जाह्नवी ने शुरू की शूटिंग तो सौतेली बहन अंशुला ने खुशी कपूर के साथ…

श्रीदेवी के निधन के बाद उनकी दोनों बेटियां काफी सदमे में हैं। ऐसे में श्रीदेवी के सौतेले बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर अपनी सौतेली बहन जाह्नवी और खुशी कपूर का पूरा ध्यान रख रहे हैं। अब जाह्नवी ने अपनी फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है, तो इस बीच अंशुला, खुशी के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। दरअसल, अंशुला ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो लगाई जिसमें संजय कपूर की बेटी शनाया नजर आ रही हैं। इस फोटो में अंशुला ने फोटो क्रेडिट खुशी कपूर को दिया। जिससे ये साफ पता चलता है कि अंशुला,

Read More

इरफान खान की बीमारी पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी

इरफान खान के रेयर बीमारी वाले ट्वीट के बाद अब उनकी पत्नी सुतापा ने फेसबुक पर इस बारे में पोस्ट लिखा है। दरअसल, बीते दिनों इरफान ने ऐसा ट्वीट किया था जिसके बाद से उनके फैन्स में काफी बेचैनी है। उन्होंने ट्वीट में बताया था कि उन्हें रेयर डिसीज हो गई है। इरफान ने लिखा था कि कोई कयास न लगाए, जांच के बाद वो खुद ही इस बारे में बताएंगे। हालांकि इन सबके बाद भी उनकी बीमारी को लेकर कई खबरें आईं। इसलिए अब इरफान की पत्नी सुतापा ने फेसबुक पर अपनी बात रखी है। सुतापा ने लिखा, ‘मेरा सबसे

Read More

स्टाइलिश दाढ़ी काटने पर लगा बैन

भारत के साथ-साथ पूरे विश्व के पुरुष स्टाइलिश दाढ़ी रखना पसंद करते हैं। यही हाल हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान का भी है। लेकिन पाकिस्तान के कट्टर उत्तर पश्चिमी प्रांत के नाइयों ने स्टाइलिश दाढ़ी काटने का बहिष्कार किया है और इस पर पूरी तरह बैन लगा दिया है। खैबर पख्तूनख्या प्रांत के नाइयों ने इसे इस्लाम के नियमों के विरूद्ध बताया है। इसी तरह का प्रतिबंध करीब एक दशक पहले भी लगाया गया था। क्योंकि पाकिस्तानी तालिबान ने स्टाइलिश दाढ़ी काटने वाले नाइयों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। बैन की घोषणा करते हुए सुलेमानी हेयरड्रेसर्स एसोसिएशन के

Read More

‘शॉपिंग’ के चलते मॉरिशस की राष्ट्रपति अमीना गुरीब फकीम देंगी इस्तीफा’शॉपिंग’ के चलते मॉरिशस की राष्ट्रपति अमीना गुरीब फकीम देंगी इस्तीफा

मॉरिशस के राष्ट्रपति अमीनाह गुरीब फकीम अगले हफ्ते इस्तीफा देने जा रही है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को वहां के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ ने दी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि देश की 50वी सालगिरह 12 मार्च को मनाने के बाद गुरीब फरीक इस्तीफा दे देंगी। हालांकि, उन्होंने क्रेडिट कार्ड खर्च को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन, इससे पीछे कहा था कि सभी को अपनी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। मॉरिशस के राष्ट्रपति पर क्या है आरोप फकीम के ऊपर अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन की तरफ से जारी किए गए क्रेडिट कार्ड से कपड़े और गहने की खरीददारी करने का आरोप

Read More

ट्रंप ने भारत, चीन पर ‘जवाबी कर लगाने की चेतावनी दी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज धमकी दी कि चीन और भारत जैसे देशों ने अमेरिका के अनुरूप शुल्कमें रियातें नहीं दीं तो उनका देश   उन पर’ जवाबी कर  लगाएगा। हाल के समय में ट्रंप ने कई बार भारत द्वाराअमेरिका से आयातित महंगी मोटरसाइकिल  हार्ले डेविडसन पर करीब50  प्रतिशत शूल्क लगानेका उठाया है।  उन्होंने बार- बार जोर दिया कि अमेरिका भारत से आयातित मोटरसाइकिल पर शून्य शुल्क लगाता है। ट्रंप ने कहा कि हमकिसी न किसी समय  जवाबी’ कर योजना  अपनाएंगे,   अगर चीन हमपर25  प्रतिशत कर लगाता है या भारत75  प्रतिशत शुल्क लगाता है, और हम उनपर कोई शुल्क नहीं लगाते।

