आमिर ने किया खुलासा

आमिर खान ने 14 मार्च को अपना 53वां जन्मदिन मनाया। आमिर ने बर्थडे के दिन मीडिया से बात करते हुए बिग बी की सेहत को लेकर खुलासा किया है। आमिर ने बताया कि बिग बी की सेहत में अब पहले से सुधार है और वो शूटिंग पर लौट आए हैं। आमिर ने कहा, ‘मंगलवार रात मैंने अमित जी के साथ शूटिंग की। ये सच है कि उनके कंधे और पीठ में दर्द है, लेकिन इस फिल्म में आपको उनका एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। मुझे लगता है कि आप अमित जी को कई सालों बाद इस तरह का एक्शन करते

Read More

एक बार फिर चला सपना चौधरी का जादू

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना चौधरी सुपरस्टार बन गई हैं। घर से बाहर आने के बाद सपना ने कई फिल्में और डांस शो साइन किए हैं। बीते दिनों फिल्म वीरे की वेडिंग में सपना आइटम सॉन्ग में ठुमके लगाती नजर आईं थी। उनके इस हरियाणवी गाने ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया था। और एक बार फिर सपना अपने स्टेज शो से अपना जादू बिखेरती नजर आ रही हैं। हाल ही में हरियाणा के झज्जर में सपना चौधरी के डांस शो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सपना ने कई इंग्लिश और

Read More

ब्रिटेन से 23 रूसी राजनयिक निष्कासित

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने दक्षिणी इंग्लैण्ड में रूसी जासूस सर्गेई स्क्रीपल और उनकी बेटी पर रासायनिक हमला करने के मामले में बुधवार को रूस को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही उन्होंने रूस के 23 राजनयिकों देश छोड़ने का आदेश देते हुए निष्कासित कर दिया है। साथ ही रूस के साथ सभी उच्च स्तरीय कूटनीतिक संबंध खत्म करने को कहा है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने रूसी संपत्तियों को भी जब्त करने की बात कही है। वहीं रूस ने भी साफ कर दिया है कि वह अपने खिलाफ होने वाली किसी भी कार्रवाई का जवाब देगा। थेरेसा ने कहा कि

Read More

नवाज शरीफ के घर के पास बम विस्फोट

पाकिस्तान के लाहौर प्रांत में बुधवार रात को पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर के पास हुए बम धमाके में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हैं। मृतकों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जबकि घायल चार पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बनी हुई है। डीआईजी हैदर असरफ ने बताया कि यह धमाका रायविंड में पुलिस चेकपोस्ट को निशाना बनाकर किया गया जो शरीफ के घर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। तबलीगी जमात को सुरक्षा प्रदान करने के लिए रायविंड में इस पुलिस चेकपोस्ट को बनाया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया

Read More

21 साल की उम्र में हुए गंभीर बीमारी से पीड़ित

महान भौतिक वैज्ञानिक और ब्लैक होल का रहस्य बताने वाले स्टीफन हॉकिंग का बुधवार को कैंब्रिज में उनके आवास पर निधन हो गया। उनका निधन 76 वर्ष की आयु में हुआ। यहां पढ़ें स्टीफन हॉकिंग से संबंधित टाइमलाइन: 8 जनवरी, 1942: वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का जन्म 8 जनवरी, 1942 को हुआ था। 1952: उन्होंने सेंट एल्बेंस स्कूल में जाना शुरू किया। 1959: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए स्टीफन हॉकिंग को स्कोलरशिप मिली। वहां उन्होंने प्राकृतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की। 1962: कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में स्टीफन हॉकिंग ने कोस्मोलॉजी में रिसर्च शुरू की। 1963: साल 1963 में स्टीफन हॉकिंग 21 वर्ष की आयु

