पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश सादिक निसार ने पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ के पाकिस्तान नहीं लौटने पर नाराजगी जताई है। देशद्रोह के मामले का सामना करने में विफल रहने पर मंगलवार को प्रधान न्यायाधीश ने चेतावनी देते हुए उन्हें घसीटकर देश लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने यह टिप्पणी उस समय की जब मुशर्रफ के वकील ने तीन सदस्यीय पीठ से कहा कि उनके मुवक्किल अदालत का सम्मान करते हैं, लेकिन सुरक्षा के प्रावधान को लेकर आपत्ति और अपनी तबियत के कारण वापस लौटने में असमर्थ हैं। मुशर्रफ 2016 से दुबई में रह रहे हैं। 2007 में
Author: admin
किरण बेदी और विधायक में हुई तीखी बहस
सरकारी कार्यक्रम में पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी और अन्नाद्रमुक विधायक ए. अनबलगन के बीच मंगलवार को तीखी नोकझोंक हो गई। विधायक का भाषण उन्हें आवंटित समय सीमा से लंबा हो रहा था। बेदी ने कहा, अनबलगन तय समय सीमा से आगे बढ़ते चले गए। जबकि आगे कार्यक्रम बहुत लंबा था। उन्होंने रुकने के अनुरोध को खारिज कर दिया और अक्खड़ बने रहे। वहीं, विधायक ने दावा किया कि उनका अपमान किया गया है। पुडुचेरी को खुले में शौच से मुक्त घोषित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह घटना बेदी इसमें मुख्य अतिथि थीं। बेदी ने आरोप लगाया
लेह में 27 के घुटने व कूल्हे बदले
एम्स के डॉक्टरों ने समुद्र तल से 11,400 फुट की ऊंचाई पर लेह में 23 से 30 सितंबर तक चले एक सप्ताह के स्वास्थ्य शिविर में 27 लोगों के घुटनों और कूल्हों का सफल प्रत्यारोपण किया। एम्स के ऑर्थो सर्जन प्रोफेसर चंद्र शेखर यादव की टीम ने लेह के सरकारी एसएन मेमोरियल अस्पताल में 21 मरीजों के घुटनों और 6 मरीजों के कूल्हों का प्रत्यारोपण किया। टीम ने हड्डी रोगों से पीड़ित करीब 1200 मरीजों को मुफ्त परामर्श भी दिया। डॉक्टर यादव ने बताया कि अधिक सर्दी से लेह-लद्दाख के लोगों को जोड़ों और घुटनों में दर्द की शिकायत अधिक रहती
किसान रैली: किसानों ने खत्म किया अनशन
आधी रात दिल्ली पुलिस से राजधानी में एंट्री करने की इजाजत मिलने के बाद किसानों ने ‘किसान घाट’ की ओर कूच किया। जिसके बाद किसान देर रात राजघाट होते हुए ‘किसान घाट’ पहुंचे, जहां किसान यात्रा को समाप्त कर दिया गया। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने इस बारे में कहा कि 23 सितंबर को शुरू हुई किसान क्रांति पदयात्रा को दिल्ली में किसान घाट पर समाप्त किया जाना था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने पहले हमे दिल्ली में एंट्री करने की इजाजत नहीं दी, जिसका हमने विरोध किया। हमारा लक्ष्य केवल यात्रा को पूरा करना था जो हमने
दिल्ली से मात्र 1350 किलोमीटर पर चीन ने बनाए बंकर,
तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र (टीआरए) में चीन की तरफ से ल्हासा के गोंगर एयरपोर्ट पर अपने सैनिकों के लिए बनाए गए अंडरग्राउंड बम्ब प्रूफ शेल्टर ने भारत के लिए नई चिंता पैदा कर दी है। पूरे मामले से वाकिफ आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। गोंगर एयरपोर्ट की दूरी नई दिल्ली से मात्र 1,350 किलोमीटर है। सुरक्षा से जुड़े तीन अधिकारियों ने दावा किया कि पहले इस हवाई पट्टी का इस्तेमाल क्षेत्रीय संपर्कों को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। लेकिन, अब इसे पूरी तरह से सैन्य छावनी के रूप में तब्दील किया जा रहा है। गोंगर एयरपोर्ट को चीन ने
