वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री पतंगराव कदम का आज रात यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी है। महाराष्ट्र कांग्रेस ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। वह74 साल के थे। उनके परिवार में बेटा विश्वजीत कदम है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विश्वजीत कदम ने वर्ष 2014 के आम चुनाव में पुणे सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गये थे। आज दिन में कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी लीलावती अस्पताल गयी थीं जहां कदम का किडनी का इलाज चल रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से जीवन
Author: admin
राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन: विकास में उम्रदराज अफसर बने बाधक, युवा अफसरों को आगे आना होगा- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के सेंट्रल हॉल आयोजित जनप्रतिनिध सम्मेलन के दौरान सांसदों और विधायकों को संबोधित करते हुए विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही। ‘वी फॉर डेवलपमेंट’ की थीम पर आधारित राष्ट्रीय सम्मेलन में पीएम ने कहा कि देश को मिशन मोड में काम करना होगा तभी विकास हो पाएगा। उन्होंने कहा कि देश में बैकवर्ड की स्पर्धा नहीं बल्कि फॉरवर्ड की स्पर्धा होनी चाहिए। उन्होंने उम्रदराज अफसरों को विकास के लिए बहुत बड़ी बाधक मानते हुए कहा कि नौजवान अफसरों को आगे आना होगा। विकास के लिए जनभागीदारी है जरूरी पीएम ने कहा कि ज्यादा उम्र के
देश और औधौगिक क्षेत्र को साइबर अपराधियों से खतरा: राजनाथ सिंह
गाजियाबाद स्थित सीआईएसएफ की पांचवीं आरक्षित वाहिनी में शनिवार को 49वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अर्द्ध सैनिक बल में 33 फीसदी महिलाओं की भागीदारी की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि देश और औधौगिक क्षेत्र को साइबर अपराधियों से खतरा हैं। सीआईएसएफ समेत अन्य बल को अपने साइबर सेल को मजबूत करने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि साल 2022 में आजादी से 75 साल पूरे हो रहे है। ऐसे में सीआईएसएफ अपने को ऐसे विकसित करें कि साल 2022 में एक नया सीआईएसएफ नजर आए।
प्रधानमंत्री मोदी से मिले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रॉन, कई समझौते पर मुहर संभव
चार दिवसीय भारत दौरे पर अपनी पत्नी ब्रिगिट्टे मैरी क्लाउड मेक्रोन और मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रॉन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात कर रहे हैं। इससे पहले मैक्रोन ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलकर कई मुद्दो पर चर्चा की। शुक्रवार को देर रात चार दिवसीय दौरे के लिए भारत पहुंचे मैक्रोन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पहुंच कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रतिनिधि स्तर की बातचीत में हिंद महासागर में सहयोग बढ़ाने का मुद्दा प्राथमिकता पर लिया जा सकता है।
फाइनल में पहुंची लिएंडर पेस-जेम्स केरेटानी की जोड़ी
लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार जेम्स केरेटानी ने न्यूपोर्ट बीच चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। पेस-केरेटानी ने सेमिफाइनल मैच में मार्सेलो अरेवालो और मिगुएल एंजेल की जोड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अमेरिक में चल रहे इस टूर्नामेंट में पेस-केरेटानी और मार्सेलो-मिगुएल के बीच सेमिफाइनल का मुकाबला खेला गया। जिसमें पेस-केरेटानी की जोड़ी ने सीधे सेटों में मार्सेलो-मिगुएल की जोड़ी को 6-3, 6-3 हरा दिया। सेमिफाइनल का यह मुकाबल एक घंटे और 10 मिनट तक चला। फाइनल मुकाबले में अब पेस-केरेटानी की जोड़ी गैरवरीय ट्रीट हुवेय-डेनिस कुंदाल की जोड़ी से भिड़ेगी। आपको बता
तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 63 रनों से हराया, शमी ने झटके 5 विकेट
भारत ने वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 63 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने इस मैदान पर अपने अपराजित क्रम को जारी रखा है और सीरीज में एक मैच जीतकर अपना सम्मान बचा लिया है। दक्षिण अफ्रीका हालांकि 2-1 से सीरीज अपने नाम करने में सफल रहा है। भारत ने चौथी पारी में दक्षिण अफ्रीका के सामने 241 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मेजबान टीम हासिल नहीं कर पाई और 73.2 ओवरों में 177 रनों पर ही ढेर हो
पति बना हैवान, अवैध संबंधों के शक में बीबी और 2 बच्चियों को काट डाला
चित्रकूट की शिवरामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के चकला गुरू बाबा गांव में शुक्रवार की भोर एक व्यक्ति ने पत्नी और दो मासूम बच्चियों का चाकू से गला रेतकर बेरहमी से कत्ल कर दिया। शोरशराबा सुनकर मौके पर पहुंचे पिता को हत्यारे ने धक्का देकर गिरा दिया और मौके से भाग निकला। बाद में हत्यारे ने पुलिस चौकी में जाकर समर्पण कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे, घटना के पीछे अवैध संबंधों का शक बताया जा रहा है। चकला गुरू बाबा गांव का अजीत पत्नी मैना देवी (32) व दो बच्चियों नंदिनी (8) पिंकी (6) के साथ कमरे में सो रहा
सोना 100 रुपये और सस्ता हुआ, चांदी की चमक भी फीकी पड़ी
वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में मिश्रित रुख रहने के बीच जेवराती मांग कमजोर पड़ने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये लुढ़ककर 31,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 185 रुपये की गिरावट के साथ 39,385 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मांग घटने से दाम धड़ाम स्थानीय बाजार में मांग की सुस्ती से दोनों कीमती धातुओं के भाव गिर गए। सोना 99.99 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता की कीमत 100 रुपये की गिरावट के साथ क्रमशः 31,350 रुपये और 31,200 प्रति 10 ग्राम पर आ गई। आठ ग्राम
इस बार 8 दिन की होगी नवरात्र, यह है घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
नवरात्रि साल में दो बार आती है पहली चैत्र नवरात्रि और दूसरी शारदीय नवरात्र। इसके अलावा गुप्त नवरात्रि पर भी लोग मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं। चैत्र नवरात्र से नववर्ष के पंचांग की गणना शुरू होती है। नवरात्रि के नौ दिन मां के अलग-अलग स्वरुप की पूजा की जाती है। इस बार नवरात्रि 18 मार्च से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। इसके बाद नवरात्र के नौ दिन मां के लिए उपवास रखा जाता है। दसवें दिन कन्या पूजन के पश्चात उपवास खोला जाता है। आषाढ़ और माघ मास के शुक्ल पक्ष
जानें क्यो अच्छा होता है व्रत रखना
चैत्र नवरात्रि इस बार 18 मार्च से शुरु हो रही है। गर्मियों से पहले पड़ने वाली नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इससे नववर्ष के पंचांग की गणना शुरू होती है। नवरात्रि के नौ दिन मां के अलग-अलग स्वरुप की पूजा की जाती है। नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। इसके बाद नवरात्र के नौ दिन मां के लिए उपवास रखा जाता है। दसवें दिन कन्या पूजन के पश्चात उपवास खोला जाता है। क्यों अच्छा है व्रत रखना चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र मौसम बदलने के वक्त मनाया जाता है। चैत्र नवरात्र गर्मी की शुरुआत में मनाया जाता
