आधार प्रमाणीकरण के जरिए जारी किए गए 50 करोड़ से अधिक फोन कनेक्शन बंद या अमान्य नहीं होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें आधार से डी-लिंक कराने के बारे में कोई आदेश नहीं दिया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपना मोबाइल डी-लिंक नहीं कराना चाहता है तो वह अपना आधार केवाईसी जारी रख सकता है। लेकिन कोई व्यक्ति आधार डी-लिंक कराना चाहता है, तो वह ऐसा कर सकता है, मगर उसे सेवा प्रदाता को कोई दूसरा वैध केवाईसी दस्तावेज देना होगा। ‘हिन्दुस्तान’ से विशेष बातचीत में यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर अजय भूषण
Author: admin
45 लाख से ज्यादा गाड़ियां होंगी सड़क पर दिल्ली में 5 हजार शादियां आज
शादी करने वाले जोड़ों के लिए सोमवार का दिन शुभ है। आज देव प्रबोधिनी एकादशी (देवोत्थान) है और यह शादी के लिए उत्तम मुहूर्त माना जाता है। इस मौके पर दिल्ली-एनसीआर में करीब पांच हजार शादियां होंगी। ऐसे में सड़कों और वैवाहिक स्थलों के आसपास के इलाकों में भारी भीड़ जुटेगी, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा सकती है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, फार्म हाउस, बैंक्वेट हॉल, समुदाय भवनों और पार्कों के आसपास शाम 5 बजे के बाद वाहनों की संख्या बढ़ेगी। इसलिए ऐसे वैवाहिक स्थलों के आसपास अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। स्थानीय पुलिस से इन स्थलों के
निरहुआ ने कहा, हमसे शादी करलो ऐश करोगी
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ और भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे एक साथ कई वीडियोज बनाते हैं और दिलचस्प बात तो ये है कि दोनों के ही वीडियोज शेयर करते रहते हैं और दिलचस्प बात तो ये है कि उनके सभी वीडियोज काफी वायरल होते हैं। अब हाल ही में निरहुआ ने आम्रपाली के साथ एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में दोनों भोजपुरी के गाने की लिप्सिंग करते हैं। निरहुआ कहते हैं, हमसे ब्याह करले ऐश करेगी तू। ये गाने सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसके साथ ही निरहुआ ने एक और वीडियो
मिलिए पीहू और डायरेक्टर विनोद कापड़ी से दोपहर 12 बजे
विनोद कापड़ी की फिल्म पीहू शुक्रवार को रिलीज हो गई है। ये फिल्म इस आइडिया पर बुनी गई है कि अगर एक छोटा बच्चा घर में अकेला रह जाए, तो वह क्या-क्या कर सकता है और उसके साथ क्या-क्या हो सकता है। इस फिल्म में एक ही अहम किरदार है और वो है पीहू जिसका असल जिंदगी में नाम मायरा है। जब आप फिल्म देखेंगे तो हर पल आप ये सोचकर डर जाएंगे कि अब कहीं पीहू जल न जाए या अब पीहू को चोट न लग जाए। इसके साथ ही फिल्म पैरंटिंग को लेकर यह मेसेज भी देती है
महू में जाम से निजात जनता के एजेंडे में ऊपर
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज है, नेताओं का प्रचार और जोर पकड़ रहा है। यहां 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला डॉट कॉम आपको बता रहा है राज्य के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा महू। संवाददाता वैभव कुमार ने जनता से बात कर यहां हालात का जायजा लिया। टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में जानिए आखिर जनता किस आधार पर वोट करने वाली है? ‘जाम की समस्या गंभीर’ एक युवा से
पुष्कर सरोवर रहे साफ, जनता के लिए ये बड़ा मुद्दा
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज है, नेताओं का प्रचार और जोड़ पकड़ रहा है। यहां 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला डॉट कॉम आपको बता रहा है राज्य के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा पुष्कर । संवाददाता अभिलाषा पाठक ने लोगों से बात कर यहां के हालात का जायजा लिया। उन्होंने ब्रह्म मंदिर पुष्कर में जानने की कोशिश की कि आखिर यहां की जनता क्या चाहती है? टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल
दोस्त को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़ा
यूपी के मऊ में शहर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर सब्जी मंडी के पास बीते 26 अक्टूबर की रात हुई युवक की हत्या की घटना का पर्दाफाश किया। इसके साथ ही पुलिस ने शुक्रवार को दो हत्यारोपियों को नवीन सब्जी मंडी के दक्षिणी गेट से गिरफ्तार किया। एएसपी एसके श्रीवास्तव ने कोतवाली में प्रेसवार्ता करके इस मामले का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपियों में एक मृतक का दोस्त है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस के साथ दो सौ रुपये बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों में रवि और उमेश सरायलखंसी थाने के भुजौटी के निवासी है। जबकि
फैशन डिजाइनर ने जिस शख्स को जेल से निकाला उसी ने ली जान
उसने अपनी बहन के साथ लंबी बातचीत को यह कहते हुए विराम दिया कि वह ”बिग बॉस देखने के बाद वापस से फोन करेगी लेकिन यह कभी हो नहीं पाया। करीब एक घंटे बाद फैशन डिजाइनर माला लखानी की कथित तौर पर उनके ही दर्जी द्वारा हत्या कर दी गई जिसे उन्होंने जेल से निकलवाने में मदद की थी। यह बात माला की बहन आरती शर्मा ने शुक्रवार को कही। सफदरजंग अस्पताल के शवगृह के बाहर अपनी बहन के शव का इंतजार कर रहीं आरती के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। माला (53) और उनके घरेलू सहायक बहादुर
इन शहरों में इतने कम हुए दाम
शनिवार 17 नवंबर 2021 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती देखने को मिली है। इंडियन ऑयल की बेवसाइट के मुताबिक शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 19 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। दरअसल ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कमी के कारण भारतीय बाजार में भी इसका असर देखा जा रहा है। अबतक 7 रुपए की हो चुकी है कटौती पेट्रोल के कीमतों की बात करें तो 4 अक्टूबर के बाद से अबतक पेट्रोल के दाम 7 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा कम हो चुके हैं। जबकि डीजल की कीमतें
जांच एजेंसियां बैंक खातों में गड़बड़ी रोकेंगी
आर्थिक अपराध पर रोक लगाने के लिए सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग जैसी जांच एजेंसियां अब बैंकिंग ट्रांजेक्शन पर भी निगाह रखेंगी। खाते में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर जांच एजेंसियां सभी बैंकों को उसका एलर्ट भेजेंगी, ताकि समय रहते वित्तीय धोखाधड़ी पर लगाम कसी जा सके और बैंकों को नुकसान न हो। वित्त मंत्रालय में वित्त विभाग और जांच एजेंसियों के बीच हुई बैठक में इस मुद्दे का समाधान निकाला गया। जांच एजेंसियों ने वादा किया कि वो घोटालेबाजों की जानकारी सभी बैंकों के साथ साझा करने का मैकेनिज्म जल्द बनाएंगी, ताकि ऐसे लोग एक बैंक के