Read More

सोना 220 रुपये हुआ सस्ता, चांदी के भाव में 400 रुपये की गिरावट

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार सोने का भाव 220 रुपये घटकर 31,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 400 रुपये के नुकसान से 39,500  रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। कीमतों पर एक नजर दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99.9 और 99.5  प्रतिशत शुद्धता का भाव 220 रुपये टूटकर क्रमश: 31,450 रुपये और 31,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। बुधवार को के कारोबार में सोना 220 रुपये चढ़ा था। आठ ग्राम की गिन्नी

Read More

आखिरी दौर की बिकवाली में टूटा बाजार, सेंसेक्स 43 अंक लुढ़का

कारोबार के आखिरी दौर में बिकवाली के दबाव में घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 43 अंक टूटकर 33,307 अंक पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 16  अंक टूटकर 10,227 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स-निफ्टी ने शुरुआती बढ़त गंवाई बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 113 अंकों की तेजी के साथ 33,465 पर खुला था। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,519 के ऊपरी और 33,256 के निचले स्तर को छुआ। हालांकि, अंत में यह 0.13 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ।

Read More

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री के बेटे को मिला सम्मान, शत्रुघ्न सिन्हा भी हुए सम्मानित

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के निवासी अनिरूद्ध सिंह को ब्रिटेन में प्रकाशित होने वाले एक साप्ताहिक समाचार पत्र ‘एशियन वॉयस’ ने समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया है। सिंह के पिता और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ध्यानेन्द्र सिंह ने बताया कि उनके छोटे बेटे अनिरुद्ध सिंह को एक मार्च को लंदन में 12वें एशियन वायस पॉलिटिकल एंड पब्लिक लाइफ अवार्ड से सम्मानित किया गया। अनिरुद्ध सिंह की मां माया सिंह मध्यप्रदेश में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री हैं। सिंह लंदन में व्ही.एफ.एस. ग्लोबल सर्विस के यूरोप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर हैं।

Read More

जीएसटी पर अहम बैठक आज, हो सकते हैं कई अहम फैसले

जीएसटी के तहत टैक्स रिटर्न भरने के लिए 3 की बजाय सिर्फ 1 ही फॉर्म भरने की व्यवस्था शुरू की जा सकती है। उसी एक फॉर्म के आधार पर रिटर्न दिया जा सकता है। आज होने जा रही जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इसके प्रस्तावों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को  अधिकारियों की बैठक हुई। आज काउंसिल की बैठक में रिफंड की मौजूदा व्यवस्था आसान की जा सकती है जिसके तहत 3 की बजाय सिर्फ 1 रिटर्न फॉर्म को मंजूरी मुमकिन है। यानि सिर्फ फॉर्म 3बी के आधार पर सभी रिटर्न पूरे किए जाएंगे।

Read More

बिल्ली ने बचाई मालिक की जान वरना हो जाता बड़ा हादसा

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया शहर से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। जिसमें आग लगने पर एक बिल्ली ने अपने मालिक की जान बचाई। अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि, व्यक्ति की जान बचाने का श्रेय उसकी पालतू बिल्ली को जाता है। बताया जा रहा है कि, शुक्रवार को करीब सुबह 1 बजे मैककीस्पोर्ट स्थित एक घर की छत पर आग लग गई। डिप्टी फायर चीफ के अनुसार घर में कोई स्मोक अलार्म नहीं था और दंपत्ति सोया हुआ था , जिस वजह से हादसा बड़ा हो सकता था। लेकिन इससे पहले ही बिल्ली ने अपने मालिक को नींद से जगा दिया और

Read More

Scroll Up