मैच की तैयारी में जुटे विराट, ट्रैनिंग के दौरान शेयर की ये फोटो

साउथ अफ्रीका टूर से वापस आने के बाद विराट मुंबई में अपने पत्नी अनुष्का के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे थे। टी 20 ट्राई सीरीज से ब्रेक ले विराट रेस्ट कर रहे थे। लेकिन अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल की तैयारी विराट ने अभी से शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले विराट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया है। फोटो शेयर करते हुए विराट ने लिखा है, ‘सुबह जल्दी उठकर ट्रेनिंग में खूब आनंद आता है।’ फोटो को देखकर साफ पता लग रहा है कि विराट ने ये फोटो ग्राउंड में

Read More

ममता बनर्जी से मिलेंगी शमी की पत्नी हसीन जहां

क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर गंभीर आरोप लगाने वाली उनकी पत्नी हसीन जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगी। हसीन 23 मार्च को ममता से मिलेंगी। शमी की पत्नी ने इस मामले में ममता बनर्जी से समर्थन मांगा था। इसके अलावा उन्होंने कोलकाता पुलिस से अपने लिए सुरक्षा की भी मांग की थी। हसीन का कहना है कि जब से वह शमी के खिलाफ बोलने लगी हैं तब से उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। कोलकाता पुलिस जांच में जुटी इस बीच कोलकाता पुलिस भी हसीन जहां के आरोपों की जांच कर रही है। इसी हफ्ते

Read More

इंडोनेशिया में हादसे का शिकार हुईं ये एक्ट्रेस, इस वजह से बच गई जान

टीवी होस्ट, एक्ट्रेस और मिस इंडिया रह चुकी नताशा सूरी इंडोनेशिया में बंजी जम्पिंग के दौरान एक बुरे हादसे का शिकार हो गई हैं। उन्हें वहां एक लग्जरी ब्रांड स्टोर के रिबन कटिंग सेरेमनी में बतौर चीफ गेस्ट बुलाया गया था। काम पूरा होने के बाद नताशा अपना शेड्यूल आगे बढ़ाकर वहां की स्पोर्ट एक्टिविटी देखने के लिए रुक गईं। जब वे बंजी जंपिंग कर रही थीं, तभी अचानक रस्सी बीच में से टूट गई, जिससे उनका बैलेंस बिगड़ा और वे नीचे जा गिरीं। 24 घंटे रहेंगी डॉक्टर्स की निगरानी में… फिलहाल, नताशा को इंडोनेशिया के एक अस्पताल में भर्ती

Read More

तो इस फोटो को दिखाकर अमिताभ ने मांगा था काम, हो गए थे रिजेक्ट

बॉलीवुड के महानायक इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ की शूटिंग में बिजी हैं। बीते दिनों फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान उनकी तबियत भी खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई वापस लाया गया था। अमिताभ ने अपनी तबियत बिगड़ने की जानकारी खुद अपने ब्लॉग के जरिए ही दे दी थी। देखा जाए तो बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में बिग बी ने अपनी पुरानी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसे उन्होंने फिल्मों में काम करने के लिए अप्लाई किया था। ऑफ वाइट कलर के कुर्ते-पजामें में

Read More

19 साल बाद इस जूनियर एक्टर के साथ रोमांस करेंगी ऐश्वर्या

1964 की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘वो कौन थी’ का रीमेक जल्द ही बनाया जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन साधना की जगह नजर आ सकती हैं। और उनके अपोजिट होंगे शाहिद कपूर। जो ऐश से उम्र में 7 साल छोटे हैं। 19 साल बाद फिर दिखेंगे साथ… अगर ये दोनों साथ में आए तो ये इनकी लीड रोल में एक साथ पहली फिल्म होगी। हालांकि, 19 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ताल में दोनों साथ काम कर चुके हैं। दरअसल, फिल्म के गाने ‘कहीं आग लग लगे लग जावे’ में शाहिद कपूर ऐशवर्या के सिर

Read More

वजन कम कराने के चक्कर में ‘गदर’ का ये एक्टर गवां बैठा जान, स्लिम होने के लिए कराई थी सर्जरी

