पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के गुजरात शहर में एक रैली के दौरान पूर्व क्रिकेट कप्तान और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पाटीर् (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान पर भी जूता फेंके जाने का माामला सामने आया है। पाकिस्तानी अखबार डॉन में जारी खबरों के मुताबिक इमरान पर उस समय जूता फेंका गया जब वह एक वाहन पर चढ़ कर लोगों को संबोधित कर रहे थे। हालांकि जूता इमरान को न लगाकर पीटीआई नेता अलीम खान को जा लगा जो इमरान के दाहिने तरफ खड़े थे। पाकिस्तान में पिछले एक सप्ताह के दौरान नेताओं पर जूता फेंकने की ऐसी यह तीसरी घटना है। इससे पहले
Author: admin
ब्रिटिश वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का 76 साल की उम्र में निधन
महान भौतिकीविद और ब्रह्मांड विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का आज (बुधवार) कैम्ब्रिज स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। ब्रिटिश वैज्ञानिक हॉकिंग के बच्चों लुसी, रॉबर्ट और टिम ने एक बयान में कहा है, ‘हमें बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे पिता का आज निधन हो गया।’ बयान के मुताबिक, ‘वह एक महान वैज्ञानिक और अद्भुत व्यक्ति थे जिनके कार्य और विरासत आने वाले लंबे समय तक जीवित रहेंगे। उनकी बुद्धिमतता और हास्य के साथ उनके साहस और दृढ़-प्रतिज्ञा ने पूरी दुनिया में लोगों को प्रेरित किया है।’ उसमें कहा गया है,
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन आज से होगी शुरू
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन आज शुरू की जाएगी। 21 किलोमीटर लंबी यह लाइन मजलिस पार्क-दुर्गाबाई देशमुख दक्षिण परिसर खंड मुसाफिरों और खासतौर पर छात्रों के लिए बड़ी राहत देगा। पिंक लाइन के इस कोरिडोर पर 12 स्टेशन हैं, जिसमें मजलिस पार्क, आजादपुर, शालीमार बाग, नेताजी सुभाष प्लेस, शकूरपुर, पंजाबी बाग (पश्चिम), ईएसआइ अस्पताल, राजौरी गार्डन, मायापुरी, नारायणा विहार, दिल्ली कैंट व दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस मेट्रो स्टेशन शामिल है। इस लाइन का औपचारिक शुभारंभ आज मेट्रो भवन में शाम चार बजे केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट में आज होगी बड़ी सुनवाई
अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज बड़ी सुनवाई होगी। इस मामले पर रोजाना सुनवाई को लेकर आज फैसला हो सकता है। कोर्ट ने यह पहले ही साफ कर दिया है कि इस मामले को आस्था की तरह नहीं बल्कि जमीनी विवाद के तौर पर देखेगा। सुप्रीम कोर्ट की पीठ इलाहाबाद हाईकोर्ट के 2010 के फैसले के खिलाफ दायर 13 अपीलों पर सुनवाई करेगी। इससे पहले 8 फरवरी को अयोध्या में विवादित राम जन्मभूमि मामले की सुनवाई हुई थी। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस अब्दुल नज़ीर की पीठ में सभी पक्षों ने
कांग्रेस ने कराया ताकत का अहसास
संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर आज विपक्षी दलों का रात्रिभोज हुआ जिसमें माकपा, भाकपा तृणमूल कांग्रेस, बसपा, सपा, जदएस, राजद सहित 20 विपक्षी दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया।सोनिया के आवास पर हुये इस रात्रिभोज में राकांपा के शरद पवार, सपा के रामगोपाल यादव, बसपा के सतीशचंद्र मिश्र, राजद से मीसा भारती और तेजस्वी यादव, माकपा से मोहम्मद सलीम, द्रमुक से कनिमोझी, और शरद यादव आदि ने हिस्सा लिया। माना जा रहा है कि इस बैठक में विपक्षी एकता को लेकर बातचीत हुयी। सोनिया गांधी के इस रात्रिभोज को लोकसभा चुनाव में राजग के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा खड़ा
