पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी नूर-उल-हक कादरी द्वारा इस सप्ताह की गई गलती को स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें 2008 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के साथ मंच साझा करते हुए ”अधिक संवेदनशील होना चाहिए था। पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्री कादरी के इस्लामाबाद में एक सभा में लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख सईद के साथ मंच साझा करने के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, ”मैं स्वदेश जाऊंगा और निश्चित तौर पर उनसे पूछूंगा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। हालांकि मुझे बताया गया कि वह कश्मीर में
Author: admin
इन्वेस्टर्स समिट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुकेश अंबानी,
दून में 07 अक्तूबर से होने वाली दो दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट को प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, आदित्य बिरला और रामदेव समेत देश की आठ शख्सियत संबोधित करेंगी। इसके बाद अन्य औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधि, सीएम त्रिवेंद्र रावत और अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट को संबोधित करेंगे। इस बीच प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को पीएम का कार्यक्रम फाइनल कर दिया। सूत्रों के अनुसार मोदी सात अक्तूबर को विशेष विमान से सुबह लगभग साढ़े दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से स्पोर्ट्स कॉलेज और करीब 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां पहले वे प्रदर्शनी का
नौवीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या
हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के अररा गांव में गुरुवार की सुबह नौवीं क्लास की छात्रा का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छात्रा का गांव सदर थाना क्षेत्र में है। छात्रा की देर रात अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। छात्रा के सिर में गोली लगी है। घटना की सूचना पर एसडीपीओ महेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे।
सोशल मीडिया पर धमकाने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं
बेलगाम होती पुलिस की गोली से मारे गये विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना ने बुधवार को सवाल किया कि हत्यारे सिपाही के पक्ष में पुलिसकर्मी कैम्पेन कर रहे हैं। …ये लोग अपराधी के लिये चंदा जुटा रहे हैं…। पर, अफसर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। कल्पना ने यह भी कहा कि रोजाना कोई न कोई वीडियो व आडियो ऐसा वायरल हो रहा है जिसमें विवेक के परिवार को धमकी दी जा रही है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही हैं। आखिर इन पर लगाम क्यों नहीं लगायी जा रही है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने का दावा
दो भाइयों को कार से उतारकर गोली से उडा़या
लखनऊ के ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज चुंगी के पास बुधवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने इमरान गाजी (24) और उसके भाई अरमान (22) की गोली मार कर हत्या कर दी। गोली मारने से पहले हमलावरों ने दोनों भाइयों और उसके दोस्त निशांत को कार से खींच लिया था। फिर लाठी-डंडों से पीट कर लहूलुहान कर दिया। जब हमलावरों ने दोनों भाइयों पर फायरिंग की, तभी निशांत किसी तरह वहां से भागा और ठाकुरगंज थाने में सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक हमलावर फरार हो चुके थे। इस डबल मर्डर से इलाके में तनाव फैल गया। इमरान व अरमान के पक्ष
गले में गेंद फंसने से 7 माह के बच्चे की मौत
हरियाणा के करनाल में बुधवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। यहां की पुरेवाल कॉलोनी में गले में गेंद फंसने से एक सात माह के बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद बच्चे की मौत से सदमे में आए नाना को भी हार्ट अटैक आया और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। मृतक बच्चे का नाम मोहित बताया जा रहा है। पुरेवाल कॉलोनी में मृतक मोहित मां कविता के साथ अपने 50 वर्षीय नाना जोगिन्दर के घर रह रहा था। घर पर यह घटना तब हुई जब बच्चे ने फर्श पर खेलते-खेलते एक छोटी सी गेंद अपने मुंह में ले ली।
मुकेश अंबानी FORBES की लिस्ट में लगातार 11वें साल सबसे अमीर भारतीय
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 47.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लगातार 11वें साल सबसे अमीर भारतीय बनकर उभरे हैं। फोर्ब्स पत्रिका ने यह जानकारी दी है। अंबानी की संपत्ति इस साल 9.3 अरब डॉलर बढ़ी है। वह इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाले भारतीय भी रहे हैं। फोर्ब्स इंडिया के भारतीय अमीरों की सूची में विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने दूसरा स्थान बरकरार रखा है। उनकी संपत्ति दो अरब डॉलर बढ़कर 21 अरब डॉलर पर पहुंच गयी है। आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति 1.8 अरब डॉलर बढ़ी है और वह 18.3 अरब
rrb group d admit card, exam date, city, shift details 2021:
RRB Group D Admit Card exam date, city, shift details 2021: कल आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बेहद अहम दिन है। कल ऐसे लाखों उम्मीदवारों की एग्जाम डेट, सिटी व शिफ्ट डिटेल्स जारी होंगी जिनकी डिटेल्स 9 सितंबर को जारी नहीं हुई थी। 09 सितंबर को सिर्फ उन उम्मीदवारों की एग्जाम डिटेल्स आई थीं जिनकी परीक्षा 16 अक्टूबर से पहले है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 16 अक्टूबर के बाद होगी, उनकी एग्जाम डिटेल्स नहीं आई थी। पहले रेलवे ने कहा था कि शेष उम्मीदवारों की परीक्षा तिथि, शहर व पाली की जानकारी 13 सितंबर को आएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने महज कुछ घंटों बाद मणिपुर से रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस म्यांमार भेजे पर रोक लगाने से गुरुवार को साफ इनकार कर दिया। भारत की तरफ से आधिकारिक तौर पर म्यांमार प्रत्यर्पण का यह पहला मामला है। वकील प्रशांत भूषण ने इस में सुप्रीम कोर्ट से दखल देने की मांग की थी और कहा था कि यह अदालत का कर्तव्य है कि वह राज्य विहीन रोहिंग्या शरणार्थियों की रक्षा करे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने प्रशांत भूषण से कहा कि उन्हें इस बात को याद दिलाने की कोई आवश्यता नहीं है कि जजों की क्या जिम्मेदारियां हैं। गृह
Indigo कंपनी लाई धमाकेदार ऑफर
इंडिगो कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को सिर्फ 1,199 रुपये में हवाई यात्रा करने के लिए टिकट दिए जा रहे हैं। ये दाम टैक्स मिलाकर हैं। इंडिगो का यह ऑफर 7 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2019 तक वैध है। हालांकि, इंडिगो के इस ऑफर के तहत यात्री 15 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी तक यात्रा नहीं कर सकेंगे। कंपनी की वेबसाइट की मानें तो यह ऑफर लिमिटेड सीट्स पर ही हैं। इस ऑफर के तहत मोबीक्विक के जरिए से टिकट खरीदने वाले ग्राहकों को और छूट मिलेगी। उन्हें
