सीरिया में अमेरिकी समर्थित सुरक्षा बलों ने अमेरिका में 9/11 हमले की साजिश रचने में मदद के आरोपी सीरियाई मूल के जर्मन नागरिक को हिरासत में लिया है। पेंटागन के प्रवक्ता इरिक पहोन ने कल कहा कि सीरियन डेमोक्रेटिक फोसेर्स (एसडीएफ) ने सीरिया में मोहम्मद हैदर जम्मार को एक महीने पहले हिरासत में लिया गया है। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ जारी अभियान के दौरान जम्मार को हिरासत में लिया गया है। पहोन ने कहा कि अतिरिक्त जानकारी के लिए अपने साझीदार एसडीएफ के साथ मिलकर काम कर रहे हैं तथा इस संबंध में जम्मार से पूछताछ की जा रही
Author: admin
रांची डिप्टी मेयर पद पर भाजपा के संजीव आगे
प्रदेश की 34 शहरी सरकारों के लिए मिला जनादेश शुक्रवार को ईवीएम से बाहर आ रहा है। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। दो बजे तक अधिकतर शहरों को नए महापौर या अध्यक्ष मिल जाने की उम्मीद है। राज्य में कुल 26 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सभी पर एकसाथ मतों की गिनती शुरू हुई। वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी भी विवाद से बचने के लिए चेक प्वाइंट बनाए गए हैं। अधिकारियों को इसका पालन करने की हिदायत दी गई है। कोताही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 34 शहरी निकाय चुनाव के नतीजों
केदारनाथ के लिए घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी का ये है किराया
केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए प्रशासन ने घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी का रेट निर्धारित कर दिया है। घोड़ा खच्चर का संचालन प्रशासन और डंडी-कंडी का संचालन जिला पंचायत करेगा। मुख्य विकास अधिकारी डीआर जोशी ने बताया कि किसी भी तरह से रेट पर मनमानी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 29 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा के लिए प्रशासन ने घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी का रेट घोषित कर दिया है। मुख्य विकास अधिकारी डीआर जोशी ने बताया कि 18 फीसदी जीएसटी और व्यवस्था शुल्क को भी किराए में शामिल किया गया है। सोनप्रयाग और गौरीकुंड से यह सुविधाएं प्राप्त
मैट्रिक के रिजल्ट से दो-तीन पहले आएंगे इंटरमीडिएट के नतीजे, ऐसे चेक कर सकेंगे biharboard.ac.in पर रिजल्ट
बिहार बोर्ड अधिकारियों की मानें तो मैट्रिक के रिजल्ट से दो तीन दिन पहले ही इंटर के तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस औक कॉमर्स के नतीजे भी जारी हो जाएंगे। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) मैट्रिक (Class 10) और इंटरमीडिएट (Class 12) की परीक्षा का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी कर देगा। स्टूडेंट्स रिजल्ट biharboard.ac.in पर चेक कर सकेंगे। बोर्ड अधिकारियों की मानें तो मैट्रिक के रिजल्ट से दो तीन दिन पहले ही इंटर के तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस औक कॉमर्स के नतीजे भी जारी हो जाएंगे। अधिकारियों की मानें स्कैनिंग का काम खत्म हो गया है, अब प्रोसेसिंग
ये हैं प्रदेश में कांग्रेस के सबसे अमीर उम्मीदवार, 700 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के हैं मालिक
कर्नाटक की कांग्रस सरकार में ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार ने 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र के साथ दायर किए गए शपथपत्र में अपने पास 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति होने की घोषणा की है। शपथपत्र के अनुसार शिवकुमार और उनके परिवार की कुल संपत्ति (चल और अचल) का मूल्य करीब 840 करोड़ रुपये है। शिवकुमार ने बेंगलुरू से 55 किमी. दूर स्थित कनकपुरा विधानसभा सीट के लिए नामांकन दायर किया। कांग्रेस नेता के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। शिवकुमार ने घोषणा की कि वह पेशे से शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता हैं और