सुप्रीम कोर्ट ने आधार को सेवाओं से लिंक कराने की आखिरी तारीख बढ़ाई
आधार को विभिन्न सेवाओं से जोड़ने पर सर्वोच्च अदालत ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बायोमेट्रिक योजना और उससे संबंधित कानून की वैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला आने तक समयसीमा बढ़ा दी है। इससे पहले 31 मार्च की समयसीमा तय की गई थी। याचिकाओं में आधार को बैंक खाते, फोन नंबर व अन्य सेवाओं से अनिवार्य रूप से जोड़ने का विरोध किया था। उनका तर्क है कि 12 नंबर के आधार कार्ड से जुड़ने पर व्यक्तिगत निजता का हनन हो सकता है। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच
सिंगर आदित्य नारायण को मिली जमानत
सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने रविवार को मुंबई के अंधेरी में अपनी मर्सडीज कार से ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो ड्राइवर और उसमें बैठी एक महिला घायल हो गई थी। जिसके बाद मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने आदित्य के खिलाफ रैश ड्राइविंग का मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। बाद में 10 हजार रुपए के निजी मुचकले पर जमानत पर उन्हें रिहा कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आदित्य ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की। पुलिस ने आदित्य का मेडिकल टेस्ट भी कराया। आदित्य ने खुद पहुंचाया था हॉस्पिटल… खबरों की
फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी
बॉलीवुड के महानायक बिग बी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ की शूटिंग में बिजी हैं। जोधपुर में चल रही शूटिंग के दौरान अमिताभ को अपनी तबीयत कुछ सही नहीं लग रही। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ब्लॉग पर दी है। अमिताभ ने ये ब्लॉग सुबह 5 बजे लिखा है। उन्होंने अपने ब्लॉग में यह जानकारी भी दी है उनके डॉक्टर्स की टीम मुंबई से जोधपुर आएगी, जो कि उनका चेकअप करेगी। बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा कि डॉक्टर्स मेरा चेकअप करके मुझे फिर से पहले जैसा फिट कर देगी। मैं आराम करूंगा और आपको
32 और 43 इंच की टीवी की पहली सेल आज, घर बैठे ऐसे खरीदें
Mi TV 4A Price in India: चीनी स्मार्टफोन और टीवी बनाने वाले कंपनी Xiaomi ने पिछले दिनों Mi TV 4A को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। Mi TV 4A को कपंनी ने दो साइज में पेश किया था। इन दोनों टीवी की साइज 32 इंच और 43 इंच है। Xiaomi मंगलवार यानि आज पहली बार Mi Tv 4A को ऑनलाइन बेचने जा रही है। ऐसे ग्राहक जो Mi TV 4A को खरीदने का मन बना रहे हैं, वे घर बैठकर ही पसंददीदा टीवी खरीद सकते हैं। Mi TV 4A को खरीदने के लिए ग्राहक को flipkart.com या फिर mi.com पर
चिट फंड संशोधन विधेयक पेश, 36 साल पुराने कानून में बदलाव
लोकसभा में चिट फंड (संशोधन) विधेयक, 2021 पेश किया गया जिसके माध्यम से 1982 के चिट फंड अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव किया गया। इसमें चिटों के लिए मैत्री फंड का भी उपयोग करने का प्रावधान है। निचले सदन में वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने विधेयक पेश किया। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर तेदेपा, वाईएसआर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और अन्नाद्रमुक के सदस्यों के भारी हंगामे के बीच ही विधेयक पेश किया जो अपने अपने मुद्दों को लेकर आसन के समीप आकर नारेबाजी कर रहे थे। विधेयक के उद्देश्यों में कहा गया है कि चिट कारोबार का विकास करने तथा
