आमिर की ‘ठग्स ऑफ हिदोंस्तान’ को पीछे छोड़ 200 करोड़ क्लब में

आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म बधाई हो ने दुनियाभर में 200 करोड़ की कमाई कर ली है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। फिल्म बधाई हो ने अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। इतना ही नहीं इस फिल्म ने आमिर खान की मेगा बजट फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। भारत में इस फिल्म ने अब तक 158 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 25 करोड़ में बनी फिल्म ने की बंपर कमाई… फिल्म

Read More

मुंबई में इस दिन होगा दीपिका-रणवीर का दूसरा वेडिंग रिसेप्शन

बेंगलुरु में हुए शानदार रिसेप्शन के बाद अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई में होने वाले दूसरे रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी के साथ इस रिसेप्शन के कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। जिसमें डेट और वेन्यू का खुलासा हो गया है और साथ ही ड्रेस कोड का। ये कार्ड मनीषा कोईराला ने शेयर किया है। लेकिन इसके साथ ये सवाल भी शुरू हो गया है कि क्या जल्द दुल्हन बनने जा रहीं प्रियंका चोपड़ा भी इस रिसेप्शन में शामिल होंगी। क्योंकि, दीपिका के रिसेप्शन और उनकी शादी की डेट काफी आस-पास है।

Read More

महिला के साथ छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश करने वाला ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में बिधाननगर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसपर आरोप है उसने 28 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ की और कथित तौर पर उसका अपहरण करने की कोशिश की। महिला किसी और राज्य की रहने वाली है। पुलिस को की गई शिकायत में महिला ने कहा है कि मंगलवार को उसने वीआईपी रोड जाने के लिए लेक टाउन से रात के करीब 9.15 पर ऑटो लिया। ऑटो ड्राइवर महिला को वीआईपी रोड ले जाने की बजाय राजरहाट के एक सुनसान इलाके में ले गया। जासूसी विभाग के शिवा मुरगन का कहना है, “आरोपी

Read More

पूर्व कांग्रेस विधायक नीरज भारती पर नंगल में केस,

हिमाचल में वीरभद्र के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की पूर्व सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे और जिला कांगड़ा के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नीरज भारती के खिलाफ अदालत ने कथित तौर पर हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इस पर नंगल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। नंगल के डीएसपी जीपी सिंह ने मामले की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि इस सिलसिले में नीरज भारती को पूछताछ के लिए जल्द थाना में तलब किया जा सकता है। इससे पूर्व एक अन्य

Read More

सचिन और बिन्नी बंसल की मुश्किलें बढ़ी

आयकर विभाग ने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के संस्थापकों सचिन और बिन्नी बसंल को नोटिस जारी किया है। दोनों से अपनी कंपनी को वालमार्ट इंटरनेशनल को बेचने से हुई कुल आय को घोषित करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा उनसे कैपिटल गेन टैक्स के भुगतान की जानकारी भी देने को कहा गया है। नोटिस भारत की सबसे बड़ी ई-रिटेल कंपनी के प्रमोटर्स के साथ ही कंपनी के 35 दूसरे शेयरधारकों को भेजे गए हैं। बिन्नी और सचिल बंसल के फ्लिपकार्ट में 5 प्रतिशत से ज्यादा शेयर हैं। 9 मई को फ्लिपकार्ट सिंगापुर और वालमार्ट इंटरनेशनल होल्डिंग्स के बीच साइन

Read More

लीक हुआ अमेजन के करोड़ों कस्टमर्स का डाटा

विश्व की नंबर एक ई-कॉमर्स वेबसाइट अमजेन.कॉम के करोड़ों ग्राहकों का डाटा लीक हो गया है। डाटा लीक की वजह सॉफ्टवेयर में दिक्कत होना कंपनी की तरफ से बताया गया है। हालांकि कंपनी की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि कितने ग्राहकों का डाटा लीक हुआ है। ग्राहकों को दी जानकारी अमेजन के प्रवक्ता ने कहा है कि उसने गड़बड़ी को ठीक कर दिया है और जिन ग्राहकों का डाटा लीक हुआ था, उनको इसके बारे में सूचना भी दे दी गई है। कंपनी ने कहा कि यह हैकिंग नहीं है और अमेजन का सिस्टम व वेबसाइट सहित

Read More

नौकरीपेशा लोगों की जल्द हो सकती है बल्ले-बल्ले

आम चुनावों से पहले ग्रेच्युटी और पेंशन जैसे मसलों पर सरकार बड़े फैसले ले सकती है। अगले महीने चार दिसंबर को नवगठित ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी यानी सीबीटी की बैठक होनी है ऐसे में नौकरीपेशा लोगों के हितों से जुड़े कई मुद्दे एजेडा में शामिल करने की कवायद तेज हो गई है। इस बैठक में शामिल होने वाले विश्वस्त सूत्र ने ‘हिन्दुस्तान’ को बताया कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में ग्रेच्युटी की अवधि पांच साल से घटाकर तीन साल करने पर चर्चा होगी। साथ ही निश्चित अवधि वाले कर्मचारी (फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉई ) को भी ग्रेच्युटी

Read More

महिलाओं को टिकट देने के मामले में दलों ने नहीं दिखाई उदारता

संसद में महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने वाले मुख्य राजनीतिक दल तेलंगाना विधानसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट देने के मामले में पीछे दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस की 100 उम्मीदवारों सूची में केवल 11 महिलाओं का नाम शामिल है जबकि तेलंगाना राष्ट्र समिति ने केवल चार महिलाओं को टिकट दिया है। साल 2014 के चुनाव में टीआरएस ने छह महिलाओं को टिकट दिया था। भाजपा ने 14 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जबकि हैदराबाद में आठ सीटों पर किस्मत आजमा रही एआईएमआईएम ने किसी भी महिला उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है। बता दें कि भाजपा राज्य

Read More

जोगी और मायावती के करिश्मे पर टिकी भाजपा की उम्मीदें

छत्तीसगढ़ में चौथी बार सत्ता हासिल करने की भाजपा की उम्मीदें राज्य में अजित जोगी की पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस, बसपा और सीपीआई के गठबंधन के प्रदर्शन पर टिकी हैं। भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि इस गठबंधन को आठ फीसदी तक वोट मिलने पर भाजपा फिर से सत्ता हासिल कर लेगी। लेकिन, इसके उलट यदि गठबंधन का वोट प्रतिशत दस फीसदी को पार कर गया तो पार्टी के लिए वापसी की राह भी मुश्किल हो जाएगी। गौरतलब है कि राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव की तरह ही करीब 76 फीसदी मत पड़े हैं। लेकिन, पिछले तीन चुनाव से

Read More

भाजपा की सरकार लेकिन हर मंदिर के बाहर कचरे का ढेर

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज है, नेताओं का प्रचार और जोड़ पकड़ रहा है। यहां 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला डॉट कॉम आपको बता रहा है राज्य के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा बांसवाड़ा। संवाददाता अभिलाषा ने लोगों से बात कर यहां हालात का जायजा लिया। उन्होंने जानने की कोशिश की कि आखिर यहां की जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? साथ ही यह भी

Read More

Scroll Up