FIFA World Cup 2021 इंग्लैंड vs क्रोएशिया

रूस में जारी फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में फ्रांस पहुंच चुका है और 15 जुलाई को खिताब के लिए उसका मुकाबला किस टीम के साथ होगा, इसका फैसला आज हो जाएगा। इंग्लैंड और क्रोएशिया दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे, वर्ल्ड कप में ये पहला मौका है जब ये दोनों टीमें आमने-सामने हैं। वहीं इंटरनेशनल लेवल पर दोनों टीमें सात बार एक दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं। इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच सात मुकाबलों में इंग्लैंड ने चार में जीत दर्ज की है, जबकि क्रोएशिया के हाथ दो जीत लगी हैं। उनके बीच पहला मुकाबला 1996 में खेला गया था जो गोल रहित ड्रॉ रहा था।

Read More

विराट को इस नंबर पर बैटिंग करते देखना चाहते हैं गांगुली

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान में शुमार रहे सौरव गांगुली ने मौजूदा कप्तान विराट कोहली को बैटिंग पोजिशन को लेकर सुझाव दिया है। गांगुली का मानना है कि अगर विराट नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे तो टीम का बैटिंग लाइन-अप और भी मजबूत होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होनी है। पहला मैच नॉटिंघम में खेला जाना है। जुलाई-अगस्त, 2017 में श्रीलंका के दौरे के बाद से भारत ने महत्वपूर्ण चौथे नंबर पर छह अलग-अलग बल्लेबाजों को उतारा है, जिनमें केएल राहुल, केदार जाधव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक और अजिंक्य रहाणे

Read More

गोविंदा से अनबन पर भांजे कृष्णा ने दिया ये रिएक्शन

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और मामा गोविंदा के बीच विवाद सुलझलने का नाम ही नहीं ले रहा है। दोनों के बीच चल रहा आपसी विवाद अब मीडिया में खूब चर्चा में हैं। मामा-भांजे के फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर गोविंदा और कृष्णा के बीच इसकी शुरुआत कहां से हुई। बीते दिनों खबर थी कि कृष्णा ने अपनी पत्नी कश्मीरा से मामा गोविंदा और मामी सुनीता से माफी मांगने की बात कही थी, लेकिन कश्मीरा इस बात के लिए बिल्कुल राजी नहीं हुई। दरअसल, विवाद कश्मीरा के किए गए ट्वीट के बाद शुरू हुआ था, जिसके बाद से मामा-भांजे

Read More

पिछले 3 दशक की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा,

जापान में बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या 179 पर पहुंच गई है। सरकार के शीर्ष प्रवक्ता ने आज ये आंकड़े सामने रखे। मूसलाधार बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के बाद तलाश और बचाव अभियान जारी हैं। स्थानीय मीडिया का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। जापान में पिछले तीन दशकों में मौसम के कारण आई यह सबसे बड़ी आपदा है।

Read More

नोबल प्राइज विनर लियू शियाओबो की विधवा जर्मनी पहुंचीं

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित चीन के असंतुष्ट कार्यकर्ता लियू शियाओबो की विधवा लियू शिया जर्मनी पहुंच गई हैं। चीन में कई साल तक नजरबंद रखे जाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया है। लियू शियाओबो को जब वर्ष 2010 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला था, तब से 57 वर्षीय कवयित्री को नजरबंद रखा गया है जबकि उन पर कोई आरोप नहीं हैं। उन्हें किसी तरह की गतिविधि करने को लेकर मनाही थी और कई कठोर प्रतिबंध लगाये गये थे। चीन से बाहर जाने की अनुमति मिलने के बाद लियू ने हेलसिंकी होते हुए बर्लिन के लिये उड़ान भरी थी।

Read More

काठगोदाम से देहरादून तक चलेगी जनशताब्दी ट्रेन

काठगोदाम रेलवे स्टेशन से देहरादून तक जनशताब्दी ट्रेन चलाने के लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। मामले में उच्च स्तरीय बैठक के बाद ट्रेन का संचालन करने के लिए अधिकारियों ने खाका तक खींच दिया है। हालांकि विभागीय अधिकारी मामले में खुलकर बोलने से बच रहे हैं। काठगोदाम और राजधानी देहरादून के बीच एकमात्र ट्रेन काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस चलती है। यह ट्रेन शाम 7.45 बजे चलकर सुबह 4.20 बजे दून स्टेशन पर यात्रियों को छोड़ती है। अब सुबह के समय दून और काठगोदाम के बीच एक और ट्रेन चलाने की तैयारी रेलवे ने कर ली है। यह ट्रेन सुबह

Read More

कई राज्यों में अभी जारी रहेगी उमस भरी गर्मी

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी से जूझ रहे राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश को अभी भी बारिश के लिये कम से कम दो दिन तक इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इन इलाकों में 12 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं हैं। वहीं उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी हरियाणा में आज तेज गर्मी का दौर जारी रहा। दिल्ली में कल पारा 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार करने के बाद आज अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी जरूर दर्ज की गयी लेकिन बादल छाये रहने के कारण

Read More

चुनावी जंग में मजबूत गठबंधन

समाजवादी पार्टी सीटों के बटवारे में बसपा की जूनियर पार्टनर की भूमिका के लिए भी तैयार है। अखिलेश के लिए यह पहला लोकसभा चुनाव होगा जो उनकी अध्यक्ष होने व रणनीति दोनों का जायजा लेगा। अब उनके सामने चुनौती है कि इन सीटों पर सपा की गैरमौजूदगी से होने वाले नुकसान से कैसे निपटेंगे। यही नहीं टिकट काटे जाने से नाराज दावेदारों को भाजपा उम्मीदवार बनने से रोकने में उनके कौशल की परीक्षा होगी। भाजपा सपा-बसपा के संभावित बागियों को अपने पाले में करने की रणनीति बना रही है। सपा को इस खतरे का भी अहसास है। सपा-बसपा की कोशिश

Read More

150वीं जयंती पर देशभर में गूंजेगा ‘वैष्णव जन’

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर इस साल दो से नौ अक्तूबर तक देशभर के स्कूलों व कॉलेजों में उनके प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेरे कहिए’ की गूंज होगी। दूरदर्शन व आकाशवाणी पर भी गांधी के भजनों के साथ गांधी की मूल आवाज के ऑडियो क्लिपिंग, उनके जीवन व संदेशों से जुड़ी फिल्मों का प्रसारण होगा। देशभर में प्रदर्शनियां व गोष्ठियां होंगी। कुछ कार्यक्रम तो साल भर तक चलेंगे। कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में बनी विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों की समिति इस आयोजन को अंतिम रूप देने में जुटी है। विभिन्न कार्यक्रमों में सूचना प्रसारण मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय व

Read More

फेल न करने की नीति से एक पीढ़ी का नुकसान हुआ-जावड़ेकर

स्कूल से लेकर विश्वविद्यालयों में पढ़ने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दूसरी तरफ, प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा गुणवत्ता की चुनौतियों से तो जूझ ही रही है, दिनोंदिन महंगी भी होती जा रही है। इधर, सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई बदलावों की शुरुआत की है। शिक्षा क्षेत्र के इन्हीं मुद्दों और चुनौतियों को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से हिन्दुस्तान के ब्यूरो प्रमुख मदन जैड़ा ने लंबी बातचीत की। पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश- ‘सबसे ज्यादा बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं, पर उनकी गुणवत्ता दिन-प्रतिदिन खराब हो रही है। अब गांवों में भी

Read More

Scroll Up