अमिताभ बच्चन से खफा हुईं तनुश्री दत्ता,
तनुश्री और नाना पाटेकर विवाद अब काफी गर्मा गया है। कई स्टार्स ने भी इस पर अपने रिएक्शन दिए हैं और तनुश्री को सपोर्ट किया है, लेकिन तनुश्री, अमिताभ बच्चन के स्टेटमेंट से बहुत दुखी हुई हैं। दरअसल, जब अमिताभ बच्चन से उनकी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान तनुश्री विवाद पर पूछा था तो उन्होंने कहा था, ‘ना तो मैं तनुश्री हूं और ना तो मैं नाना पाटेकर हूं तो कैसे इस सवाल का जवाब दूं।’ तो जब तनुश्री से इस विवाद के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘मुझे बिग बी के इस कमेंट से
हेल्थ कंडीशन को लेकर अनूपम खेर ने कही ये बात
सोनाली बेद्रे कैंसर से पीड़ित हैं और न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रही हैं। अनूपम खेर भी न्यूयॉर्क में गए हुए हैं और वहां वो सोनाली से भी मिले। अब अनुपम ने सोनाली की हैल्थ को लेकर कुछ बातें बताई है। दरअसल, एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए अनुपम ने कहा, ‘सोनाली एक मजबूत और निडर इंसान हैं। आप अपनी जिंदगी की मुश्किल परिस्थितियों के साथ कैसे डील करते हैं, इससे पता चलता है कि आप कितने मजबूत हैं। जिस तरह से सोनाली कैंसर से लड़ रही है वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है। मैं भगवान से हर सुबह यही प्रार्थना
इंडोनेशिया में फिर आया भूकंप,
इंडोनेशिया के सुम्बा द्वीप में मंगलवार को रिक्टर पैमाने 6.० की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे चार दिन पहले सुलावेसी द्वीप में भूकंप और सुनामी के चलते 832 लोगों ने जान गंवा दी थी। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हालांकि मंगलवार को भूकंप क ेबाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई और जान एवं माल की हानि की खबर भी नहीं है। मौसम विज्ञान और भू-भौतिकी एजेंसी ने कहा कि भूकंप 66 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम सुम्बा तिमूर के महाद्वीप के किनारे समुद्र तट के नीचे 10
भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कमर कसी
भाजपा ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। अक्तबूर से दिसंबर तक पार्टी विधानसभा क्षेत्रों में समाज के विभिन्न वर्गों के सम्मेलन करेगी। पार्टी ने सम्मेलनों के जरिये लोस चुनावों में फतह का बिगुल फूंक दिया है। रविवार को नई दिल्ली में राज्य लोकसभा चुनाव प्रबंधन संचालन कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में अगले तीन माह के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने शाह के समक्ष लोस चुनाव तैयारियों का रोडमैप रखा और पूर्व में दिए गए 23 बिंदुओं का एक-एक कर ब्योरा रखा। शाह तैयारियों से संतुष्ट
डायन बता महिला को खूंटे में बांध निर्वस्त्र कर पीटा
बौंसी थाना की पहुंसरा पंचायत के कौवाबाड़ी गांव की एक महिला को कुछ लोगों ने डायन बता कर हाथ पैर बांधकर न सिर्फ पीटा बल्कि उसे निर्वस्त्र भी कर दिया। घटना गुरुवार देर रात की है। घटना के बाद पीड़िता न्याय के लिए तीन दिनों से थाने का चक्कर लगाती रही, लेकिन पुलिस ने रविवार को मामले में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह आंगन में बैठी थी इसी दौरान गांव के मनोज सोरेन, अजित सोरेन, राकेश सोरेन, मंटू सोरेन, तल्लू सोरेन व मुकेश सोरेन तीर, लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी लेकर जबरदस्ती घर में घुस गए और गाली ग्लौज
