नवाज शरीफ के घर के पास बम विस्फोट

पाकिस्तान के लाहौर प्रांत में बुधवार रात को पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर के पास हुए बम धमाके में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हैं। मृतकों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जबकि घायल चार पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बनी हुई है। डीआईजी हैदर असरफ ने बताया कि यह धमाका रायविंड में पुलिस चेकपोस्ट को निशाना बनाकर किया गया जो शरीफ के घर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। तबलीगी जमात को सुरक्षा प्रदान करने के लिए रायविंड में इस पुलिस चेकपोस्ट को बनाया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया

Read More

21 साल की उम्र में हुए गंभीर बीमारी से पीड़ित

महान भौतिक वैज्ञानिक और ब्लैक होल का रहस्य बताने वाले स्टीफन हॉकिंग का बुधवार को कैंब्रिज में उनके आवास पर निधन हो गया। उनका निधन 76 वर्ष की आयु में हुआ। यहां पढ़ें स्टीफन हॉकिंग से संबंधित टाइमलाइन: 8 जनवरी, 1942: वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का जन्म 8 जनवरी, 1942 को हुआ था। 1952: उन्होंने सेंट एल्बेंस स्कूल में जाना शुरू किया। 1959: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए स्टीफन हॉकिंग को स्कोलरशिप मिली। वहां उन्होंने प्राकृतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की। 1962: कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में स्टीफन हॉकिंग ने कोस्मोलॉजी में रिसर्च शुरू की। 1963: साल 1963 में स्टीफन हॉकिंग 21 वर्ष की आयु

Read More

जानिए इस घातक बीमारी के बारे में जिससे 55 साल तक लड़ते रहे स्टीफन हॉकिंग

दुनिया के मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का गुरुवार को 76 की उम्र में निधन हो गया। इससे पहले हमने इस महान भौतिक विज्ञानी को लंबे अरसे तक एक व्हीलचेयर से चिपका देखा। दरअसल हॉकिंग 55 साल से एक बेहद घातक और जानलेवा बीमारी से लड़ते रहे। 8 जनवरी 1942 को ऑक्सफोर्ड में जन्में हॉकिंग को महज 21 साल की उम्र में एएलएस यानी एम्योट्रॉफिक लेटरल स्क्लेरोसिस नाम की खतरनाक बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया था। इस बीमारी ने उनके शरीर को बिल्कुल शक्तिहीन कर दिया था। लेकिन ये बीमारी विज्ञान में उनके योगदान को नहीं रोक सकी। यहां

Read More

गोरखपुर-फूलपुर के नतीजों से मिला 2019 का फॉर्मूला

लोकसभा उप चुनावों में भाजपा की हार और विपक्षी दलों के उम्मीदवारों की जीत का असर आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति को भी प्रभावित कर सकता है। उत्तर प्रदेश की दो महत्वपूर्ण लोकसभा सीटों पर सपा और बिहार की एक लोकसभा सीट पर राजद की जीत से सबसे बड़ा फायदा विपक्ष को यह हुआ है। इससे उसके टूट रहे हौंसलों को बल मिला है। उत्तर प्रदेश की दोनों महत्वपूर्ण सीटों पर जिस प्रकार सपा-बसपा ने मिलकर भाजपा को पटखनी दी है, इस प्रकार का फार्मूला भविष्य में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में विपक्ष अन्य राज्यों या राष्ट्रीय

Read More

टीटीवी दिनाकरन ने की पार्टी के नाम की घोषणा

तमिलनाडु की सियासत में एक नई पार्टी का नाम जुड़ गया है। एआईएडीएमके के बागी नेता और आरके नगर से निर्दलीय विधायक टीटीवी दिनाकरन ने अपनी नई पार्टी की धोषणा कर दी है। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया था।  इस नई पार्टी का नाम ‘अम्मा मक्कल मुनेंत्रा काजघम’ रखा गया है। पार्टी के चुनाव चिंह पर दिनाकरन ने कहा कि हम दो पत्तियों के निशान को लेने की कोशिश करेंगे। लेकिन जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक हम प्रेशर कुकर के निशान का ही इस्तेमाल करेंगे। दिनाकरन ने यह भी कहा कि नए नाम और पार्टी के झंडे के साथ

