संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दिल-दहलाने वाली खौफनाक घटना उजागर हुई है। एक महिला ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपने प्रेमी की हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े-टुकड़े किए। इसके बाद उसका मांस चावल के साथ पकाकर पाकिस्तानी मजदूरों को खिला दिया। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाली 39 वर्षीय महिला मोरक्को की रहने वाली है। महिला ने प्रेमी को रात्रिभोज के लिए घर बुलाया था। दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसके बाद महिला ने चाकू से अपने प्रेमी की छाती और पेट पर कई वार करके उसकी हत्या कर दी।
Author: admin
आयकर विभाग को 70 देशों से कालेधन का सुराग मिला
विदेशों में जमा कालाधन वापस लाने की केंद्र की मुहिम को बड़ी कामयाबी मिली है। आयकर विभाग को करीब 70 देशों से कालेधन के सुराग मिले हैं। विभाग को विदेशी लेनदेन से जुड़ी 30 हजार से ज्यादा जानकारियां मिली हैं, जिनमें कई संदिग्ध बताई जा रही हैं। संदिग्ध लेनदेन को लेकर आयकर विभाग ने इनमें से करीब 400 लोगों को नोटिस भी भेजा है। आयकर विभाग के सूत्रों ने हिन्दुस्तान को बताया कि वित्तीय सूचनाओं के स्वत: आदान-प्रदान के करार के तहत अलग-अलग देशों की तरफ से जानकारी साझा की गई हैं। आयकर विभाग ने सितंबर में मिली इस जानकारी
जिसने मंत्री को सबरीमाला मंदिर में जाने से रोका था
सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर चल रहे विरोध के बीच केरल पुलिस ने केन्द्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन के निजी वाहन को भगववान अयप्पा के मंदिर में जाने से रोका था। यह कार्रवाई आईपीएस अधिकारी यतीश चंद्र ने की थी। यतीश की उम्र करीब 30 साल है, उनको वहां ‘दंबंग’ ऑफिसर के नाम से जाना जाता है। दरअसल, बुधवार को मंत्री के काफिले के बाद एक निजी जब वहां से गुजर रहा था तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बहस हुई थी जिसका वीडियो भी सोशल मीडियो पर वायरल हुआ
लोकसभा चुनावों से दूर रह सकते हैं भाजपा के कई वरिष्ठ नेता
भाजपा की वरिष्ठ नेता व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा के बाद पार्टी के लगभग आधा दर्जन बड़े नेता भी लोकसभा के चुनाव मैदान से हट सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से कुछ प्रमुख नेता संसद में लोकसभा के बजाय राज्यसभा से आएंगे, जबकि कुछ बुजुर्ग नेता चुनावी राजनीति से ही दूरी बना सकते हैं। इनमें भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, भुवनचंद्र खंडूड़ी, शांता कुमार, करिया मुंडा जैसे प्रमुख नाम हैं। सुषमा स्वराज ने हाल में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की
मनोहर पर्रिकर चाहते हैं CM पद छोड़ना
बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पद से त्यागपत्र देना चाहते थे लेकिन भाजपा आला कमान ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। गोवा फारवर्ड पार्टी के प्रमुख और राज्य के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने गुरूवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘वह (पर्रिकर) मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहते थे। जब वह गणेश चतुर्थी पर्व पर अस्पताल में भर्ती हुये तो उन्होंने अपने सभी मंत्रालय अन्य मंत्रियों को सौंपने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन उसके बाद कई चीजें हुईं। भाजपा आलाकमान ने इसमें हस्तक्षेप किया। त्यागपत्र देना या न देना पूरी तरह से उनके (पर्रिकर) के हाथ
कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर ने किया कमाल
अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में बुधवार को दिल्ली के फिरोज कोटला मैदान पर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का कहर देखने को मिला। अर्जुन ने मेजबान दिल्ली के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और पांच विकेट झटके। मुंबई की ओर से खेलते हुए अर्जुन ने 98 रन देकर पांच विकेट लिए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दिल्ली अंडर-19 टीम ने 9 विकेट पर 394 रन बना लिए थे। इससे पहले मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 453 रन बनाए, जिसमें दिव्यांशु के 211 रनों की पारी शामिल रही। अर्जुन ने दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी, वैभव कंडपाल, गुलजार
World Cup से पहले ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज चाहता है
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चाहता है कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम दो वनडे मैच खेलने के लिए पाकिस्तान आए। पीसीबी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को इसके लिए मनाने में जुटा हुआ है। पाकिस्तान में 2009 में क्रिकेट मैच के दौरान गद्दाफी स्टेडियम पर हुए आतंकी हमले के बाद से अंतरराष्ट्रीय टीमें वहां दौरे पर जाने से कतराती हैं। हालांकि पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हो चुकी है, लेकिन अभी भी ज्यादातर टीमें सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा नहीं करना चाहती हैं।
ज्वाला गुट्टा की बात ही कुछ और थी
भारतीय बैडमिंटन के हालिया वर्षों में अश्विनी पोनप्पा और ज्वाला गुट्टा से उम्दा युगल की खिलाड़ी नहीं हुई हैं। इन दोनों की जोड़ी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप, राष्ट्रमण्डल खेल समेत कई बड़ी प्रतियोगिता में यादगार प्रदर्शन किया है। पर, अब ज्वाला गुट्टा ने कोर्ट से किनारा कर लिया है। ऐसे में अश्विनी पोनप्पा ने देश की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सिक्की रेड्डी के साथ जोड़ी बनाई है। सैयद मोदी बैडमिंटन में हिस्सा लेने आई अश्विनी पोनप्पा ने कहा कि सिक्की बढ़िया खेल रही है। पर ज्वाला गुट्टा की बात ही कुछ और है। सिक्की से ज्वाला की तुलना नहीं की जा सकती। बाबू
भारत से खेलना हमारे लिए अच्छी चुनौती
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टिम ड्रमंड ने कहा कि वर्ल्ड कप हॉकी के पहले मैच में मेजबान भारत से खेलना ऐसी चुनौती है जिसका हर टीम को इंतजार रहता है। दक्षिण अफ्रीका पूल सी के पहले मैच में 28 नवंबर को भारत से खेलेगी। ड्रमंड ने कहा, ‘पहला मैच भारत से खेलने से बेहतर क्या हो सकता है। मैंने सुना है कि दर्शक काफी शोर मचाते हैं। मैं भारत में पहली बार नहीं खेल रहा हूं लेकिन मेरे कई साथी खिलाड़ी पहली बार आए हैं और भुवनेश्वर में खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम पिछली बार वर्ल्ड
हॉलीवुड मूवीज की जोरदार कमाई के बावजूद भारत में अभी भी बॉलीवुड
कुछ महीने पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हॉलीवुड ने स्थानीय फिल्म इंडस्ट्री को खत्म कर दिया है। उनका कहना कुछ हद तक सही भी है क्योंकि ‘एवेंजर्स : इनफिनिटी वार’ ने देश में 312 करोड़ की कमाई की। यही नहीं टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल : फॉलआउट’ ने भी 112 करोड़ रुपये बनाए। हालांकि अगर हम करीब से नजर डालें तो पाएंगे कि आज भी बॉलीवुड का जादू ही भारतीयों के सिर चढ़कर बोलता है। दूसरे देशों में ज्यादा कमाई… भारत की तुलना में हॉलीवुड की फिल्में इटली, फ्रांस, दक्षिण कोरिया
