रेलवे स्टेशनों पर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में लगी नौसेना

मुंबई में लगातार हो रही बारिश से नालासोपारा और वसई रोड स्टेशनों के बीच रेल की पटरियों के पानी में डूबे होने के कारण नालासोपारा स्टेशन में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए नौसेना को तैनात किया गया है। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिम रेलवे के अनुरोध के बाद पश्चिमी नौसेना कमान ने अत्याधुनिक वाहनों को काम पर लगाया है जो बाढ़ग्रस्त इलाके को पार कर फंसे हुए यात्रियों तक पहुंच सकते हैं। मुंबई में पिछले 48 घंटे से तेज बारिश हो रही है जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है और इससे सड़क तथा रेल यातायात बुरी

Read More

पटना के आवासीय स्कूल में नर्सरी के छात्र की हत्या

पटना जिले के फतुहा के देवीचक स्थित शेफाली इंटरनेशनल आवासीय विद्यालय में नर्सरी में पढ़ने वाले छह साल के छात्र अभिमन्यु की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस पर परिजनों और उग्र ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल स्कूल में कैंप कर रहा है। रसलपुर के रहने वाले राकेश कुमार उर्फ भीम का छह साल का बेटा स्कूल में ही रहकर पढ़ाई करता था। आरोप है कि सोमवार की सुबह स्कूल प्रबंधन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। फिर परिजनों को बच्चे के बीमार होने सूचना दी, जबकि मासूम के गले और

Read More

एम्स पटना करेगा असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पदों पर नियुक्तियां

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), पटना ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर रिक्तियां घोषित की हैं। कुल 16 रिक्त पदों पर भर्तियां होंगी। ये सभी नियुक्तियां अलग-अलग विभागों के लिए एक वर्ष के अनुबंध के आधार पर की जाएंगी। इन पदों को वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए भरा जाएगा। इंटरव्यू का आयोजन 09 जुलाई 2021 को किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर तय पते पर पहुंचकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। रिक्त पदों का विवरण इस प्रकार है : असिस्टेंट प्रोफेसर, कुल पद : 16 (अनारक्षित-06) विभागवार रिक्तियों का वर्गीकरण :  फार्माकोलॉजी, पद : 01 ट्रांसफ्यूजन

Read More

भाजपा एक साथ चुनाव के पक्ष में,

भाजपा ने स्पष्ट किया है कि वह एक राष्ट्र एक चुनाव के पक्ष में पूरी तरह है। विधि आयोग के विचार विमर्श में भाजपा के न जाने पर पार्टी ने कहा है कि वह आयोग के सामने पूरी तैयारी से जाएगी और बताएगी कि एक साथ चुनाव किस तरह कराए जा सकते हैं। विधि आयोग ने बीते दो दिनों में विभिन्न दलों के साथ लोकसभा व विधनासभा चुनाव एक साथ कराने को लेकर उनकी राय जानी थी, जिसमें 13 दलों ने अपने विचार रखे थे। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व सांसद अनिल बलूनी ने कहा है कि एक राष्ट्र

Read More

Samsung का यह दमदार फोन हुआ सस्ता

Samsung Galaxy J6 की कीमत भारत में कम कर दी गई है। कंपनी ने फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कमी की है। भारत में इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट में उपलब्ध है, लेकिन कटौती केवल एक ही वेरिएंट में की गई है। Galaxy J6 को इस साल भारत में मई के महीने में Galaxy J8 के साथ लॉन्च किया गया था। Galaxy J6 की कीमत भारत में अब घटाकर 15,990 रुपये कर दी गई है। आपको बता दें कि इसकी पुरानी कीमत 16,490 रुपये थी। ग्राहक इस स्मार्टफोन को सैमसंग ई-स्टोर से भी खरीद