तिरंगा फाड़ने मोदी के खिलाफ प्रदर्शन पर ब्रिटेन ने मांगी माफी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान भारत में कथित अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कुछ समूह उस समय उग्र हो गए जब सभी 53 राष्ट्रमंडल देशों के ‘फ्लैग पोल’ पर लगे आधिकारिक झंडों में से तिरंगे को फाड़ दिया गया। द्विपक्षीय और चोगम वार्ता के लिए लंदन आए प्रधानमंत्री मोदी ने जब अपनी ब्रिटिश समकक्ष टेरीजा मे से मुलाकात की तब वहां प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन जारी था। ‘फ्लैग पोल’ पर लगा भारतीय तिरंगा फाड़े जाने के बाद पार्लियामेंट स्क्वायर पर कुछ प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। इस प्रदर्शन को कवर कर रहे भारत के एक बड़े
अप्रैल को आएगा यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट
UP board 10th result 2021 and UP board 12th results 2021: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित होगा। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है। छात्र रिजल्ट की तारीखों को लेकर काफी असमंजस में थे। करीब 55 लाख छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने पहले ही कहा था कि हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होगी। अब आखिरकार बोर्ड रिजल्ट जारी करने के लिए 29 अप्रैल की तारीख तय की है। बोर्ड ने कहा कि रिजल्ट दोपहर 12.30 बजे घोषित किया जाएगा।
100 करोड़ की संपत्ति छोड़कर जैन भिक्षु बनेंगे
मुंबई के बिजनेस के बेटे और पेशे से चार्ट्ड अकाउंटेंड सीए मोक्षेष ने जैऩ भिक्षु बनने का फैसला लिया है। मोक्षेष करोड़ों की सपंत्ति के मालिक हैं, इसके बावजूद उन्होंने जैन भिक्षु बनने का फैसला लिया। शुक्रवार को उन्हें तपोवन सर्किल गांधीनगर अहमदाबाद रोड़ पर एक सेरेमनी में जैन भिक्षु बनेंगे। आपको बता दें कि जे के कॉर्पोरेशन जो हीरा, धातु और शुगर का व्यापार करते हैं के परिवार से ताल्लुक रखते हैं मोक्षेष। वह करीब 100 करोड़ रुपये का बिजनेस संभाल रहे हैं। मोक्षेष ने बताया कि सीए बनने के बाद उन्होंने दो साल बिजनेस भी किया। उनका परिवार गुजरात
8 साल बाद फिर पर्दे पर नजर आएंगी आयशा जुल्का
बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा जुल्का अपनी फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर (1992), वक्त हमारा है (1993)’ जैसी फिल्मों से अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। हालांकि, 2003 में शादी करने के बाद, उन्हें कुछ ही फिल्मों में देखा गया। शादी के बाद आयशा खासतौर से सपोर्टिंग रोल्स में ही नजर आईं। आयशा की आखिरी फिल्म 2010 में आई ‘अदा…ए वे ऑफ लाइफ’ थी। 8 साल पर्दे से दूरी बनाए रखने के बाद अब एक बार फिर आयशा फिल्म जीनियस से बड़ी स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने फिल्मों से इतना लंबा ब्रेक क्यों लिया, तो
Facebook पर आया बहुत बड़ा फीचर
पिछले दिनों फेसबुक डाटा लीक को लेकर काफी विवादों में बना रहा। अब इन सब के बाद एक नया फीचर आया है। अब फेसबुक अपने यूजर्स के लिए प्रीपेड नंबर पर रिचार्ज करने का ऑप्शन लेकर आया है। इस ऑप्शन के बाद फेसबुक यूजर अपने मोबाइल नंबर पर फेसबुक एप के जरिए से रिचार्ज करा सकते हैं। फेसबुक का यह नया फीचर एंडॉयड वर्जन 167.0.0.42.94 पर देखा गया है। यह सिर्फ फेसबुक एप पर ही उपलब्ध होगा। इस फीचर के लिए यूजर को अपने फोन पर फेसबुक एप को अपडेट करना होगा। एंड्रॉयड यूजर मोबाइल रिचार्ज का ऑप्शन एप के
