मोहम्मद तौफीक को कैसे आतंक ने अपनी ओर खींचा

इस हफ्ते जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मारे गए 26 वर्षीय तेलंगाना आंतकी मोहम्मद तौफीक ने आतंक की दुनिया में बहुत पहले ही कदम रख दिया था। पुलिस ने गुरूवार को बताया कि तौफीक पांच साल पहले हफ्ते भर की ट्रिप पर श्रीनगर गया था और उसके बाद इस्लामिक कट्टपंथियों की तरफ से लगातार सोशल मीडिया और मैसेज के जरिए उसे बरगलाया गया। पूर्वी तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम के रहनेवाले मोहम्मद तौफीक को दो अन्य आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था। कश्मीर में अल-कायदा सेल, अंसार गजावतुल हिंद के अनुसार,  तेलंगाना के हैदराबाद का रहने वाला तौफीक

Read More

NDA से अलग हुई TDP और कांग्रेस ने किया समर्थन

लोकसभा चुनाव से महज एक साल पहले आंध्र प्रदेश की तेलुगू देशम पार्टी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बड़ा झटका देते हुए साथ छोड़ दिया है। केन्द्र में दो प्रतिनिधियों के मोदी सरकार के कैबिनेट से इस्तीफे के एक हफ्ते बाद 16 सांसदों वाली टीडीपी ये यह फैसला किया है। एनडीए से अलग होने का टीडीपी का यह फैसला पार्टी पोलित ब्यूरो की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने के चलते एन. चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई वाली टीडीपी और अन्य स्थानीय पार्टियां केन्द्र सरकार से काफी नाराज हैं। हालांकि, एनडीए

Read More

इंफाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय विज्ञान कांग्रेस का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंफाल में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के105 वें सत्र का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय विज्ञान कांग्रेस में कहा कि  आर एंड डी को राष्ट्र के विकास के लिए अनुसंधान के रूप में फिर से  परिभाषित करने का यह श्रेष्ठ समय है। वहीं इससे पहले उनकी आगवानी मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और राज्यपाल नज़मा हेपतुल्लाह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद वह राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय, एक हजार आंगनवाड़ी केंद्रों और शिक्षकों, डॉक्टरों और नर्सों के लिए 19 आवासीय परिसरों की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री लुवांगपोकपा बहुखेल परिसर का भी उद्घाटन करेंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। भारतीय विज्ञान कांग्रेस का

Read More

तीन तलाक़ कानून के विरोध में सड़क पर उतरीं मुस्लिम महिलाएं

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन तलाक कानून के खिलाफ बुधवार को मुस्लिम महिलाओं ने भागलपुर में मौन जुलूस निकाला। महिलाओं के साथ उनके बच्चे और पति भी शामिल थे। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरे थे। मौन जुलूस में शामिल महिलाओं ने कहा कि यह बिल इस्लामी शरीयत के खिलाफ है। इसलिए वह इसका विरोध कर रही हैं। उनका कहना था कि बिल उनके निजी जिंदगी में दखल दे रहा है। जहां भी मुस्लिम महिलाएं हैं, वह इसका विरोध कर रही हैं। जुलूस शहर के तीन केंद्रों से निकलकर मुस्लिम हाईस्कूल में इकट्ठा हुआ, जहां से

Read More

बिहार के इन इलाकों में गैस और तेल के बड़े भंडार मिलने के संकेत

आने वाले समय में बिहार के लोगों की किस्मत चमक सकती है। बिहार में प्राकृति गैस और तेल के बड़ें भंडार मिलने के संकेत मिले हैं। गैस और तेल ये भंडार बिहार के सीवान जिले में मिलने की संभावना है। खबरों के अनुसार पेट्रोलियम मंत्रालय ने सीवान में तेल और गैस के संभावित भंडार की तलाश करने के लिए हरी झंडी दे दी है। ओएनजीसी ने जिल के रघुनाथपुर प्रखंड में मशीने लगाकर खुदाई करना शुरू कर दिया है जिससे कि पृथ्वी की नीचे मौजूद प्राकृतिक भंडार की जांच की जा सके। बताया जा रहा है कि खुदाई से मिले

