हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर-30 में एक युवक ने अपनी ससुराल में जाकर पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। इसके चलते महिला अपने मायके में आकर रह रही थी। इससे पति काफी नाराज था। इसी कारण गुरुवार को उसने ससुराल में जाकर पहले तो उसने पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना की सूचना
Author: admin
भारत में 4 साल में 27% बढ़ी बैंक खातों की संख्या,19 करोड़ वयस्क अभी भी महरूम
देश के करीब 19 करोड़ वयस्कों का कोई बैंक खाता नहीं है, जो कि चीन के बाद दूसरी सबसे बड़ी आबादी है। हालांकि खाताधारकों की संख्या 2011 के 35 फीसदी से बढ़कर 2017 में 80 फीसदी हो चुकी है। विश्व बैंक की रिपोर्ट में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। विश्व बैंक द्वारा गुरुवार को जारी वैश्विक फाइंडेक्स रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में वित्तीय समावेशन में तेजी से बढ़ोतरी हो रही और खाताधारकों की संख्या जो 2011 में 35 फीसदी थी और 2014 में 53 फीसदी थी। वह 2017 में बढ़कर 80 फीसदी हो गई है। इस हिसाब
बैंकों और एटीएम में फिर क्यों गहराया है कैश का संकट
नोटबंदी के बाद एक बार फिर एटीएम और बैंकों में कैश का संकट गहरा गया है। एटीएम में कैश की किल्लत को लेकर कई कारण सामने आ रहे हैं। बढ़ते एनपीए ने बैंकों की साख को हिला दिया है। इन्हें उबारने के लिए खातों में जमा रकम के इस्तेमाल की अटकलों ने ग्राहकों को डरा दिया है। पैसा निकालने की प्रवृत्ति एकाएक बढ़ गई है और 60 फीसदी एटीएम पर लोड चार गुना तक बढ़ गया है। इसके अलावा दो हजार के नोटों की बंद छपाई और 200 के नोटों के लिए एटीएम का कैलीब्रेट न होना भी बड़ी समस्या
जिस गेंदबाज के सामने बड़े-बड़े हुए फेल,क्रिस गेल ने निकाला उसका तेल
विस्फोटक कैरिबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने एक बार फिर साबित किया कि टी-20 क्रिकेट के यूनिवर्सल बॉस वहीं हैं। आईपीएल के 10वें और 11वें संस्करण में अब तक जिस गेंदबाज को खेलने में बल्लेबाजी के बड़े-बड़े सूरमाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था, क्रिस गेल ने उसके एक ही ओवर मेंं चार गेंदों पर लगातार चार छक्के जड़ दिए। किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मोहाली में खेले गए आईपीएल 2021 के 16वें मैच में क्रिस गेल ने लेग स्पिनर राशिद खान की जमकर धुनाई की। क्रिस गेल ने 63 गेंद में नाबाद 104 रन की
गेल की सेंचुरी पर प्रीति जिंटा और युवी का डांस नहीं देखा तो क्या देखा
इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में क्रिस गेल ने साबित कर दिया है कि क्यों उन्हें यूनिवर्स का बॉस कहा जाता है। मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलिंग अटैक को सबसे मजबूत माना जाता है, लेकिन गेल के सामने वो भी पूरी तरह से फेल हो गया। किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से गेल ने 63 गेंद पर नॉटआउट 104 रनों की पारी खेली। गेल की सेंचुरी होते ही टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा और साथी खिलाड़ी युवराज सिंह तो जैसे खुशी से पागल ही हो गए। दोनों इस तरह डांस करने लगे, मानो किंग्स इलेवन पंजाब ने
मीशा के आरोप को अली जफर ने किया खारिज
पाकिस्तान में भी अब #MeToo कैंपेन का आगाज हो चुका है। पाकिस्तानी सिंगर ने इस हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। बॉलीवुड की कई फिल्मों काम कर चुकें पाकिस्तानी एक्टर अली जफर पर मीशा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पाकिस्तानी सिंगर मीशा ने ट्वीट किया,’ मै वह बातें शेयर करने जा रही हूं। जो बहुत ही जरुरी है ताकि सेक्शुअल हरासमेंट पर खामोशी को तोड़ने से ही समाज में ऐसी घटनाओं पर मुंह बंद करने के की चल रही प्रकिया की कड़ी टूटेगी। उन्होंने कहा कि हालांकि ऐसा करना आसान भी नहीं है, लेकिन चुप रहना इस समस्या
इस मामले से दुखी भूमि पेडनेकर ने कहा, ‘हमारी आने वाली पीढ़ियों का क्या होगा’
कठुआ और उन्नाव गैंगरेप की घटना से सभी काफी दुखी और गुस्सा हैं। इस घटना का विरोध न सिर्फ आम लोग बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी कर रहे हैं। अब इस मामले में भूमि पेडनेकर ने अपनी बात रखी है। दरअसल, भूमि से जब इस मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिस तरह से चीजें सामने आ रही हैं, वो उससे बहुत दुखी हैं, लेकिन उन्हें अब भी न्यायपालिका में यकीन है। भूमि ने कहा, ‘हमारे देश में जो भी हो रहा है और जिस तरह का फिलहाल माहौल है इससे मैं एक महिला के तौर पर
प्रिंस हैरी-मेगन का पहली नजर वाला प्यार 19 मई को पाएगा मंजिल
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल जब पहली बार ‘ब्लाइंड डेट’ पर मिले थे तब उन्हें इस बात का एहसास नहीं था कि यह साथ जीवनभर तक रहने वाला है। पहली नजर में एक दूसरे को दिल दे बैठने के बाद अब बारी परिणय सूत्र में बंधने की है। ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन पहली मुलाकात के करीब दो साल बाद 19 मई को विंडसर कैसल में शादी करेंगे। जुलाई 2016 में जब मेगन लंदन से होकर गुजर रही थीं तो दोनों के एक दोस्त ने हैरी और मेगन की मुलाकात कराई थी। इस जोड़े
IMF चीफ क्रिस्टीन लेगार्ड ने कठुआ मामले को बताया ‘वीभत्स’
भारत में आठ साल की एक बच्ची से बलात्कार के बाद उसकी जघन्य हत्या को वीभत्स करार देते हुए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी भारतीय पदाधिकारी इस पर ज्यादा ध्यान देंगे। लगार्ड ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब जम्मू-कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बलात्कार के मामलों पर देशव्यापी आक्रोश है। आईएमएफ की प्रबंध निदेशक ने कहा कि (भारत में) जो कुछ हुआ है वह वीभत्स है। मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुरू कर सभी भारतीय पदाधिकारी इस
सीरिया में 9/11 हमले के आरोपी को हिरासत में लिया गया
सीरिया में अमेरिकी समर्थित सुरक्षा बलों ने अमेरिका में 9/11 हमले की साजिश रचने में मदद के आरोपी सीरियाई मूल के जर्मन नागरिक को हिरासत में लिया है। पेंटागन के प्रवक्ता इरिक पहोन ने कल कहा कि सीरियन डेमोक्रेटिक फोसेर्स (एसडीएफ) ने सीरिया में मोहम्मद हैदर जम्मार को एक महीने पहले हिरासत में लिया गया है। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ जारी अभियान के दौरान जम्मार को हिरासत में लिया गया है। पहोन ने कहा कि अतिरिक्त जानकारी के लिए अपने साझीदार एसडीएफ के साथ मिलकर काम कर रहे हैं तथा इस संबंध में जम्मार से पूछताछ की जा रही
