डोकाला के बाद पहली बार चीन की सेना ने किया तिब्बत में युद्धाभ्यास

तिब्बत में तैनात चीनी सेना ने हिमालय के दूरस्थ क्षेत्र में हथियारों की क्षमताओं और सैन्य-नागरिक सहयोग को परखने के लिए युद्धाभ्यास किया है। भारत के साथ पिछले साल 73 दिनों तक चले डोकाला गतिरोध के बाद पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का तिब्बत में इस तरह का पहला अभ्यास है।. सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने बताया पीएलए ने पिछले साल अगस्त में 4,600 मीटर की ऊंचाई पर 13 घंटे तक अभ्यास किया था। रिपोर्ट में बताया गया कि विश्लेषकों ने मंगलवार को हुए युद्धाभ्यास की प्रशंसा करते हुए इसे सैन्य-नागरिक सहयोग की ओर महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही नए युग

Read More

चुनावी हस्तक्षेप का मुद्दा उठाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अगले माह हेलसिंकी में प्रस्तावित बैठक में वह अमेरिकी चुनावों में मास्को के कथित रूप से हस्तक्षेप का मुद्दा उठायेंगे। ट्रंप ने कहा, पुतिन के साथ 16 जुलाई को होने वाले शिखर बैठक में वह सीरिया और यूक्रेन विवादों और अन्य अंतरराष्ट्रीय मसलों पर भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं उनसे सभी विषयों पर बात करूंगा।’ ट्रम्प ने कहा, ‘हम यूक्रेन के बारे में बात करने जा रहे हैं, हम सीरिया के बारे में बात करने जा रहे हैं। हम चुनावों के बारे में बात करेंगे

Read More

दर्दनाक हादसा: 1 बाइक 4 सवार… ट्रेक्टर में मारा धक्का,

खगौल लख से नौबतपुर जाने वाले मार्ग पर गोविंदपुर स्थित एनएच पर तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने सड़क पर खड़े ट्रैक्टर के पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवती व दो युवक बीच सड़क पर गिर पड़े। हादसे में बाइक चालक व एक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। दोनों रिश्ते में साढ़ू थे। वहीं दो जख्मी युवती को बभनपुरा स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। प्राथमिकी उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया। घटना तब हुई जब चकमूसा

Read More

भारत बंद के दौरान हिंसा में आठ नाबालिग मेरठ जेल में हैं बंद

मेरठ पुलिस ने एससी-एसटी आयोग के सामने झूठा बयान दिया। शासन को भी गलत रिपोर्ट भेजी गई। दो अप्रैल की हिंसा में अभी भी आठ किशोर मेरठ जिला कारागार में बंद हैं, जबकि इन्हें बाल संप्रेक्षण गृह में रखा जाना था। इस मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब किशोरों के परिजनों की आयोग और शासन को शिकायत के बाद जांच कमेटी का गठन हुआ। इसी टीम ने जेल का निरीक्षण किया तो आठ किशोर जेल में बंद मिले, जिन्हें दो अप्रैल की हिंसा में आरोपी बनाकर जेल भेजा गया था। पूरे प्रकरण में एक गोपनीय रिपोर्ट बनाई गई है।

Read More

कैथलिक बिशप पर नन ने लगाया 2 साल में 13 बार रेप का आरोप,

केरल में एक नन ने उत्तर भारत के डायोसीस के कैथोलिक बिशप पर आरोप लगाया कि उसने पास के एक कस्बे में चार साल पहले उसका कई बार यौन-उत्पीड़न किया था। नन ने इस बाबत पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि कोट्टायम जिला पुलिस अधीक्षक को की गई शिकायत में नन ने आरोप लगाया है कि उसका 13 बार यौन उत्पीड़न किया गया है।  पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि नन ने कहा है कि 2014 में जिले के कुरावलंगद क्षेत्र में एक अनाथालय के नजदीक एक गेस्ट हाउस

Read More

जम्मू-कश्मीर: झेलम नदी खतरे के निशान से ऊपर

कश्मीर घाटी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से झेलम और इसकी सहायक नदियों में बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर प्रशासन ने शनिवार को बाढ़ अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने हेल्पलाइन स्थापित किए जाने और स्कूलों को बंद रखे जाने के आदेश दिए हैं। बाढ़ के हालात के मद्देनजर राज्यपाल एनएन वोहरा ने आपातकालीन बैठक की है। वहीं दूसरी ओर खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। राजधानी श्रीनगर में बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि राम मुंशी बाग के समीप झेलम नदी का जल स्तर 21 फुट खतरे के निशान पर पहुंच गया

Read More

मंदसौर गैंगरेप ! मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के मंदसौर में 8 साल की बच्ची से गैंगरेप करने के दूसरे आरोपी आसिफ को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से अभी पूछताछ कर रही है और मामले की परतें खोलने में जुटी है। इधर बच्ची जिस हाल में उसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। दरिंदों ने मासूम से ऐसा सुलूक किया है जिसे सुनकर रूह कांप जाए। बच्ची का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया बच्ची के शरीर का कोई भी भीतरी अंग ऐसा नहीं बचा जिसमें गंभीर चोंट या जख्म न हो। मंदसौर पुलिस ने शुक्रवार को देर शाम गैंगरेप के दूसरे आरोपी आसिफ

Read More

Jio-Oppo मानसून ऑफर:

जियो लगातार अपने ग्राहकों को लुभाने के बाजार एक के बाद एक शानदार ऑफर्स पेश करा रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर जियो ने अपने यूजर्स के लिए तोहफा पेश किया है। इस नए ऑफर के तहत कंपनी ने चाइनीज मोबाइल निर्माता कंपनी ओप्‍पो के साथ पार्टनरशि‍प की है। इस ऑफर के तहत कंपनी 4900 रुपए तक के फायदे देने वाली है। 28 जून से शुरू हुए इस ऑफर के तहत अगर कोई जि‍यो यूजर ओप्‍पो का फोन खरीदता है, तो उसे 3.2 टीबी 4जी डाटा के साथ 4900 रुपए तक का लाभ दि‍या जाएगा। इस ऑफर का

Read More

प्रसव के दौरान महिलाओं का ख्याल रखेगी नई दवा

काबेर्टोसिन दवा का नया फार्मूला प्रसव के बाद अधिक मात्रा में खून को बहने से रोकने के लिए प्रभावी व सुरक्षित हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है इससे हजारों महिलाओं की जिंदगी बचाई जा सकती है। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के 10 देशों में हुए नैदानिक परीक्षण में यह बात सामने आई है। इन देशों में भारत भी शामिल है। वर्तमान में डब्ल्यूएचओ बच्चे के जन्म के बाद अत्यधिक रक्तस्राव को रोकने के लिए पहली पसंद के तौर पर ऑक्सीटोसिन की सिफारिश करता है। हालांकि, ऑक्सीटोसिन को दो से आठ डिग्री सेल्सियस पर स्टोर और ट्रांसपोर्ट

Read More

GST के एक सालः एक जुलाई को जीएसटी दिवस के रूप में मनाएगी सरकार,

अप्रत्यक्ष कर के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू किए जाने के एक वर्ष पूर्ण के अवसर पर एक जुलाई को ‘जीएसटी दिवस’ मनाया जाएगा। इस दिन यहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसको केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे जबकि वित्त मंत्री पीयूष गोयल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस समारोह में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और व्यापार एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधि भाग लेंगे। पिछले वर्ष एक जुलाई को जीएसटी को देश में लागू किया गया

Read More

Scroll Up