पुलिस वैन से कुचलकर महिला की मौत पर बवाल

बिहार के गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाने की पुलिस की गाड़ी से कुचलकर शुक्रवार सुबह एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना महम्मदपुर मोड़ के पास हुई। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर महम्मदपुर-मलमलिया सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीण मृतका के परिजनों को मुआवजा देने व दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की जिस गाड़ी से कुचलकर महिला की मौत हुई है, उसके अंदर शराब की बोतल और एक जिंदा मुर्गा भी पाया गया है। लोगों का कहना है कि घटना के वक्त गाड़ी में सवार

Read More

दरोगा ने महिला अधिकारी को धोखे में रखकर की सगाई

इलाहाबाद में तैनात एक दरोगा अपने तलाकशुदा होने की बात छुपाकर तेलीबाग में रहने वाली एक महिला अधिकारी से शादी रचाने की फिराक में था। वरीक्षा, सगाई और तिलक की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। लेकिन, शादी से 20 दिन पहले ही लड़की के सामने उसकी पोल खुल गई। पता चला कि दरोगा न सिर्फ तलाकशुदा है बल्कि एक बेटी का पिता भी है। युवती ने उसकी पूर्व पत्नी से संपर्क किया तो दरोगा का एक और घिनौना चेहरा सामने आया। पता चला कि पहली पत्नी से तलाक के बाद भी वह डरा-धमका कर उसके साथ संबंध बनाता रहता

Read More

जमशेदपुर में ज्यादा खपत

अब ज्यादा बिजली खपत करने पर बिजली महंगी मिलेगी। टाटा स्टील लिमिटेड ने बिजली के फिक्सड चार्ज में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पांच गुना बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। कंपनी ने 13 रुपये से फिक्सड चार्ज बढ़ाकर 65 रुपये, जबकि एचटी लाइन में 320 से बढ़ाकर 385 रुपये करने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, मीटर चार्ज को 20 से बढ़ाकर 25 रुपये करने की मांग की है। साथ ही एनर्जी चार्ज के तहत 400 यूनिट से अधिक की खपत पर प्रति यूनिट 45 पैसे बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है। मंगलवार को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा इस संबंध

Read More

फूड प्वॉइजनिंग के चलते स्टेप बाय स्टेप स्कूल के 30 छात्र बीमार

नोएडा के सेक्टर 132 में स्थित स्टेप बाय स्टेप स्कूल में गुरुवार को संदेहजनक स्थिति में फूड प्वॉइजनिंग के चलते एक-एक कर 30 छात्रों की तबियत बिगड़ गई। छात्रों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी बीएन सिंह ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस ने इस संबंध में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआई आर दर्ज कर ली है। डीएम बीएन सिंह ने कहा कि हमने सिटी मजिस्ट्रेट, सर्कल ऑफिसर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जांच के लिए भेज दिया है। हमें

Read More

वीडियोकॉन कर्ज विवाद

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को कहा कि 2012 में वीडियोकॉन समूह को 3,250 करोड़ रुपये का कर्ज देने के मामले में उसने आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ और एमडी चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर से पूछताछ की है।  सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में कुछ स्पष्टीकरण के लिए हमने राजीव कोचर को पूछताछ के लिए बुलाया था। एजेंसी ने वीडियोकॉन समूह के अधिकारी और चंदा कोचर के पति दीपक कोचर और अन्य के खिलाफ एक प्रारंभिक जांच (पीआई) दर्ज की है। यह जांच इसलिए हो रही है कि क्या 2012 में आईसीआईसीआई द्वारा वीडियोकॉन समूह

Read More

सलमान खान की बेल पर फैसला कल

काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। पांच साल जेल की सजा की पहली रात सलमान खान सेंट्रल कोर्ट में काट चुके हैं। आज जोधपुर सेशन कोर्ट में सलमान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई में जज ने फैसला सुरक्षित रख लिया। यानी सलमान को आज भी बेल नहीं मिली है उनकी जमानत पर कल फैसला आएगा।   सलमान को बेल ना मिले : विश्नोई समाज –  लोगों ने कहा सलमन को मिले न्याय, लोगों की दुआ उनके साथ – शनिवार को

Read More

अमित शाह मुंबई में 3 लाख कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

भारतीय जनता पार्टी का आज (शुक्रवार) 38वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को नमो ऐप के जरिए 5 संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए जिन पांच लोकसभा क्षेत्रों का चयन किया गया है उनमें नई दिल्ली, उत्तरी-पूर्वी दि्ल्ली, त्तरी मध्य मुंबई, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) और सारण (बिहार) की शामिल हैं। वहीं पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मुंबई में 3 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक मुंबई में शाह जिस रैली को संबोधित करने वाले हैं उसमें 3 लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा

Read More

मोदी ने ट्वीट कर कहा, हमें कार्यकर्ताओं पर गर्व है

भारतीय जनता पार्टी के 38वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि देश को मजबूत बनाने में भाजपा कार्यकर्ताओं के योगदान एवं बलिदान पर हमें गर्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट में लिखा कि मैं भाजपा के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं का नमन करता हूं। देश को बेहतर और मजबूत करने की दिशा में समर्पित व भाजपा को बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के त्याग और उनकी वीरता को हम गौरव से याद करते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए मोदी ने

Read More

रामदेव ने सफलता कुंवारेपन को बताया वजह

योग गुरू रामदेव ने कहा है कि उनकी सफलता और आनंदपूर्ण जीवन की एक वजह उनका कुंवारा होना है। 52  वर्षीय योग गुरू गोवा महोत्सव, 2021  को संबोधित कर रहे थे। तीन दिवसीय इस महोत्सव की शुरुआत आज पणजी के निकट हुई। आचार्य बालकृष्ण के साथ मिलकर पतंजलि समूह की स्थापना करने वाले रामदेव ने कहा कि कंपनी का पंजीकरण गैर लाभकारी धर्मार्थ ट्रस्ट के रूप में हुई थी क्योंकि इसका लक्ष्य धन कमाना नहीं है। उन्होंने कहा, “  लोग अपने परिवार के लिए काम करते हैं। न बीवी न बच्चे,  फिर भी कितने अच्छे। शादी आसान बात नहीं है।

Read More

नेपाल के प्रधानमंत्री यात्रा पर भारत पहुंचे

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली तीन दिवसीय यात्रा पर आज यहां पहुंचे। यात्रा के दौरान वह दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने के लिए भारतीय नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हवाईअड्डे पर ओली का स्वागत किया। नेपाल के प्रधानमंत्री कल शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और कल प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे। ओली का कल राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। यात्रा के तीसरे दिन नेपाली प्रधानमंत्री उत्तराखंड के पंतनगर में जी बी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जाएंगे। वह वहां ब्रीडर सीड प्रोडक्शन सेंटर और एकीकृत खेती परियेाजना का निरीक्षण

Read More

Scroll Up