Read More

जानिए इस घातक बीमारी के बारे में जिससे 55 साल तक लड़ते रहे स्टीफन हॉकिंग

दुनिया के मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का गुरुवार को 76 की उम्र में निधन हो गया। इससे पहले हमने इस महान भौतिक विज्ञानी को लंबे अरसे तक एक व्हीलचेयर से चिपका देखा। दरअसल हॉकिंग 55 साल से एक बेहद घातक और जानलेवा बीमारी से लड़ते रहे। 8 जनवरी 1942 को ऑक्सफोर्ड में जन्में हॉकिंग को महज 21 साल की उम्र में एएलएस यानी एम्योट्रॉफिक लेटरल स्क्लेरोसिस नाम की खतरनाक बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया था। इस बीमारी ने उनके शरीर को बिल्कुल शक्तिहीन कर दिया था। लेकिन ये बीमारी विज्ञान में उनके योगदान को नहीं रोक सकी। यहां

Read More

गोरखपुर-फूलपुर के नतीजों से मिला 2019 का फॉर्मूला

लोकसभा उप चुनावों में भाजपा की हार और विपक्षी दलों के उम्मीदवारों की जीत का असर आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति को भी प्रभावित कर सकता है। उत्तर प्रदेश की दो महत्वपूर्ण लोकसभा सीटों पर सपा और बिहार की एक लोकसभा सीट पर राजद की जीत से सबसे बड़ा फायदा विपक्ष को यह हुआ है। इससे उसके टूट रहे हौंसलों को बल मिला है। उत्तर प्रदेश की दोनों महत्वपूर्ण सीटों पर जिस प्रकार सपा-बसपा ने मिलकर भाजपा को पटखनी दी है, इस प्रकार का फार्मूला भविष्य में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में विपक्ष अन्य राज्यों या राष्ट्रीय

Read More

टीटीवी दिनाकरन ने की पार्टी के नाम की घोषणा

तमिलनाडु की सियासत में एक नई पार्टी का नाम जुड़ गया है। एआईएडीएमके के बागी नेता और आरके नगर से निर्दलीय विधायक टीटीवी दिनाकरन ने अपनी नई पार्टी की धोषणा कर दी है। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया था।  इस नई पार्टी का नाम ‘अम्मा मक्कल मुनेंत्रा काजघम’ रखा गया है। पार्टी के चुनाव चिंह पर दिनाकरन ने कहा कि हम दो पत्तियों के निशान को लेने की कोशिश करेंगे। लेकिन जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक हम प्रेशर कुकर के निशान का ही इस्तेमाल करेंगे। दिनाकरन ने यह भी कहा कि नए नाम और पार्टी के झंडे के साथ

Read More

नीरव मोदी ने पीएनबी के जिस ब्रांच में की थी धोखाधड़ी, वहां 9.1 करोड़ का फिर लगा चूना

नीरव मोदी कांड के बाद पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में अब एक और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस धोखाधड़ी में बैंक को 9.1 करोड़ का चूना लगाया है। हैरानी की बात तो ये है कि यह फ्रॉड भी पीएनबी के मुंबई स्थित उसी ब्रांच में किया गया जिसमें नीरव मोदी ने 12,700 करोड़ की धोखाधड़ी की थी। पीएनबी के इस नए मामले में सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है। सीबीआई की वेबसाइट पर पोस्ट की गई की शिकायत के मुताबिक धोखाधड़ी का आरोप चंदरी पेपर एंड एलाय़ प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड पर लगाया गया है। 9.1 करोड़ की

Read More

MLA पर लगा ग्राम पंचायत सेक्रेट्री को पीटने का आरोप

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रामगोपाल लोधी पर ग्राम पंचायत सेक्रेट्री के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के विधायक रामगोपाल लोधी ने सेक्रेट्री को बुलाया था, लेकिन सेक्रेट्री ने बाद में आने की बात कही। सेक्रेट्री के इस व्यवहार से विधायक लोधी बुरी तरह भड़क गए और उन्होंने सेक्रेट्री को पीट दिया। यही नहीं, विधायक के गनर ने भी सेक्रेट्री को जमकर पीटा और गालियां दीं। इस संबंध में सेक्रेट्री ने डीएम से शिकायत की है। डीएम ने कहा है कि सेक्रेट्री द्वारा तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं, विधायक के दोनों गनरों को

Read More

Scroll Up