सीबीआई दिल्ली में गुड़िया मामले की तरह दर्ज कर सकती है केस

हिमाचल के बहुचर्चित गुड़िया मामले की तरह ही अरबों रुपये के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले पर नई दिल्ली में भी केस दर्ज हो सकता है। करीब 315 करोड़ रुपये के इस घपले की जांच को दिल्ली में ही विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन हो सकता है। इसके लिए केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग के स्तर पर गंभीर मंत्रणा चल रही है। आरोप है कि विद्यार्थियों को उनके लिए निर्धारित छात्रवृत्ति नहीं दी गई। इसमें व्यापक स्तर पर गोलमाल हुआ। जयराम सरकार ने छात्रवृत्ति घोटाले की जांच सीबीआई के सुपुर्द करने का फैसला लिया है। हाल ही में सीबीआई ने इस मामले

Read More

गैरकानूनी तरीके से विदेशी लोगों को अमेरिका लाने के मामले में भारतीय गिरफ्तार

अमेरिका में 38 वर्षीय भारतीय नागरिक को धन ऐंठने की मंशा से विदेशी लोगों को अवैध तरीक से यहां पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। न्यू जर्सी अमेरिकी अटॉर्नी क्रेग कार्पेनिटो ने सोमवार को बताया कि भाविन पटेल पर व्यवसायिक विमानों से विदेशी नागरिकों की तस्करी कर उन्हें अमेरिका लाने के छह आरोप हैं और उन्हें शरण देने का एक आरोप है। उसे अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज जॉन माइकल वैजकूज के समक्ष 18 दिसम्बर 2021 को पेश किया जाएगा। अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) और गृह सुरक्षा जांच (एचएसआई) के विशेष एजेंटों ने उन्हें सात दिसम्बर को

Read More

मजदूरी बढ़ाने और कर से राहत की मैक्रों ने की घोषणा

फ्रांस में पिछले कई सप्ताह से चल रहे ‘येलो जैकेट’ आंदोलन के मद्देनजर राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। अपने संबोधन में मैक्रों ने जनाक्रोश को कम करने के लिए देश में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने और कर से राहत देने की घोषणा की। ब्रिटिश अखबार द गार्डियन के अनुसार मैक्रों ने फ्रांस टीवी को अपने भाषण में नई नीतियों की घोषणा की। मैक्रों ने कहा, हम पुख्ता कदम उठाकर आर्थिक और सामाजिक आकांक्षाओं तथा मांगों को पूरा करेंगे। हम कर को तेजी से कम करेंगे, अपने खर्चों को नियंत्रण में रखेंगे लेकिन यू-टर्न नहीं लेंगे। मैक्रों ने

Read More

तेलंगाना में हमारी जीत पर कोई संदेह नहीं था

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने  कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं था कि पार्टी बड़ी बहुमत के साथ सत्ता में बनी रहेगी। लोकसभा की सदस्य कविता ने कहा कि कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं थी क्योंकि टीआरएस सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों के दौरान सभी मोर्चों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। टीआरएस नेता ने कहा कि टीआरएस और कांग्रेस के नेतृत्व वाले पीपुल्स फ्रंट के बीच तथा कथित कठिन लड़ाई केवल कागज पर दिखाई गई थी। उन्होंने एक समाचार चैनल को बताया कि तेलंगाना ने विकास के लिए

Read More

जानें मध्यप्रदेश में किस सीट से कौन आगे कौन पीछे

मध्यप्रदेश की 230 सीटों के लिए मतगणना जारी है। दोपहर साढ़े 11 बजे तक के रुझानों में कांग्रेस 112 सीटों, भाजपा 102 सीटों और अन्य 14 सीटों पर बढ़त बनाए हैं। आगे देखें कौन किस सीट से आगे या पीछे, लाइव अपडेट सीटवाइज-   11:46 – मध्यप्रदेश की नागौद विधानसभा सीट से भाजपा के नागेन्द्र सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के यादवेन्द्र से लगभग 2600 मतों से पीछे। 11:46 -मध्यप्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट से भाजपा के गुमान सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विक्रांत भूरिया से लगभग 9000 मतों से आगे। 11:40 – मध्यप्रदेश की निवाडी विधानसभा सीट से भाजपा के

Read More

‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान सभी के लिए चाय बनाती थीं सारा, जानिए शूटिंग से जुड़ी कुछ और खास बातें

भले ही सारा अली खान की डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ विवादों से घिर गई है, लेकिन उनकी एक्टिंग की तारीफ की जा रही है। शूटिंग क्रू में शामिल लोग ऐसी बातें बता रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप भी सारा की तारीफ करेंगे।

Read More

आईएमए गीत पर कदमताल करते हुए सरहद के निगहबान बने देश के 347 युवा अफसर, तस्वीरें…

आईएमए गीत पर चेटवुड बिल्डिंग के सामने ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल करते हुए 427 जेंटलमैन कैडेट्स अंतिम पग पार कर सेना में अफसर बन गए।

Read More

दर्दनाक हादसाः ठंड से बचने के लिए ओवन में बैठा बिस्किट फैक्ट्री मालिक का बेटा, जिंदा जला

गोंडा में ठंड से बचने के लिए बिस्किट फैक्ट्री के मालिक का बेटा ओवन में बैठकर हाथ सेंकने लगा। इस बीच, ओवन का दरवाजा अंदर से लॉक हो गया और वह जिंदा जल गया। घटना गोंडा के मनकापुर कोतवाली के बैरीगांव की है। बैरीपुर गांव के गोपी जायसवाल ने गांव के पास ही अपने मकान के बेसमेंट में बिस्किट की फैक्ट्री लगा रखी है। परिवार भूतल पर रहता है। गोपी के अनुसार कक्षा नौ में पढ़ने वाला उनका बेटा दीपक (15) बृहस्पतिवार रात ठंड से बचने के लिए बिस्किट फैक्ट्री के ओवन में बैठकर हाथ सेंक रहा था। अचानक ओवन

Read More

मंत्री ने दिया 25 दिन का अल्टीमेटम

देश के 16 टूल सेंटरों में से एक कानपुर का टूल सेंटर दो विभागों की लड़ाई में फंस गया। लक्ष्य का चौथाई काम भी पूरा न होने से केंद्रीय एमएसएमई राज्य मंत्री गिरिराज सिंह का पारा चढ़ गया। उन्होंने सुबह सात बजे संबंधित विभागों के अधिकारियों की पहले सर्किट हाउस में क्लास लगाई, फिर निर्माण स्थल पर चेतावनी देते हुए 25 दिन में काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। शुक्रवार सुबह गिरिराज सिंह ने अर्थटन मिल परिसर में बन रहे टूल सेंटर का दौरा किया। इसे दिसंबर में तैयार होना था लेकिन सबसे बुरी स्थिति कानपुर की है। साइट पर

Read More

उम्मीदवारों को SMS भेजकर दी गई रिजल्ट की जानकारी

UP Police Constable recruitment 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UP Police) ने उत्तर प्रदेश में सिविल पुलिस और पीएसी में सिपाही पद पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। बोर्ड ने उम्मीदवारों को एसएमएस भेजकर रिजल्ट की जानकारी दी है। परीक्षा क्वालीफाई करने वाले बहराइच के मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें एसएमएस द्वारा जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने वेबसाइट पर जाकर पीएसटी के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया। अगर परीक्षा परिणाम संबंधी कोई परेशानी है तो टोल फ्री नंबर – 18002669412 पर फोन करके समस्या का निवारण कर सकते हैं।  आपको

Read More

Scroll Up