शिकागो के अस्पताल में गोलीबारी

अमेरिका में शिकागो के एक अस्पताल की पार्किंग में कहासुनी के बाद सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मर्सी अस्पताल में पुलिस और आरोपी व्यक्ति के बीच मुठभेड़ में उसके मारे जाने के बाद ही यह मामला शांत हुआ। पुलिस अधीक्षक एडी जॉन्सन ने संवाददाताओं से कहा कि चार लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में एक पुलिस अधिकारी, अस्पताल की दो महिला कर्मचारी और आरोपी शामिल हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, जॉन्सन ने कहा कि पार्किंग में कहासुनी के दौरान आरोपी ने पहले एक

Read More

झाबुआ में कांग्रेस और भाजपा असंतुष्टों से परेशान

मध्य प्रदेश के झाबुआ और अलीराजपुर जैसे आदिवासी बहुल जिले में इस बार कांग्रेस और भाजपा दोनों को असंतुष्टों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले चुनाव में भाजपा ने झाबुआ-अलीराजपुर की 5 में से 4 सीटें जीत ली थीं। पर इस बार उसकी राहें इतनी आसान नहीं हैं। मध्य प्रदेश ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से सिर्फ दो सांसदों को जीताकर भेजा। कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया। तीसरे सांसद कांतिलाल भूरिया उप चुनाव जीत कर आए। रतलाम सीट से भाजपा सांसद दिलीप सिंह भूरिया के निधन के कारण उपचुनाव कराना पड़ा था। पर झाबुआ-रतलाम का

Read More

नवजात के शव को नोंचते रहे कुत्ते

शहर में सोमवार को एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई। एक नवजात के शव को कुत्ता नोच-नोच कर खाता रहा। देखने के लिए लोगों की भीड़ भी लगी थी। कोई मुंह फेर आगे निकल जा रहा था तो कोई अपने काम में व्यस्त था। लेकिन, कोई भी रोकने के लिए आगे नहीं आ रहा था। कुत्ता कभी जिला अतिथि गृह के पास शव ले जा रहा था तो कभी पशुपालन अस्पताल की ओर। इससे पूर्व भी पशुपालन अस्पताल, डॉ. आरपी मिश्रा रोड व रेलवे ट्रैक पर फेंके गये नवजात के शव को कुत्ते निवाला बना चुके हैं। पिछले पांच दिनों

Read More

डॉटकॉम दुल्हन ने 16 युवकों को लूटा

एक लुटेरी दुल्हन नोएडा के दो युवकों सहित विभिन्न शहरों के अब तक 16 युवकों को अपना शिकार बना चुकी है। शादी के लिए रिश्ते की वेबसाइट के जरिये वह बार-बार अपना प्रोफाइल बदलकर अविवाहित युवाओं को झांसे में लेती है और फिर लूट कर फरार हो जाती है। नोएडा दोनों युवकों ने साइबर सेल में इसकी शिकायत की है। बुलंदशहर निवासी सूरज त्यागी नोएडा के नयागांव में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। वह निजी कंपनी में कर्मचारी हैं। तीन महीने पहले सूरज ने शादी के लिए एक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया था। कुछ दिन बाद

Read More

सुबह 10 बजे तक इतने फीसदी हुई वोटिंग

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 72 सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों को जीतने के लिए कांग्रेस और भाजपा ने रणनीति के साथ-साथ जातीय समीकरण के गणित को भी बैठाने की कोशिश की है। लेकिन पिछली बार करीब दो दर्जन ऐसी सीटें रहीं, जिनपर जीत-हार का फासला कुल पड़े मतों के पांच फीसदी से भी कम था। इन सीटों पर तमाम गणित के बावजूद पार्टियों की सांसें अटकी हैं। उनकी सांसे पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की एंट्री से और तेज हो गई है। सुबह 10 बजे तक राज्य की 72 सीटों पर कुल 12.54 प्रतिशत वोटिंग हुई है। –

Read More

वर्धा में आर्मी डिपो में धमाका

महाराष्ट्र के वर्धा में मंगलवार सुबह आर्मी डिपो में धमाके हुआ है। धमाके में छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं 18 लोग बताए जा रहे हैं।बताया जा रहा है वर्धा जिले के पुलगांव डिपो में बेकार प़ड़े विस्फोटकों को हटाने का काम चल रहा था उसी दौरान धमाका हो गया। एक न्यूज चैनल से बातचीत में  वर्धा के जिलाधिकारी ने बताया कि धमाका सीएडी के बाहर हुआ है इसलिए आग ज्यादा फैलने की आशंका नहीं है। आपदा प्रबंधन टीम को काम पर लगा दिया गया है और जख्मी लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है। बता दें कि सोमवार को पंजाब के अमृतसर में निरंकारी

Read More

सुबह 10 बजे तक 12.54 प्रतिशत मतदान छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के तहत 72 विधानसभा सीटों पर मंगलवार सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया। राज्य में ​मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि सुबह आठ बजे राज्य के 19 जिलों की 72 ​विधानसभा सीटों में मतदान प्रारंभ हो गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज में सुबह 10 बजे तक 12.54% वोटिंग हुई है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी) अध्यक्ष अजीत जोगी और उनके बेटे अमित जोगी ने पेंड्रा में मतदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से वोट डालने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया कि छत्तीसगढ़

Read More

पीएम मोदी की वोटर्स से अपील

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिये मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोगों से बड़ी संख्या में घरों से निकलकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है, ‘छत्तीसगढ़ में आज दूसरे और अंतिम चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे पूरे उत्साह के साथ भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाएं।’ मतदान के दिन प्रधानमंत्री अक्सर ट्वीट कर मतदाताओं से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील करते हैं। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव 12

Read More

आराध्या के बर्थडे पर पहुंचे अबराम को आया गुस्सा

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम अब बड़े होते जा रहे हैं। वैसे तो नॉर्मली अबराम जब अपने पापा के साथ होते हैं तो कैमरे को देख नॉर्मल होते हैं, लेकिन हाल ही में उन्हें फोटोग्राफर्स पर गुस्सा आ गया। दरअसल, अबराम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि अबराम, अमिताभ बच्चन की नातिन आराध्या बच्चन का बर्थडे सेलिब्रेट करके घर से बाहर आए तो मीडिया फोटोग्राफर्स ने उनकी तस्वीरें लेनी शुरू कर दी। इतने सारे लोगों को देखकर शायद अबराम डर गए और उन्होंने अपना चेहरा छिपाना शुरू कर दिया। लेकिन फिर जब अबराम

Read More

दीपिका पादुकोण की नई फोटो, सास-ससुर और ननद के साथ आईं नजर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की कई फोटोज अब तक वायरल हो चुकी हैं। लेकिन जो नई फोटो सामने आई हैं उसे देखकर आप भी खुश हो जाएंगे। दरअसल, इस फोटो में दीपिका पहली बार अपने ससुराल वालों के साथ नजर आ रही हैं। जी हां, इस फोटो में रणवीर की पूरी फैमिली नजर आ रही है। दीपिका के बगल में रणवीर की मां अंजू, उनके साइड में बहन रितिका और सबसे कोने में पिता जगजीत भवनानी नजर आ रहे हैं। इस फोटो में सभी बेहद खुश लग रहे हैं। ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

Read More

Scroll Up