Read More

रहना चाहते हैं हमेशा जवां,

सोल नेशनल यूनीवर्सिटी में हुए शोध में कहा गया है कि इनसान जब तक खुद को बूढ़ा नहीं मानता, तब तक उसका दिमाग जवां रहता है। ऐसे लोगों के मस्तिष्क में ग्रे मैटर अधिक मात्रा में हो सकता है। ग्रे मैटर सुनने, भावनाओं, फैसले लेने और आत्म नियंत्रण में मददगार होता है। प्रमुख शोधकर्ता डॉक्टर जीनयुंग चे ने कहा कि जो लोग खुद को जवां मानते हैं, उनकी याद्दाश्त अन्य के मुकाबले बेहतर होती है। ऐसे लोग अधिक स्वस्थ भी रहते हैं। समय से पहले खुद को उम्रदराज समझने के पीछे ग्रे मैटर में आई कमी जिम्मेदार होती है। खुद

Read More

नतीजों से पहले बाजार मजबूत,

आईटी, रीयल्टी और पूंजीगत उत्पाद क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में तेजी तथा प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजों से पहले आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़कर 36,000 अंक के स्तर के पार चला गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 203.87 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,138.59 अंक पर पहुंच गया। पिछले दो कारोबारी सत्र में सेसेंक्स 360.17 अंक चढ़ा था। इस दौरान, आईटी, रीयल्टी, पूंजीगत उत्पाद, पेट्रोलियम एवं गैस, धातु, प्रौद्योगिकी, वाहन, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और बैंकिंग शेयरों में 1.16 प्रतिशत तक की

Read More

जीएसटी एक्ट में 46 अहम संशोधन करेगी सरकार

केंद्र सरकार जीएसटी एक्ट में 46 अहम बदलाव करने जा रही है। इसके तहत कर्मचारियों को भोजन, परिवहन, बीमा जैसी सुविधा देने वाली कंपनियों को इन सेवाओं पर टैक्स रिफंड मिल सकेगा। सरकार ऐसी ही सौगातों को लेकर संसद में नया कानून पारित कराने की तैयारी कर रही है। सरकार कारोबार में आसानी, रिटर्न फाइलिंग को आसान बनाने के लिए केंद्रीय जीएसटी, राज्य जीएसटी, एकीकृत जीएसटी और राज्यों के मुआवजे से जुड़े कानून में भी संशोधन करेगी। प्रस्तावित संशोधन के अनुसार, जो कंपनियां कर्मचारियों को भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं, जीवन बीमा, यात्रा लाभ जैसी सुविधाएं देती हैं वह इन पर इनपुट टैक्स

Read More

कष्टों को दूर करने के लिए गुप्त नवरात्र

गुप्त नवरात्र को दस महाविद्याओं की उपासना का पर्व कहा जाता है। इन व्रत को जितना गोपनीय विधि से किया जाए उतना ही अधिक सिद्धि की प्राप्ति होती है। गुप्त नवरात्र में मन की इच्छा को अपने तक रखें। रोग-दोष व कष्टों के निवारण के लिए गुप्त नवरात्र से बढ़कर कोई साधना काल नहीं है। वर्ष में दो बार मां के नवरात्र आते हैं। इसी तरह हर साल दो बार गुप्त नवरात्र भी मनाए जाते हैं। आषाढ़ और माघ मास में शुक्ल पक्ष में गुप्त नवरात्र आते हैं। इस दौरान मां दुर्गा की आराधना गुप्‍त रूप से की जाती है।

Read More

FIFA2021 फ्रांस v बेल्जियम:

रूस में जारी फीफा वर्ल्ड कप अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। 32 टीमों से शुरू हुआ सफर अब चार टीमों तक सिमट गया है। फीफा वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच आज फ्रांस और बेल्जियम के बीच खेला जाना है। मैच से जुड़े कई स्टैट्स हैं, जो इस मैच से पहले आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। एक नजर दोनों टीमों के आंकड़ों पर… बेल्जियम -बेल्जियम दूसरी बार विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इससे पहले वो 1986 में अर्जेंटीना से हार गया था, तब अर्जेंटीना की टीम ने खिताब जीता था। -रॉबर्टो मार्टिनेज की टीम 23 मैचों से अजेय है। उसकी आखिरी

Read More

Scroll Up