उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। युवती को नौकरी का झांसा देकर एक ठग ने लाखों रुपये ऐंठ लिये। साथ ही ठग ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पंतनगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। पंतनगर निवासी युवती की राजस्थान में बहन रहती है। बताया गया कि बीते डेढ़ वर्ष पहले वह अपनी बहन के यहां गई थी। इस दौरान युवती को एक ठग ने झांसे में ले
Author: admin
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की
बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने और शव को अपने ही कमरे में दफनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हाहेसाड़ी गांव निवासी बासो तुरी की हत्या का आरोप उसकी ही पत्नी जमुनी देवी और उसके प्रेमी पर लगा है। बासो तुरी के भतीजे महेंद्र तुरी ने बाराचट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि एक सप्ताह पूर्व मंगलवार को उसके चाचा बासो तुरी के घर गांव के ही कुछ
ब्वॉयफ्रेंड के साथ शॉवर ले चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 36वां बर्थडे मनाने जा रही हैं। इस मौके पर वो अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सेलिब्रेशन करने वाली हैं। ये पहला मौका होगा जब प्रियंका निक के साथ अपना बर्थडे मनाने वाली हैं। वैसे इससे पहले भी वो निक के साथ अपने रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वैसे प्रियंका के बर्थडे पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनके एक इंटरव्यू के बारे में जिसमें उन्होंने ये खुलासा किया था कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शॉवर ले चुकी हैं। चैट शो में किया था ये खुलासा…
फतवे को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी निदा,
तीन तलाक, हलाला और बहुविवाह का विरोध करने वाली दरगाह आला हजरत खानदान की बहू निदा खान उलेमा के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगी। निदा ने कहा है फतवे देकर इस्लाम से खारिज करने वाले कौन होते हैं। जवाब उन्हें कोर्ट में देना होगा। आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा ख़ान के खिलाफ दरगाह आला हज़रत के दारूल इफ्ता ने फतवा जारी किया था। फतवे के मुताबिक निदा खान की बयानबाज़ी को आलिमों ने ग़ैर इस्लामी क़रार दिया और उसको इस्लाम से खारिज कर*दिया। फतवा जारी होने के बाद निदा खान ने कहा देश में लोकतंत्र है
राहुल की टीम में यूपी को मिली तरजीह,
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) का गठन कर दिया है। नई सीडब्लूसी में अनुभवी और युवाओं नेताओं को जगह दी गई है। वहीं इसमें सुशील शिंदे, दिग्विजय सिंह, आरके धवन जैसे पुराने चेहरे अब नजर नहीं आएंगे। इसके अलावा नई टीम से लंबे समय तक सोनिया गांधी के बेहद करीबी रहे जनार्दन द्विवेदी बाहर हो गए हैं जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद, अनुग्रह नारायण सिंह, राज्यसभा सदस्य पी एल पुनिया को जगह मिली है। राहुल गांधी ने अपनी टीम में यूपी से नए व युवा चेहरों के साथ ही जातीय समीकरणों का भी ध्यान
प्राइवेट हॉस्पिटल की नर्सों को मिलेगा सरकारी अस्पतालों की नर्सों के बराबर वेतन
राष्ट्रीय राजधानी के निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम में काम करने वाली हजारों नर्सों को सरकारी अस्पतालों की नर्सों के बराबर वेतन-भत्ता एवं अन्य लाभ मिलेगा। हाईकोर्ट के आदेश पर दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है। इस बाबत सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने 200 से अधिक बिस्तरे वाले निजी अस्पतालों की नर्सों को सरकारी अस्पतालों की नर्सों के बराबर वेतन देने की सिफारिश की थी। इस फैसले के बारे में दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट को जानकारी दी है। सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक कीर्ति भूषण ने सभी निजी अस्पतालों-नर्सिंग होम को तीन माह के भीतर इस आदेश को लागू
SBI Clerk Prelims Result 2021:
SBI Clerk Result 2021: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) बहुत जल्द क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा ( SBI Clerk prelims results 2021 ) के नतीजे घोषित कर सकता है। एसबीआई ने सोमवार देर रात पीओ प्रीलिम्स के नतीजे भी जारी किए थे। इसके बाद मंगलवार को उसके मार्क्स भी जारी कर दिए। अब बताया जा रहा है कि एसबीआई एक-दो दिन में क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम के नतीजे भी जारी कर सकता है। नतीजों की घोषणा www.sbi.co.in/careers and https://bank.sbi.careers पर की जाएगी। प्रीलिम्स का रिजल्ट आने के बाद 8 अगस्त को मेन्स की परीक्षा होगी। प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवारों को मेन्स में
मायावती ने पद से हटाया
अगले साल होने जा रहे आम चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष मायावती को प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट किया है। साथ ही कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस पद के उपयुक्त नहीं है, क्योंकि उनकी मां विदेशी मूल की हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीएसपी के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर वीर सिंह और जय प्रकाश सिंह ने बताया- “मायावती का देश के प्रधानमंत्री बनने का सबसे सही समय है और सिर्फ वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती दे सकती हैं।” जयप्रकाश सिंह
World Emoji Day 2021:
वर्ल्ड इमोजी डे 2021 (World Emoji Day 2021) आज यानी 17 जुलाई को है। इस दिन Apple ने इमोजी को लेकर घोषणा की है। Apple ने कहा है कि वह इस साल 70 नए इमोजी लेकर आएगी। ये इमोजी iPhone, iPads, Apple Watch और Mac के लिए लाए जाएंगे। जब भी मोबाइल पर मैसेज भेजने की बात आती है तो फिर यूजर्स कई बार लिखने से ज्यादा इमोजी के जरिए अपनी बात कहते हैं। इमोजी के जरिए ही वे अपने मन की बात अपने दोस्तों, घरवालों से शेयर करते हैं। हालांकि, अभी Apple ने इस बात की जानकारी नहीं दी
वैज्ञानिकों ने गंजेपन के इलाज के लिए GEL विकसित किया
आईआईटी दिल्ली के वैज्ञानिकों ने बालों की ग्रोथ के लिए रेशम आधारित एक हाइइ्रोजेल विकसित किया है। इसका जंतुओं पर परीक्षण किए बिना ही गंजेपन का उपचार करने के लिए दवा बनाने में मदद मिल सकती है। सेलुलर फिजिओलॉजी में प्रकाशित अध्ययन रिपोर्ट से पता चलता है कि किस तरह से 3 डी तकनीक इस प्रक्रिया में मददगार हो सकती है। जीन, बीमारी, ट्रॉमा और सर्जरी जैसे विभिन्न कारणों से मनुष्य अस्थाई या स्थाई तौर पर गंजा हो सकता है। गंजेपन को रोकने के लिए कई तरह के तेल, क्रीम और दवाएं व्यावसायिक रूप से उपलब्ध हैं, लेकिन इसका सफल
