राजधानी दिल्ली के संगम विहार थाना पुलिस ने दो ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है, जो अपनी गर्लफ्रेंड का खर्च उठाने के लिए चोर बन गए। आरोपियों ने चोरी की इतनी वारदातों को अंजाम दिया कि समान को रखने के लिए एक फ्लैट किराए पर लेना पड़ा। पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय मोहन और 24 वर्षीय विवेक गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों संगम विहार के रहने वाले हैं और दोस्त है। दरअसल, संगम विहार इलाके में लगातार घरों में चोरी हो रही थी। कई शिकायतों के बाद संगम विहार एसएचओ योगेश
Author: admin
सबरीमाला पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की समीक्षा के लिए आज बुलाई गई सर्वदलीय बैठक
सबरीमाला पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद कि उनकी तरफ से सितंबर महीने में सभी आयुवर्ग की महिलाओं के मंदिर प्रवेश के फैसले पर एक बार फिर से विचार किया जाएगा, ये खबर विरोध कर रहे लोगों के लिए खुशी बनकर आई। लेकिन, जब सुप्रीम कोर्ट ने अपने उस फैसले पर रोक से इनकार किया तो एक बार फिर से सभी ने चुप्पी साध ली। अब केरल सरकार, प्रदर्शन कर रहे श्रद्धालू और राजनीतिक दलों ने इस बात को माना है कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से अपने पहले के आदेश पर फिर से विचार करने
राम मंदिर निर्माण के लिए संघ ने संभाली कमान
राम मंदिर निर्माण के लिए संघ ने कमान संभाल ली है। नौ दिसंबर को दिल्ली में होने वाली विहिप की रैली की तैयारियों के लिए आज (गुरुवार को) मेरठ के माधवकुंज में संघ की अहम बैठक आयोजित की गई है। इसमें विहिप और संघ के अहम पदाधिकारियों के साथ ही संघ से जुड़े 15 संगठनों के करीब एक हजार पदाधिकारी पूरी कार्ययोजना तैयार करेंगे। भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री भी इस बैठक में शामिल होंगे। आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक आलोक इस बैठक को संबोधित करेंगे। राम मंदिर निर्माण को लेकर अब माहौल गरमाने लगा है।
नोटबंदी से बर्बाद हुए 5 लुटेरे,
8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदी से देश को फायदा हुआ या नुकसान ? इस पर आए दिन आप टीवी चैनल्स और सोशल मीडिया पर बहस देखते रहते हैं। लेकिन इस तमिलनाडु में कुछ ऐसा हुए जिसे जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे। यहां के 5 डकैतों को नोटबंदी पे बर्बाद कर दिया। अब वे पांचों जेल की हवा खा रहे हैं। मामला तमिलनाडु में सलेम-चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन की छत काटकर 5.8 करोड़ लूट का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीसीआईडी ने बताया कि एच मोहर सिंह, रूसी पर्दी, महेश पर्दी , कालिया उर्फ कृष्णा और बिल्टिया कुल पांच लोगों
500 करोड़ की संपत्ति के साथ कांग्रेस उम्मीदवार सबसे अमीर
मद्देनजर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि जो विधायक फिर से चुनाव लड़ रहे हैं उन्होंने अपनी संपत्ति में औसत 1.37 करोड़ रुपये या गत चुनाव जीतने से लेकर अब तक पांच वर्षों में 13 फीसदी की वृद्धि दिखाई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने छत्तीसगढ़ में फिर से चुनाव लड़ रहे 69 विधायकों के चुनावी हलफनामे का हवाला देते हुए कहा कि उनकी घोषित आय में 2013 की 10.92 करोड़ रुपये की तुलना में 12.29 करोड़ रू की वृद्धि हुई। अंबिकापुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के टी एस बाबा ने सबसे ज्यादा (500 करोड़ से अधिक) संपत्ति
