सही तरीके से निवेश किया जाएगा तो कम इनकम टैक्स चुकाना पड़ेगा। इनकम टैक्स में क्या हुआ है नया बदलाव :  स्टैंडर्ड डिडक्शन को दोबारा लागू करना : वित्त मंत्रालय ने सैलरी इनकम से 40 हजार रुपये की

Read More

एक हफ्ते में इस देसी कंपनी ने कमाए 42,255 करोड़ रुपये

सेंसेक्स में शामिल शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह 69,917.79 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। इनमें सबसे अधिक फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ और उसका बाजार पूंजीकरण 42,255.18 करोड़ रुपये बढ़ गया। हालांकि, बाजार पूंजीकरण के लिहाज से टीसीएस सबसे आगे रही। सेंसेक्स को इन कंपनियों से मिला दम पिछले कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स 554.12 अंक यानी 1.61 प्रतिशत बढ़कर 34,969.70 अंक पर पहुंच गया। शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल), आईटीसी, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक की बाजार हैसियत बढ़ी, जबकि एचडीएफसी बैंक,

Read More

मैच हारने के बाद निकला कोहली का गुस्सा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपने होमग्राउंड पर हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद कप्तान विराट कोहली काफी निराश नजर आए और उन्होंने पूरी टीम पर अपना गुस्सा जाहिर भी किया। प्रेजेंटेशन के समय विराट ने साफतौर पर कहा कि उनकी टीम जीत की हकदार थी ही नहीं। विराट ने मैच के बाद कहा, ‘इस पिच पर हम जब भी बल्लेबाजी करते हैं ये हमारे लिए सरप्राइज लेकर आती है। मुझे लगा था कि 175 अच्छा टारगेट है। अगर हम इस तरह से फील्डिंग करते हैं

Read More

Scroll Up