Read More

4 साल में रुपया डबल करने का लालच देकर फंसाते थे लोगों को

प्रॉपर्टी में निवेश कर रकम दो से तीन गुना करने का झांसा दे कई राज्यों के हजारों लोगों को ठगने वाली छह कंपनियों का एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे कंपनियों के दस्तावेज और लोगों के निवेश के हिसाब-किताब से जुड़ी फाइलें बरामद की हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। एसएसपी एसटीएफ रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि दून निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाने में यूनाइटेड

Read More

उथल-पुथल भरे कारोबार में सेंसेक्स दूसरे दिन भी गिरा

दुनिया में  व्यापार युद्ध छिड़ने की आशंकाओं के बीच जारी वैश्विक बिकवाली के कारण उथल- पुथल भरे कारोबार में बुधवार को सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन गिरकर बंद हुआ। आज के कारोबार में  तेल एवं गैस,  रियल्टी,  धातु और वाहन समूह के शेयर बिकवाली के दबाव में रहे। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रेक्स टिलरसनको हटा कर   सीआईए निदेशक माइक पाम्पियो को विदेश मंत्री बनाये जाने से अमेरिकी शेयर बाजारों में मंगलवार को हुई गिरावट का असर आज एशियाई शेयर बाजारों पर भी दिखा।  पोम्पेओ चीन और ईरान के प्रति कट्टर रुख के समर्थक हैं। बंबई शेयर बाजार का

Read More

वैश्विक रुख के चलते चमके सोना-चांदी

स्थानीय सर्राफा कारोबारियों के लिवाली बढ़ाने और मजबूत वैश्विक रुख के चलते बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने का भाव 65  रुपये बढ़कर 31,515  रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। औद्योगिकी इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के उठाव बढ़ाने से चांदी की कीमतें भी 60  रुपये चढ़कर 39,560  रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। डॉलर की कमजोरी का मिला फायदा सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि डॉलर के कमजोर रहने और वैश्विक स्तर पर सोने में उछाल से तेजी के रुख को समर्थन मिला। इसके अतिरिक्त,  घरेलू सर्राफा कारोबारियों की ताजा लिवाली ने भी इसका समर्थन किया। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में,  सोना

Read More

बंधन बैंक ने जारी किया आईपीओ

बंधन बैंक का आईपीओ आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 19 मार्च तक खुला रहेगा। बंधन बैंक ने आईपीओ के लिए 370-375 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। बंधन बैंक की आईपीओ से 4,470 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। वहीं बंधन बैंक ने 65 एंकर इंवेस्टर्स से 1,342 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बंधन बैंक के आईपीओ में 10 फीसदी हिस्सा बिकेगा जिसमें 9.76 करोड़ नए इक्विटी शेयर शामिल हैं। ओएफएस के जरिए 1.4 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे। आईपीओ के बाद बंधन बैंक में प्रोमोटर होल्डिंग 89 फीसदी से घटकर 82 फीसदी हो जाएगी।

Read More

फॉर्म में वापसी करते ही रोहित ने तोड़ा युवी के छक्कों का रिकॉर्ड

निदाहास ट्रॉफी में बुधवार को बांग्लादेश को 17 रनों से हराकर भारत ने फाइनल में जगह पक्की कर ली। टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ 61 गेंद पर 89 रनों की पारी खेली और भारत की पारी की आखिरी गेंद पर रनआउट हुए। रोहित की शुरुआत हालांकि धीमी थी, लेकिन आखिरी के ओवरों उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। रोहित ने इस दौरान पांच छक्के जड़े। इस तरह से रोहित टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।रोहित ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ते हुए 75 टी20 छक्के

Read More

Scroll Up