कांग्रेस की BJP की इन 30 सीटों पर हैं खास नजर
मेभाजपा और कांग्रेस की नजरें कम अंतर से हार-जीत वाली सीटों पर टिकी हैं। भाजपा और कांग्रेस इन सीटों पर खासा ध्यान दे रहीं हैं। इसके साथ ही बीजेपी के पास ऐसी 30 सीटें हैं, जिसपर कांग्रेस को पिछले चुनाव में महज 2500 वोटों से भी कम अंतर से हार मिली थी। वहीं, कांग्रेस भ्रष्टाचार, बेरोजारी और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने के साथ चुनावी रणनीति को भी अमलीजामा पहनाने में जुटी है। दरअसल, मध्य प्रदेश में पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस के वोट प्रतिशत में वृद्धि हुई है, पर उसकी सीट की संख्या घटी हैं। वहीं भाजपा
इस खास मेहमान को डिलीट करनी पड़ी संगीत की PHOTO
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हर कोई होने वाले दूल्हा-दुल्हन की पहली झलक देखना चाहता है। लेकिन टाइट सिक्योरिटी और सेल फोन्स की मनाही की वजह से कोई भी अब तक इनकी पहली झलक नहीं देख पाया है। इसी बीच दोनों की संगीत सेरेमनी से एक फोटो सामने भी आई थी। जो कुछ देर बाद ही डिलीट भी हो गई। जी हां, दीपिका-रणवीर की शादी में मेहमान बनकर पहुंचीं सिंगर हर्षदीप कौर ने वेडिंग वेन्यू से अपने पति के साथ एक फोटो शेयर की थी। जिसे उन्होंने कुछ ही देर बाद हटा
मनीष मल्होत्रा ने शेयर किया इस एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक
बॉलीवुड के पॉपुलर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन्स के सभी फैन्स हैं। सभी उनके डिजाइनर आउटफिट्स को पहनने की चाह रखते हैं और इसी बीच मनीष ने जाह्नवी कपूर का ब्राइडल लुक शेयर किया है। इस आउटफिट में जाह्नवी काफी खूबसूरत लग रही हैं। मनीष और श्रीदेवी काफी अच्छे दोस्त थे और श्रीदेवी के निधन के बाद मनीष ने जाह्नवी का काफी ध्यान रखा है। इससे पहले भी मनीष, जाह्नवी की कई तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। इसी साल श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस
संगीत में इमोशनल हुईं दीपिका
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की संगीत सेरेमनी 13 नवंबर को हुई। इस दौरान की कोई तस्वीर तो सामने नहीं आई, लेकिन वहां क्या-क्या हुआ इसकी खबरें आ रही हैं। अब पीपिंग मून की रिपोर्ट की मानें तो मंगलवार को दोनों की सगाई, मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। इस दौरान दीपिका जब मेहंदी लगा रही थीं तब रणवीर पुराने गानों में डांस कर रहे थे। खबरों की मानें तो दीपिका ने जहां डिजाइनर मेहंदी लगाई, वहीं रणवीर ने भी अपने हाथों में मेहंदी लगाई और लिखा, #DeepVeer. शादी से पहले की सगाई शादी से पहले दोनों ने 13 नवंबर को
बिन्नी बंसल के इस्तीफे के बाद अब कल्याण कृष्णमूर्ति संभालेंगे
फ्लिपकार्ट समूह के सीईओ बिन्नी बंसल (37) के इस्तीफा के बाद अब कल्याण कृष्णमूर्ति कंपनी के सीईओ का पद संभालेंगे। अमेरिकी रिटेल कंपनी और फ्लिपकार्ट की नई पैतृक कंपनी वॉलमार्ट ने कहा कि अब इसमें मिंत्रा और जबांग को भी शामिल कर दिया गया है। मिंत्रा और जबांग के सीईओ अनंत नारायणन पद पर बने रहेंगे, लेकिन वह कृष्णमूर्ति को रिपोर्ट करेंगे। वहीं, समीर निगम फोनपे के सीईओ बने रहेंगे। कल्याण और समीर दोनों बोर्ड को रिपोर्ट करेंगे। सितंबर में खबरें आई थीं कि बिन्नी कंपनी के कामकाज में सक्रिय भूमिका नहीं निभा रहे। इसलिए समूह के सीईओ को बदलने की जरूरत