टीवी के पॉपूलर शो ‘फ्लॉप शो’ में जसपाल भट्टी के साथ नजर आ चुके एक्टर विवेक शौक ने लोगों के बीच एक कॉमेडियन के तौर पर अपनी पहचान बनाई थी। अपनी कॉमेडी से न सिर्फ छोटे पर्दे पर बल्कि बड़े पर्दे पर भी लोगों को खूब हंसाया। गदर में सनी देओल के साथ नजर आ चुके विवेक पतले और हैंडसम दिखना चाहते थे और यही चाहत उनकी जान ले बैठी। दरअसल, विवेक पर स्लिम होने का भूत सवार हो गया था। और इसी के चलते उन्होंने अपनी सर्जरी करवा ली। सर्जरी के कुछ देर बाद ही उनकी हालत काफी खराब

Read More

चीन में मिले 115000 साल पुराने हड्डी के औजार

चीन में मिले 1,15,000 साल पुराने हड्डी के औजारों के विश्लेषण से पता चला है कि देश में प्रागैतिहासिक मानवों द्वारा औजार बनाने की तकनीक कहीं अधिक परिष्कृत थी।   प्लस वन पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, खुदाई में मिली हड्डियों के टुकड़ों पर मौजूद निशान हमें बताते हैं कि उस समय के मानव हड्डी की यांत्रिक संरचना से भली भांति परिचित थे। वे जानते थे कि उनसे उपकरण कैसे बनाएं।   कनाडा में मांट्रियल विश्वविद्यालय के ल्यूक डोयन ने कहा, ‘पूर्वी एशिया में प्रागैतिहासिक काल की ये कलाकृतियां हड्डी को कच्चे माल के रूप में उपयोग कर

Read More

टेक्सास के ऑस्टिन में विस्फोट, एक घायल

अमेरिका के टेक्सास राज्य की राजधानी ऑस्टिन में कल (मंगवार) को एक धमाका हुआ। शाम को हुए इस धमाके में एक व्यक्ति घायल हो गया। ऑस्टिन- ट्राविस कंट्री की आपात सेवा ने ट्विटर पर बताया कि विस्फोट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया लेकिन उसकी जान बच गयी है। उन्होंने ट्विटर पर जानकारी दी कि पुलिस, एफबीआई और अन्य एजेंसियां विस्फोट के बाद घटनास्थल पर पहुंच गयी थी। अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी है कि यहां पहले पाये गये छह विस्फोट उपकरण आपस में जुड़े हुए थे।

Read More

भ्रष्टाचार मामलाः फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति सरकोजी पुलिस हिरासत में

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को फ्रांस पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया। उनसे 2007 के चुनाव प्रचार के दौरान लीबिया के शासक मुअम्मर गद्दाफी से कथित तौर पर नोटों से भरे सूटकेस मिलने के आरोपों को लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ से करीबी तौर पर जुड़े सूत्र ने बताया कि सरकोजी को मंगलवार सुबह हिरासत में लिया गया। भ्रष्टाचार, धनशोधन और कर चोरी की जांच के विशेषज्ञ उनसे पेरिस के उपनगरीय शहर नानतेरे स्थित उनके कार्यालय में पूछताछ कर रहे हैं। सरकोजी हाल-फिलहाल तक इस मामले में पूछताछ संबंधी सम्मन का जवाब देने से इनकार करते करते

Read More

करोड़ों यूजर्स का डाटा चुराने वाली कंपनी के CEO सस्पेंड

अमेरिका में साल 2016 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स का निजी डाटा चुराने वाली कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका के सीईओ अलेक्जेंडर निक्स को सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले फेसबुक ने भी ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव में जीत में कथित मदद करने के आरोप में ‘कैम्ब्रिज ऐनलिटिकल’ को निलंबित कर दिया था। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक ब्रिटेन के चार न्यूज चैनल में ये खबर दिखाए जाने के बाद अलेक्जेंडर को संस्पेंड करने का फैसला किया गया। बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप की मदद करने वाली एक कंपनी कैंब्रिज

Read More

Scroll Up