Read More

नीरव मोदी ने पीएनबी के जिस ब्रांच में की थी धोखाधड़ी, वहां 9.1 करोड़ का फिर लगा चूना

नीरव मोदी कांड के बाद पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में अब एक और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस धोखाधड़ी में बैंक को 9.1 करोड़ का चूना लगाया है। हैरानी की बात तो ये है कि यह फ्रॉड भी पीएनबी के मुंबई स्थित उसी ब्रांच में किया गया जिसमें नीरव मोदी ने 12,700 करोड़ की धोखाधड़ी की थी। पीएनबी के इस नए मामले में सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है। सीबीआई की वेबसाइट पर पोस्ट की गई की शिकायत के मुताबिक धोखाधड़ी का आरोप चंदरी पेपर एंड एलाय़ प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड पर लगाया गया है। 9.1 करोड़ की

Read More

MLA पर लगा ग्राम पंचायत सेक्रेट्री को पीटने का आरोप

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रामगोपाल लोधी पर ग्राम पंचायत सेक्रेट्री के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के विधायक रामगोपाल लोधी ने सेक्रेट्री को बुलाया था, लेकिन सेक्रेट्री ने बाद में आने की बात कही। सेक्रेट्री के इस व्यवहार से विधायक लोधी बुरी तरह भड़क गए और उन्होंने सेक्रेट्री को पीट दिया। यही नहीं, विधायक के गनर ने भी सेक्रेट्री को जमकर पीटा और गालियां दीं। इस संबंध में सेक्रेट्री ने डीएम से शिकायत की है। डीएम ने कहा है कि सेक्रेट्री द्वारा तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं, विधायक के दोनों गनरों को

Read More

अंतिम घंटे में मुनाफावसूली से सेंसेक्स टूटा

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और अंत में 61.16  अंक की गिरावट के साथ 33,856.78  अंक पर बंद हुआ। मुख्य रूप से कारोबार के अंतिम घंटे में मुनाफावसूली से सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 5.45  अंक या 0.05  प्रतिशत मामूली बढ़त के साथ 10,426.85  अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,478.60  से 10,377.85  अंक के दायरे में रहा। अफवाह के चलते हुआ नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर 5.22  प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,892.45  रुपये पर पहुंच गया। कंपनी के शेयर में इस खबर के

Read More

PNB घोटाले के बाद RBI सख्त

रिजर्व बैंक(आरबीआई) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले से सबक लेते हुए गारंटीपत्र के जरिये बैंक गारंटी जारी करने की सुविधा पर मंगलवार को रोक लगा दी। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके चाचा मेहुल चोकसी ने आयात के लिए उपलब्ध इस सुविधा का दुरुपयोग कर देश में बैंकिंग इतिहास के सबसे बड़े घोटाले को अंजाम दिया था। इसको देखते हुए यह कदम उठाया गया है। आरबीआई ने गारंटीपत्र के साथ ही आश्वस्ति पत्र जारी करने पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। आश्वस्ति पत्रभी गारंटी पत्र की तरह ही होता है।  इन पत्रों का इस्तेमाल आयातकों द्वारा

Read More

मिनिमम बैलेंस पेनॉल्टी 75% घटाई,25Cr. लोगों को फायदा

पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अकाउंट में मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं करने पर लगने वाले जुर्माने में 75 फीसदी की कटौती की है। इस फैसले के बाद खाताधारकों को अब अपने खाते में न्यूनतम आवश्यक राशि नहीं होने पर 15 रुपए जुर्माने के तौर पर देना होगा। पहले यह राशि 50 रुपए थे। स्टेट बैंक आॅफ इंडिया का यह आदेश सभी शाखाओं में 1 अप्रैल से लागू होगा। एसबीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पेनाल्टी चार्ज सभी तरह के ब्रांच कस्टमर के लिए घटाया गया है। यानी इसका फायदा मेट्रो, शहरी और ग्रामीण सभी क्षेत्रों

Read More

Scroll Up