बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फैन फॉलोइंग दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। वरुण ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। उसके बाद से वरुण की सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। बॉलीवुड में चार्मिंग बॉय की इमेज बना चुके वरुण को चाहने वालों की कमी नहीं है। बॉलीवुड में भी उनका नाम किसी ने किसी एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जाता रहा है। आलिया के साथ भी उनके अफेयर को लेकर खूब चर्चे हुए हैं। लेकिन मीडिया के सामने अपनी गर्लफ्रेंड का चेहरा लाकर वरुण ने सबके
Author: admin
रांची की जमीन पर शुरू हुआ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल,
झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड समारोह का आगाज शुक्रवार को शुरू हुआ। इसके लिए झारखंड की राजधानी रांची में सितारों का जमावड़ा लगा है। रांची के होटवार स्थित खेलगांव के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रंगारंग शुरुआत हुई। इस दौरान खेलगांव में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा, बॉलीवुड से अमोल पालेकर, संजय मिश्र, अकिलेंद्र मिश्र, यशपाल शर्मा समेत कई लोगों ने समारोह में शिरकत की। इतना ही नहीं वहां पहुंच कर दीप जला कर समारोह का उद्घाटन किया। इस दौरान स्टेज पर मांदर, नगाड़ा और तुरी के साथ-साथ झारखंडी नृत्य प्रस्तुत किया गया।
दक्षिण कोरिया ने अमेरिका-उत्तर कोरिया के बीच दोबारा वार्ता की संभावना
दक्षिण कोरिया ने अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच शिखर वार्ता को रद्द किए जाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के बाद इसके दोबारा होने के संकेत मिलने पर प्रसन्नता जताई है। प्रेसीडेंशियल ब्लू हाउस (राष्ट्रपति भवन) के प्रवक्ता किम इयूई गियोम ने कहा, ” उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच शिखर वार्ता होने के पुन : संकेत मिलना काफी सुखद है। हम इस पर नजर रखे हुए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कल अचानक रूख बदलते हुए संकेत दिये कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ उनकी शिखर वार्ता अब भी 12 जून को हो
बच्ची के नाम को लेकर भड़का कोर्ट
इटली से एक बेहद दिलचस्प मामला सामने आया है। जिसमें कोर्ट ने एक दंपत्ति को अपनी 18 माह की बेटी का नाम बदलने का आदेश दिया है। कोर्ट ने बच्ची का नाम जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट से भी हटाने को कहा है। कोर्ट ने आगे कहा कि अगर कपल बच्ची का नाम नहीं बदलता है तो वह खुद कोई नाम रखेगा। दरअसल, कपल ने अपनी 18 माह की बेटी का नाम ‘ब्लू’ रखा हुआ है, जिसपर कोर्ट को आपत्ति है। दंपत्ति को कोर्ट की तरफ से समन किया गया है। खबरों के मुताबिक कोर्ट ने कहा कि, यह नाम
सीएम कुमारस्वामी ने साबित किया बहुमत,
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायकों के सदन से बहिर्गमन के बीच विधानसभा में विश्वासमत जीत लिया। जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में 117 वोट पड़े। विपक्ष के नेता बी एस येदियुरप्पा ने कुमारस्वामी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन अपवित्र है। कुमारस्वामी ने अपने भाषण में कहा कि उनकी सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी और विपक्ष के सुझावों को ध्यान में रखा जाएगा। पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी- कुमारस्वामी एचडी कुमारस्वामी ने आज कहा कि राज्य में जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।
Bihar Board inter results 2021
Bihar BSEB inter results 2021: बिहार बोर्ड इंटर के छात्र और छात्राओं के दिल की धड़कनों के तेज होने का वक्त आ गया है। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2021 घोषित होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक रिजल्ट 30 मई के आसपास निश्चित तौर पर घोषित हो जाएगा। कुछ जगहों पर ऐसी भी खबरें हैं कि नतीजे 30 मई से एक-दो दिन पहले भी घोषित हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि बीएसईबी (बिहार बोर्ड) जल्द ही नतीजों की तिथि का ऐलान करने वाला है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम का ऐलान इंटर के बाद होगा। ऐसी खबरें हैं
गुरूग्राम की कंपनी अपने स्टाफ को दे रही है शेयर का विकल्प
गुरूग्राम की एक प्राइवेट कंपनी ने वह एक नई योजना लेकर आई है जिसके तहत फर्म के सैकड़ों कर्मचारियों को शेयर दिया जाएगा। कंपनी ईस्टमैन ऑटो एंड पावर लिमिटेड की योना आनेवाले दिनों में आईपीओ लेकर आने की है। इसमें कहा गया है कि कर्मचारियों की कंपनी में उसके योगदान के लिए इसे ईनाम स्वरूप दिया जाएगा। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर शेखर सिंघल ने कहा- कर्मचारियों में स्वामित्व की भावना देने और उन्हें साझेदार बनाने के साथ पेशेवर सफलता हासिल करने के लिए अभी काफी लंबा चलना होगा। उन्होंने कहा कि कंपनी ने यह फैसला किया है कि कर्मचारियों को
कैराना-नूरपुर चुनाव में भाजपा ने बदली अपनी रणनीति,
गोरखपुर-फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में हार से सबक लेते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के लिए अपनी रणनीति में बड़ा फेरबदल किया है। गोरखपुर व फूलपुर चुनाव की खामियां दूर करते हुए पार्टी ने कैराना और नूरपुर में सेक्टर स्तर पर चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। इसके अलावा सेक्टर व मंडल स्तर पर पदाधिकारियों की तैनाती कर उनकी जिम्मेदारी व जवाबदेही तय कर दी है। जाट, कश्यप, सैनी, गूर्जर और वैश्य जैसे हर समाज को भाजपा के पक्ष में करने के लिए विशेष टोलियां बनाई हैं। इन टोलियों का नेतृत्व उस समाज
उत्तरी कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने घुसपैठ की नाकाम कोशिश की। अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान से लगते वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास शनिवार तड़के आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। लेकिन, भारतीय सुरक्षाबलों की कार्रवाई में पांच आतंकी वहीं पर ढेर हो गए। रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा- “तंगधार में तड़के घुसपैठ की कोशिश की गई जिसे नाकाम कर दिया गया। भारत में घुसपैठ के वक्त चार आतंकियों को मार गिराया गया। ऑपरेशन अभी भी जारी है।” हालांकि, बाद में समाचार एजेंसी एएनआई ने एक और आतंकी के मारे जाने की खबर दी है। लेकिन, इसकी
दोपहर 12 बजे के बाद जारी होगा सीबीएसई बारहवीं परीक्षा परिणाम
CBSE 12th Result 2021 live update: सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम आज घोषित होंगे। नतीजे बोर्ड की वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इस साल 11 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा दी थी। यहां देखें CBSE Class 12 Result का Live Update: 10:00AM सीबीएसई 21 साल से हेल्पलाइन के जरिए विद्यार्थियों और अभिभावकों की मनोवैज्ञानिक और परीक्षा परिणाम संबंधी समस्याएं सुलझा रहा है। बोर्ड की वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी रमा शर्मा ने बताया कि अभिभावक यहां न सिर्फ 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम संबंधी अपने सवाल पूछ सकेंगे, बल्कि अगर कोई मनोवैज्ञानिक समस्या है तो वह
